होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » मनीष तिवारी ने मनमोहन सिंह पर जताया रोष, क्या ग्रह हैं उनके तीखे तेवर के जिम्मेदार

मनीष तिवारी ने मनमोहन सिंह पर जताया रोष, क्या ग्रह हैं उनके तीखे तेवर के जिम्मेदार

मनीष तिवारी ने मनमोहन सिंह पर जताया रोष, क्या ग्रह हैं उनके तीखे तेवर के जिम्मेदार

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में मनमोहन सिंह पर जमकर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इस किताब में लिखा कि मुंबई हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने कांग्रेस सरकार की आलोचना की है। मनमनोहन सिंह की सरकार का उस आतंकवादी हमले के बाद कोई कार्रवाई न करना कमजोरी की निशानी है। उन्होंने आगे लिखा है कि किसी देश को अगर निर्दोष लोगों का कत्ल करने का कोई खेद नहीं हे, तो संयम ताकत की पहचान नहीं, बल्कि कमजोरी की निशानी है। मनीष तिवारी ने मुंबई हमलो की तुलना अमेरिका के 9/11 से की है। आइए जानते हैं क्या कहती है कांग्रेस नेता मनीष तिवारी की सूर्य कुंडली….

5 बड़े ग्रहों का नेगेटिव ट्रांजिट पहुंचाएगा नुकसान।

मनीष तिवारी की सूर्य कुंडली में सूर्य-केतु और चंद्र-राहु की युति है। इस युति के कारण मनीष तिवारी अक्सर किसी बड़े पद पर ज्यादा दिन नहीं रहे। चंद्र-राहु की युति के कारण कई बार उनके विचार बहुत एग्रेसिव लगते हैं और वे ऐसे बयान दे देते हैं, जो विवाद का कारण बने या खुद की पार्टी के लिए मुसीबत बन जाए। यदि आने वाले समय की बात करें, तो उनकी सूर्य कुंडली में पांच बड़े ग्रहों के ऊपर से राहु-केतु का नेगेटिव ट्रांजिट होने वाला है, जो उनके लिए नेगेटिव रिजल्ट लेकर आएगा। हालांकि गुरु ग्रह के ट्रांजिट के कारण कुछ सहयोग मिलेगा, लेकिन वह कम ही होगा।

अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हैं मनीष तिवारी

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पहली बार इससे पहले भी अपनी पार्टी पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी कई बार मनीष तिवारी ने अपनी ही पार्टी को कटघरे में खड़ा किया है। पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भी उन्होंने बयान दिया था कि जिन्हें पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें उसकी समझ ही नहीं है। बता दें कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 आतंकी भारत में घुसे थे और उन्होंने मुंबई ताज और ओबेरॉय होटल जैसी जगहों पर गोलियां बरसाई थी। इन हमलों में कई लोग मारे गए थे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version