होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 : बीजेपी होगी कमजोर, कांग्रेस की पकड़ बढ़ेगी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 : बीजेपी होगी कमजोर, कांग्रेस की पकड़ बढ़ेगी

देश के तीन बड़े राज्यों में अगले महीने पता चल जाएगा कि 2019 में पीएम मोदी को चुनाव जीतने के लिए कितना कठिन परिश्रम करना होगा। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में अभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यदि यहां पर किसी भी तरह से सत्ता का परिवर्तन होता है, तो पांच महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान हो सकता है। भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है, इस पर सीधी बात करना मुश्किल है, लेकिन चाल समझकर सितारों के इशारों को समझा जा सकता है। आइए देखते हैं क्या कहते हैं राजस्थान के चुनाव के बारे में सितारें-

राजस्थान में अभी बीजेपी वसुंधरा राजे के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। पहले नजर डालते हैं बीजेपी की कुंडली पर-

अब देखिए कांग्रेस की कुंडली पर-
kundali

दोनों की कुंडली का अध्ययन करने के बाद यह निकलकर आता है कि कांग्रेस अभी बृहस्पति की महादशा में है। जिसमें से शुक्र का अंतर चल रहा है। अभी शनि कुंडली में स्थित सूर्य पर से गुजर रहा है। वहीं हाल ही वृश्चिक राशि में गया बृहस्पति कुंडली के आधार पर बुध के ऊपर से गुजर रहा है। वहीं बीजेपी की बात करें तो चंद्रमा की दशा में चंद्रमा का अंतर चल रहा है। वहीं साढ़े साती भी आखिरी चरण में है। वृश्चिक राशि में गया बृहस्पति चंद्रमा के ऊपर से गुजर रहा है। वोटिंग के दिन यानी कि 7 दिसंबर 2018 को चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में सूर्य के साथ युति कर सकता है। परिणाम वाले दिन चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र से गुजरते हुए केतु के साथ संयोजन में रहेगा।

इसका फल
कांग्रेस के लिए बृहस्पति की दशा फायदे वाली रहेगी। अभी वृश्चिक राशि में बृहस्पति का परिभ्रमण कांग्रेस के लिए फायदेमंद रह सकता है। हालांकि बृहस्पति में शुक्र की अंतर्दशा आपसी झगड़ों को बढ़ा सकती है। चंद्रमा में चंद्रमा की अंतर्दशा बीजेपी के लिए थोड़ी मुश्किल पैदा करने वाली है। बृहस्पति का वृश्चिक राशि में पारगमन भी बीजेपी की कुंडली के अनुसार फायदा देने वाला नहीं है। साढ़े साती का आखिरी चरण भी बीजेपी को परेशानी में डालने वाला है। वोटिंग वाले दिन केतु का चंद्रमा के साथ संयोजन सत्ता पक्ष के लिए अच्छा नहीं माना जाता। बहुत सी सीटों पर किसी एक तरफा वोटिंग देखने को मिल सकती है। कुल मिलाकर यदि सितारों की बात सुनें तो आने वाले दिनों में बीजेपी को मेहनत का फल कम ही मिलेगा, वहीं कांग्रेस यदि आंतरिक झगड़ों से मुक्त हो पाई, तो फायदे में रहेगी।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

अधिक नवीनतम लेख पढ़ें

म.प्र का हाल जानने के लिए क्लिक करें

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version