होम » भविष्यवाणियों » खेल » कोहली जैसा जज्बा जरूरी जीत हासिल करने के लिए

कोहली जैसा जज्बा जरूरी जीत हासिल करने के लिए

कोहली जैसा जज्बा जरूरी जीत हासिल करने के लिए

भारतीय टीम के कप्तान विरोट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पुणे वनडे में टीम इंडिया के कप्तान के रूप से 122 रन की पारी खेलते हुए जीत का बिगुल बजा दिया। कोहली ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करके यह सिद्ध कर दिखाया कि वे एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं। आज सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी हैं। एम एस धोनी द्वारा एकाएक कैप्टन के पद को छोड़ देने से सभी सदमे में थे। लेकिन कोहली को खेल की बागडौर सौंपी जाने से सभी राहत की सांस ले रहे हैं और उन्हें पक्का विश्वास है कि कोहली निश्चित ही अपनी विराट सेना को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। कोहली के हौसले को देखकर एेसा लगता है कि वे हर मैच को जीतना चाहते हैं और हर तरह की जिम्मेदारी को लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दिशा में ये बात ज्ञातव्य है कि भारतीय क्रिकेट टीम के कोहली में नेतृत्व में आगे बढ़ने को लेकर पहले से कई कयास लगाए जा चुके हैं। चलिए, अब हम इस हरफनमौला खिलाड़ी के बारे में गणेशजी का मंतव्य जानने का प्रयास करते हैं कि सितारें इस प्रतिभावान खिलाड़ी के संदर्भ में क्या भविष्यवाणी कह रहे हैं।

विराट कोहली
जन्म तिथि: 5 नवंबर,1988
जन्म समय: 10:28 AM (अपुष्ट)
जन्म स्थान: दिल्ली, भारत


 हमारे विशेषज्ञों द्वारा अपनी जन्मपत्री प्राप्त करें।


इस समय विराट अपने करियर के सबसे महत्वपूर्ण चरण में से होकर गुजर रहे हैं। पर इनके ग्रह क्या संकेत कर रहे हैं ?


कुंडली की छानबीन करने पर गणेशजी को लगता है कि वर्तमान में ग्रहों का प्लेनेटरी एलाइनमेंट विराट कोहली के पक्ष में काम कर रहा है। शक्ति, प्रतिष्ठा, महत्वाकांक्षा और सफलता से जुड़े भाव के ऊपर से गुरू का पारगमन और इसके ऊपर अन्य ग्रहों की दृष्टियां पड़ने से इनके लिए दैवी आशीर्वाद की भांति साबित हो रहा है। याद रखें-इसी हौसले व जुनून की वजह से पहले भी इन्हें कैप्टन बनाया जा चुका है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो वर्ष 2017 की अवधि विराट के लिए सबसे यादगार अवधि साबित होगी।


कुंडली का एक मुख्य आकर्षण यह है कि विराट राहु की महादशा और शनि की अंतर्दशा में से होकर गुजर रहे हैं जो इनके पक्ष में काम करती दिखाई पड़ रही है। इस ज्योतिषीय पहलू और बृहस्पति के लाभकारी पारगमन के सम्मिलित प्रभाव के वजह से ये शीर्ष स्थान तक पहुंचे हैं।


गणेशजी का कहना है कि इस कालावधि के दौरान हम भारतीय क्रिकेट में एक विशेष प्रकार की तीव्रता, जुनून और आक्रामकता का रेला आने की उम्मीद कर सकते हैं। यहां यह बात हमें याद रखनी होगी कि विराट की सूर्य राशि वृश्चिक है और इनके चार्ट में मंगल की एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर हम कुछ अन्य फैक्टर्स को भी साथ में लें तो यही विशेषताएं विराट को एक एेसे नायक के तौर पर सबके समक्ष खड़ा करती है जो निडर होने के साथ-साथ जोखिम उठाने और अपरंपरागत रणनीति अपनाने से भी गुरेज नहीं करता है। इस प्रकार से इस दृढ़ संकल्प शक्ति और इच्छा से लैस होने से ये क्रिकेट जगत में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने में सक्षम रहेंगे।

गोचर का गुरू बृहस्पति सफलता और प्रसिद्धि हासिल करने में निरंतर इनकी मदद करेगा। हालांकि, गोचर का शनि समय-समय पर इनकी सूझ-बूझ, जिम्मेदारी और व्यावहारिकता की भावना का परीक्षण लेकर इनको लक्ष्य के प्रति केंद्रित बनाए रखेगा।


नवग्रहों में मंगल ही एक एेसा ग्रह है जो स्पोर्ट्स के लोगों के लिए काफी अहम स्थान रखता है। अपनी यात्रा काल में इसका भ्रमण इनके महत्पूर्ण भावों में से होना कार्यवाहियों की गति को और अधिक बढ़ाएगा। इन ग्रहीय शक्तियों की बदौलत विराट और अधिक दृढ़ संकल्प और आक्रामकता के साथ प्रदर्शन करेंगे। 20 जनवरी 2017 और 13 अप्रैल, 2017 के बीच की अवधि में मंगल का पूरा-पूरा समर्थन इन्हें हासिल होगा। इस तरह से यह अवधि इनकी प्रगति के लिहाज से एक महत्वपूर्ण चरण होगी। इनके नेतृत्व कौशल कौशल को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। इस अवधि के दौरान इनके परफॉरमेंस में भी उत्कृष्टता देखने को मिलेगी।


गणेशजी को लगता है कि कम से कम अगले 4-5 साल तक, कोहली एक सुनहरे समय का आनंद लेंगे। इनकी जन्मकुंडली इनके अंदर एक विलक्षण क्षमता छिपी होने को दर्शाती है और इनको एक अभी लंबा रास्ता तय करना है। अपनी इस विजय यात्रा के दौरान इनको अपने फैन्स की ओर से काफी सराहनाएं, वाहवाही और तालियां मिलेंगी। ये शान और गरिमा के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का नेतृत्व करने में समर्थ रहेंगे।


गणेशजी को लगता है कि विराट कोहली अपनी लव लाइफ के बार में इस साल कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस बात की भी बहुत अधिक संभावना है कि ये संबंधों को अगले स्तर ले जाने में कामयाब हो जाएं। तो इस तरह से हम कोहली की तरफ से कुछ शुभ समाचार मिलने की टकटकी लगा सकते हैं।

क्या आपको पता है कि आपका जन्म नक्षत्र आपके बारे में यानी आपके स्वभाव व पर्सनालिटी के विषय में अमूल्य सूचनाएं दे सकता है। अपनी जन्म नक्षत्र रिपोर्ट अब निःशुल्क पाएं !

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक एवं आदित्य सांई
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant

4.9 rating

22 Years

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu
Exit mobile version