होम » भविष्यवाणियों » खेल » दीपा कर्मकार की कांस्य पदक जीतने की उम्मीदें रियो ओलंपिक में !

दीपा कर्मकार की कांस्य पदक जीतने की उम्मीदें रियो ओलंपिक में !

दीपा कर्मकार की कांस्य पदक जीतने की उम्मीदें रियो ओलंपिक में !

भारत के त्रिुपरा प्रदेश की 23 वर्षीय जिमनास्ट दीपा कर्मकार की रियो ओलंपिक खेलों में अपने देश के लिए पदक जीतने की प्रबल संभावना मानी जा रही है। दीपा सुर्खियों में तब आयी जब इन्होंने वर्ष 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में अपने देश के लिए कांस्य पदक जीत कर समस्त देशवासियों का दिल जीत लिया। इन्होंने एशियाई जिमनास्टिक्स चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता। दीपा पहेली एेसी भारतीय जिमनास्ट हैं, जिन्होंने ओलंपिक के लिए क्लवालीफाई करके इतिहास रच दिया। इनकी जन्मपत्रिका का अवलोकन करने पर गणेशजी यह भविष्यवाणी करते हैं कि कठिनाईयों को सफलतापूर्वक पार कर लेने के बाद दीपा कांस्य पदक प्राप्त कर सकेंगी।

दीपा कर्मकार
जन्म तिथि: 9 अगस्त, 1993
जन्म स्थान: अगरतला
जन्म समय: अज्ञात

दीपा कर्मकार की सूर्य कुंडली

दीपा के साहस व दृढ़ संकल्प का राजः
मेहनतकश व हूनरमंद विश्वकर्मा समाज से ताल्लुक रखने वाली दीपा की कुंडली का गौर से अवलोगकन करें तो इनकी कुंडली में बृहस्पति व मंगल की युति दीपा कर्मकार को बहुत साहसी व आशावादी बनाती है। अपने आपको सुधारने की क्षमता, परिपक्वता और दृढ़ स्वभाव इनको एक सफल जिमनास्ट बनाती है। अधिकाशतः इनकी सकारात्मक सोच इनके जीवन में कई सकारात्मक चीजों को आकर्षित करती है। इनके उच्च विचार इनकों जीवन में ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दीपा साहस के बल पर सब कुछ करने में सक्षम
भारत की स्टार जिमनास्ट की सूर्य कुंडली का विश्लेषण करने पर यह पता चलता है कि मंगल की राशि में चंद्र का होना और चंद्र से तृतीय भाव में शुक्र का होना इनको साहसपूर्ण कदम उठाने में सक्षम बनाता है। ये अपने उद्देश्य के प्रति दिल से समर्पण व साहस रखती हैं। चंद्र पर शनि का प्रभाव इनको अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित और उपलब्धियां हासिल करने के लिए अनुशासित बनाता है।

क्या आप अपने कैरियर के क्षेत्र या व्यापार की संभावनाओं को लेकर भ्रमित हैं? तो हमारी विशेष व्यक्तिगत सेवा करियर/व्यवसाय के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को पहचानिए रिपोर्ट आपके लिए सही समाधान है। इसकी कीमत में 60% की छूट पाने के लिए हमें तुरंत आर्डर करें!

यश प्राप्ति करने के लिए गोचर का बृहस्पति इस भारतीय जिम्नास्ट के बहुत सहायक रहा है। गोचर का गुरू इनके जन्मकालीन मंगल व गुरू के ऊपर से इनके प्रदर्शन के अंतिम दिनों में भ्रमण करेगा। लेकिन, गोचर का शनि इनके लिए समस्याएं भी पैदा कर सकता है, जिससे इनकी प्रगति बाधित हो सकती है। शुक्र-राहु और बुध की युति इनके लिए फायदेमंद रहेगी, पर मंगल की विध्वंसकारी शक्तियां हानि का कारण बन सकती हैं। गोचर का चंद्रमा इन्हें अधिक नियंत्रण व सुंदर ढंग से अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने में मदद करेगा। इस प्रकार से इनका फाइनल में बेहतर प्रदर्शन रहेगा। ग्रहों की स्थितियां यह इंगित कर रही हैं कि वे अपनी रैंकिग में सुधार लाने में सक्षम रहेंगी। सिंतारों की मानें तो बेजोड़ प्रदर्शन करने पर भारतीय ओलम्पियन दीपा कर्मकार के कास्य पदक जीतने की भी संभावना है। हालांकि, उनका यह बाधाओं से भरा होगा।

भारत की स्टार जिमनास्ट और पदक की प्रबल दावेदार दीपा करमाकर से देशवासियों को रियो ओलम्पिक में काफी उम्मीदें हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ पेजों ने उन्हें फाइनल से पहले ही स्वर्ण पदक विजेता बना दिया है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant

4.9 rating

22 Years

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu
Exit mobile version