होम » भविष्यवाणियों » खेल » हसन अली को पाकिस्तान दे रहे गालियां, जानिए कैसा होगा उनका आगे का सफर

हसन अली को पाकिस्तान दे रहे गालियां, जानिए कैसा होगा उनका आगे का सफर

hasan-ali-dropped-catch

टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World cup) के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस बोखला गए है। मैच में हसन अली ने मैथ्यू वेड का कैच छोड़ दिया। इससे पाकिस्तान के लोग भड़क गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर हसन अली (hasan ali) को ट्रोल करना शुरु कर दिया है। साथ ही उनकी भारतीय पत्नी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। हार से बोखलाए पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों ने हसन अली को गोली मारने तक की धमकी दे दी है। हसन अली (hasan ali) के शिया होने और उनकी भारतीय पत्‍नी सामिया को लेकर गंदी-गंदी गालियां सोशल मीडिया पर लिखी जा रही हैं। आइए जानते हैं क्या कहती है हसन अली की सूर्य कुंडली…


2 जुलाई 1994 को पाकिस्तान के पंजाब में जन्में हसन अली की सूर्य कुंडली में स्वग्रही बुध, स्वग्रही शनि है। इसके साथ ही कुंडली में गुरु और राहु का चांडाल दोष भी है। बीते दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान के हसन अली में मैच छोड़ दिया था। उस समय उनकी कुंडली में जन्म के राहु के ऊपर से सूर्य का गोचर हो रहा था। यह एक नकारात्मक कॉम्बिनेशन है। इस नकारात्मक प्रभाव का सीधा असर हसन की प्रतिष्ठा पर हुआ और वह पाकिस्तानियों की ट्रोलिंग का भी शिकार हुआ था। वहीं मैच वाले दिन गोचर का चंद्रमा भी शनि के साथ था, जो अष्टम स्थान में था। यह दिन उनके लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा।


टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World cup) के दूसरे सेमीफाइनल में आखिरी की 12 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया की टीम को 22 रनों की जरूरत थी। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी करने के लिए 19वां ओवर शाहीन अफरीदी लेकर आए और तीसरी ही गेंद पर मैथ्यू वेड ने एक बड़ा शॉट लगाया। गेंद हवा में थी, हसन ने गेंद का पीछा किया, लेकिन कैच नहीं कर पाए। आपको बता दें कि हसन अली (hasan ali) पत्नी सामिया भारत में हरियाणा के नूंह जिले के गांव चंदेनी की रहने वाली है। वह फ्लाइट इंजीनियर के तौर पर अमीरात एयरलाइंस का हिस्सा है। उनका परिवार फरीदाबाद में पिछले 15 सालों से रहता है। इससे पहले बाबर आजम का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा था।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant

4.9 rating

22 Years

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu
Exit mobile version