होम » भविष्यवाणियों » खेल » किदांबी श्रीकांत पर गणेश की भविष्यवाणी, सफलता का क्रम रहेगा जारी

किदांबी श्रीकांत पर गणेश की भविष्यवाणी, सफलता का क्रम रहेगा जारी

किदांबी श्रीकांत पर गणेश की भविष्यवाणी, सफलता का क्रम रहेगा जारी

वर्ल्ड बैडमिंटन सुपर सीरिज में लगातार जीत हासिल करने वाले श्रीकांत किदांबी का नाम दुनिया के टाॅप-10 खिलाड़ियों में शामिल हो गया है। श्रीकांत ने गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी हैदराबाद से बैंडमिंटन का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। श्रीकांत के भार्इ नंदा गोपाल भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी है। श्रीकांत के खेल की ना सिर्फ भारतीय खिलाड़ी बल्कि इंटरनेशनल खिलाड़ी भी तारीफ करते है।

वर्तमान आेलंपिक चैम्पियन चेन लोंग को हराना सही मायने में यादगार परफोमेंस था आैर ये खुशी की बात है कि जिस दिन वो फाॅम में खेलता है उस दिन वो किसी भी खिलाड़ी को हरा सकता है।

–पुलेला गोपीचंद
सबसे पहले किदांबी ने आेलंपिक चैम्पियन चेन लाॅग को सीधे गेम में 22-20, 21-6 से हराकर आॅस्ट्रेलियार्इ आेपन सुपर सीरिज का दावा किया आैर हाल ही में इंडोनेशिया आेपन फाइनल में जापान के काजुमासा के खिलाफ 21-11, 21-19 से जीत हासिल की। किदांबी की सफलता का मतलब उसे आैर विज्ञापन मिलेंगे। जो कि उसकी वित्तीय स्थिति को बढ़ावा देंगे। क्या आप जानना चाहते है कि आप अपनी वित्तीय स्थिति को कैसे सुधार सकते है ? तो इसके लिए हमारी फ्री रिपोर्ट 2017 वित्त रिपोर्ट का लाभ उठाए।

मैं सोचता हूं कि किंदाबी श्रीकांत अभी श्रेष्ठ फार्म में है। वे तीन सुपर सीरिज के फाइनल में पहुंचे, जिसमें से उन्होंने दो में जीत हासिल की, ये उनके बेस्ट पीरियड में से एक है।

–प्रकाश पादुकोण
किदांबी श्रीकांत पहले एेसे भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है जिन्होंने लगातार सुपर सीरिज खिताब जीतने की उपलब्धि हासिल की है।

बधार्इ हो किदांबी श्रीकांत! आपने काफी अच्छी शिकस्त दी। भारत को गौरवान्वित किया। तुम पर गर्व है।

–अमिताभ बच्चन
अत्यधिक आत्मविश्वास के साथ किदांबी श्रीकांत कहते है कि आगामी समय में बहुत कुछ होने वाला है। यानि उनकी उपलब्धियां आैर बढ़ेगी। तो आइए जानते है गणेशजी से कि ज्योतिषीय दृष्टि से गुंटूर के इस नौजवान का आगामी समय कैसा होगा ?

किदांबी श्रीकांत
जन्म-दिनांक: 7 फरवरी, 1993
जन्म-समय: उपलब्ध नहीं
जन्म-स्थान: रावुलापालेम, अांध्रप्रदेश, भारत

सूर्य कुंडली

हमारे विशेषज्ञों द्वारा तैयार अपनी हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें

ज्योतिषीय विश्लेषणः

शनि श्रीकांत के भाग्य को बढ़ावा देगा
किदांबी श्रीकांत का शनि आत्मकारक है आैर कन्या कर्मकारक बनता है। शनि अपनी स्वराशि में विराजमान है। अात्मकारक चंद्र अपनी खुद की राशि में है जो शनि आैर सूर्य पर दृष्टि ड़ाल रहा है जो कि उनकी कुंडली को मजबूत बनाता है। उनकी कुंडली में शनि कड़ी मेहनत, दृढ़ता आैर समर्पण के जरिए पहचान दिलाने के लिए है। अगर आप अपनी जिंदगी के किसी भी क्षेत्र से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान है तो कोर्इ भी प्रश्न पूछें रिपोर्ट का लाभ उठाए।

ग्रह उसे नाम, प्रसिद्घि आैर यश प्राप्त करने में मदद करेंगे
किदांबी श्रीकांत की कुंडली में शुक्र उच्च का है आैर इस पर गुरू दृष्टि ड़ाल रहा है जो उसे अच्छा परिणाम, प्रसिद्घि आैर कीर्ति प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। बुध मंगल के नक्षत्र में है जो प्रतिद्वंदी पर जीत हासिल करने के लिए उसकी आक्रमणकारी मानसिकता आैर सूझबूझ से गेम प्लान बनाना इंगित करता है। किदांबी की कुंडली एक एेसी उपयुक्त तस्वीर है जो अपने क्षेत्र में उच्चतम स्तर पर सफल है।

श्रीकांत का अच्छा प्रदर्शन जारी रहेगा
वर्तमान में, गोचर का गुरू जन्म के गुरू पर से गुजर रहा है आैर शनि, सूर्य आैर गुरू पर दृष्टि ड़ाल रहा है। इस लाभदायी गोचर के कारण, किदांबी श्रीकांत ने अब तक प्रमुख टूर्नामेंट में शानदार परिणाम प्राप्त किए है। श्रीकांत के अच्छे प्रदर्शन का क्रम 2017 के उत्तरार्द्घ में भी जारी रहेगा। गोचर का गुरू सितंबर 2017 से उसके कैरियर में महत्वपूर्ण मदद करेगा। हालांकि कर्क राशि में राहु का आगामी गोचर किदांबी के लिए मुश्किल रहेगा। इसलिए, किदांबी श्रीकांत कुछ बाधाआें का सामना कर सकते है आैर 15 अगस्त, 2018 से पहले वांछित आैर यथायोग्य सफलता प्राप्त नहीं कर सकते।

उनकी इंटरनेशनल रैकिंग सुधरेगी
लेकिन गाेचर का गुरू उसे लड़ार्इ लड़ने में मदद करेगा आैर अक्टूबर 2017 से सितंबर 2018 के बीच किदांबी श्रीकांत को इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने में मदद करेंगे। उसकी रैकिंग में भी महत्वपूर्ण सुधार आएगा। हालांकि, वर्ष के उत्तरार्द्घ आैर अप्रेल 2018 से अगस्त 2018 के बीच श्रीकांत को अपनी सेहत आैर फिटनेस का अधिक ख्याल रखना होगा।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant

4.9 rating

22 Years

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu
Exit mobile version