होम » भविष्यवाणियों » खेल » T20 NZ vs ENG: इयोन मोर्गन की कप्तानी क्या दिखा पाएगी कमाल?

T20 NZ vs ENG: इयोन मोर्गन की कप्तानी क्या दिखा पाएगी कमाल?

Eoin-Morgan

पिछले दो विश्व कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुई भिड़ंत में न्यूजीलैंड जीतने में असफल रहा है। आईसीसी टी-20 विश्व कप खिताब की दावेदार इंग्लैंड की टीम आज एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी। इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड को एकमात्र वर्ल्ड कप जिताने वाले मोर्गन की टीम के सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय के चोटिल होकर बाहर होने से टीम को झटका लगा है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या कहती है इयोन मोर्गन की सूर्य कुंडली…


10 सितंबर 1986 को आयरलैंड के डबलिन में जन्में इयोन मोर्गन की कुंडली में स्वग्रही सूर्य और स्वग्रही शुक्र है। जो उनकी कुंडली को मजबूत बनाता है। वहीं अग्नि तत्व का मंगल होने के कारण उन्हें खेल में रूचि है। इस वजह से वह क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और उनको अच्छी सफलता मिली है। उनकी राशि वृश्चिक है। आने वाले समय उनके लिए नकारात्मक और सकारात्मक दोनों ही होगा। हालांकि, न्यूजीलैंड टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। लेकिन, इयोन मोर्गन का परफॉर्मेंस नेगेटिव हो सकता है। क्योंकि उनके चंद्र और शनि के ऊपर से केतु का गोचर हो रहा है।


इयोन जोसेफ जेरार्ड मोर्गन (Eoin Morgan) इंग्लैंड की वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। वह साल 2009 से इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयरलैंड क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह आयरलैंड के लिए अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 खैल चुके हैं। वह आयरलैंड के सबसे कम उम्र के वरिष्ठ खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। इयोन क्रिकेट के इतिहास में उन 2 चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने दो देशों के लिए वनडे शतक बनाया है।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant

4.9 rating

22 Years

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu
Exit mobile version