होम » भविष्यवाणियों » खेल » क्या डोपिंग स्कैंडल से शरापोवा के शानदार कैरियर का अंत हो जाएगा?

क्या डोपिंग स्कैंडल से शरापोवा के शानदार कैरियर का अंत हो जाएगा?

क्या डोपिंग स्कैंडल से शरापोवा के शानदार कैरियर का अंत हो जाएगा?

दुनिया की भूतपूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी मारिया शरापोवा ने महिला टेनिस में एक बेहतरीन मुकाम हासिल किया है। 2003 से लेकर 2015 तक मारिया ने कम से कम एक खिताब हर साल हासिल किया है। टेनिस पंडितों और पूर्व टेनिस खिलाड़ियों ने मारिया को सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों में से एक कहा है। शरापोवा दुनिया की नौवें नंबर की पेशेवर टेनिस स्टार हैं। वर्ष 2012 की इस समर ओलिंपिक मेडलिस्ट ने तब से अपनी यह विजय यात्रा जारी रखी और खेल प्रेमियों का दिल निरंतर जीतती रही हैं। खेल के दौरान घायल होने पर भी इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वापस दुगनी चुस्ती-फुर्ती से टेनिस के मैदान में आ डटी।

मेष राशि की जातक होने के कारण, शिरोपावा का जीवन विविधता भरे रंग लिए रहा है। इनके प्रेमियों की लिस्ट में हमेशा परिवर्तन होते रहे हैं। इनकी अल्ट्रा माडर्न लुक व फिटनेस ने लाखों पुरूष टेनिस प्रशंसकों के दिलों को झझकोरे रखा है। मोटोरोला, लैंड रोवर, तोप, टैग ह्यूअर, टिफ़नी, नाइके, गेटोरेड और ट्रॉपिकाना जैसे उच्च फ्लाइंग ब्रांडों के विज्ञापनों में ये हमे अक्सर दिखाई दीं।

हालांकि, मारिया गुमनामी के गर्त में उस समय से चली गई, जब इन्होंने मार्च, 2016 में यह खुलासा किया कि वह एक ड्रग टेस्ट में असफल रही थीं। शारीरिक टेस्ट के दौरान इनके रक्त में मेलडोनियम पाया गया। यह टेस्ट ऑस्ट्रेलियन ओपन से संबंधित था, जिसका सेवन मारिया वर्ष 2006 से स्वास्थ्य कारणों से कर रही थीं।

क्या यह इनके गतिशील कैरियर के जादू का अंत है? क्या ये शीघ्र ही दोष मुक्त होकर अपनी खोए हुए गौरव को पुनः प्राप्त कर सकेंगी। चलिए देखते है कि इस महान खिलाड़ी के विषय में गणेशजी का क्या मत है।
मारिया शरापोवा
जन्म तिथि: 19 अप्रैल, 1987
जन्म स्थान: न्यागान, रूस

कुंडली का प्रकार: सूर्य कुंडली

मारिया और डोपिंग स्कैंडल -गणेशजी इस रूसी सुंदरी के सितारों की जांच करते हैं और हमे सूचित करते हैं कि इनके भाग्य में क्या बदा हो सकता है-

गणेशजी देख रहे हैं कि इस आकर्षक महिला खिलाड़ी की कुंडली में ग्रहों का रोचक संयोजन है। हस सभी इनकी सुंदर काया, असाधारण शैली और इनके अल्ट्रा लुक व सुपर सेक्सी अवतार से चकाचौंध रहते हैं। यह विशेषताएं इनकी कुंडली में मौजूद ताकतवर ग्रहों के संयोजन के कारण हैं। मीन राशि में, मारिया की कुंडली में शुक्र, बृहस्पति और बुध का अद्भुत संयोजन है।

पांच बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन का ख़िताब जीत चुकी शरापोवा की कुंडली में वृश्चिक राशि में शनि वक्री है। गोचर का शनि इस समय जन्म के शनि के ऊपर से पारगमन कर रहा है।“सैटर्न रिटर्न”फेज इनके लिए बहुत प्रचंड सिद्ध हुआ। इससे इनका बुरा पक्ष जगजाहिर हुआ और इनकी सार्वजनिक छवि धूमिल हुई। यह इनके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण पारगमन है और मंगल के वृश्चिक राशि में पारमगन से यह और भी अधिक तीव्र होगा। वृश्चिक राशि में शनि-मंगल की युति इनके जीवन में सब कुछ लाई है।

इसके अलावा, इनके ऊपर शनि की साढ़े साती भी चल रही है। इससे इनको देरी व निराशा के साथ-साथ चिंताओं व संघर्षों का भी सामना करना पड़ेगा। इस प्रकार से फरवरी 2018 तक की अवधि शरापोवा के लिए बहुत तनावपूर्ण रहेगी। हालांकि, गोचर का बृहस्पति इनके हक में काम करता रहेगा।

हालांकि, मारिया शरापोवा चार साल के लिए निलंबित की गई है पर इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि बाद में इनके निलंबन को हटा लिया जाए।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant

4.9 rating

22 Years

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu
Exit mobile version