होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » क्या Rahul Gandhi को मिलेगी मनचाही सफलता, क्या कहते हैं ग्रह?

क्या Rahul Gandhi को मिलेगी मनचाही सफलता, क्या कहते हैं ग्रह?

भारतीय संसद के सदस्य राहुल गांधी का जन्म गांधी परिवार में हुआ। 2017 से 2019 तक वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहें। राजनीति से पहले राहुल गांधी ने लंदन में मॉनिटर ग्रुप में तीन वर्ष तक काम किया। 2002 में वे मुंबई स्थित टेक्नोलॉजी आउटसोर्सिंग फर्म के निदेशक बने।
राहुल गांधी की जन्मपत्री
जन्म तिथि-19 जून,1970
जन्म स्थान- नई दिल्ली

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कुंडली मकर लग्न की है, जिसके स्वामी शनि है, जो उन्हें संकोची और बुद्धिमान बनाता है। राहुल गांधी की राशि धनु है, इसकी वजह से उनका व्यक्तित्व सरल, सहज और सौम्य है। साथ ही वे आजाद खयाल भी हैं, वे किसी बात की परवाह किए बगैर अपनी शर्तों पर ही काम करते हैं।

सूर्य और योद्धा मंगल की युति उन्हें बहुत आक्रामक और ऊर्जावान बनाती है। यह युति उन्हें शत्रुओं को मात देने का बल प्रदान करती है। वे साहसी और सक्रिय व्यक्तित्व वाले हैं। वृष में बुध, इन्हें मजबूत और दृढ़ बनाता है।

चलिए अब हम इस बात पर बात करते हैं कि 2022 में उनके लिए क्या खास है।


राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की जन्म कुंडली से यह संकेत स्पष्ट रूप से मिलते हैं कि आने वाले समय में राजनीति के क्षेत्र में उनकी एक नई शुरुआत होगी। उनकी जन्म कुंडली में शनि का मकर राशि में गोचर यह दर्शाता है कि राजनीति के साथ-साथ उनके व्यक्तिगत जीवन में भी एक नई शुरुआत होगी। वे राजनीति में अपने भविष्य को लेकर ज्यादा गंभीर रहेंगे और जरूरत पड़ने पर कुछ जरूरी बदलाव भी करेंगे। बृहस्पति का कुंभ राशि में गोचर उनके निजी जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा, जिसकी वजह से उन्हें खुलकर परिवार का समर्थन मिलेगा और वे उन समस्याओं का भी हल कर पाएंगे, जो अब तक उन्हें परेशान किए हुए थी। जन्म कुंडली में जन्म समय के बुध पर राहु का वृष राशि में गोचर इन्हें इस समय ज्यादा रचनात्मक बना देगा और वे राजनीति के अपने करियर में कुछ नया करने की सोच सकते हैं। इस समय उन पर राहु की महादशा चल रही है और दशा अभी शुरू ही हुई है, जो उन्हें जीवन में और अधिक पाने के लिए लालायित करेगी। राहु की दशा उन्हें प्रसिद्धि दिलाएगी, साथ ही राजनीति में भी उनकी मदद करेगी।


शनि के मकर राशि में गोचर करने की वजह से चीजें उनके लिए आसान बनेंगी। इससे चीजें उनके लिए ठीक होंगी और वे राजनीतिक जीवन में एक नई शुरुआत कर सकेंगे। कर्मफल दाता शनि इस साल उन्हें बहुत मजबूत और शक्तिशाली स्थिति में ला देगा। राहु के ऊपर गुरु का गोचर होने से इनके कार्य सहजता से होंगे और वे आने वाले सालों में कांग्रेस में कई गंभीर योजनाएं बना सकते हैं।

जन्म के बुध पर राहु का वृष राशि में गोचर उन्हें व्यापक स्तर पर जनता से संवाद कायम करने में मदद करेगा। उनकी संपर्क क्षमता बढ़ेगी और मजबूत बौद्धिक क्षमताओं के साथ वे पार्टी में नए बदलाव ला पाएंगे। भारत के दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुत्र पर इस समय राहु की महादशा चल रही है, जो अभी शुरू हुई है, यह राजनीति में उनकी इच्छा को बढ़ा देगी और आधिकारिकता को गति देगी। निकट भविष्य में यह होने वाला है।

आपकी कुंडली में ऐसा कौन सा राजयोग है, जो आपके जीवन में सफलता के द्वार खोल देगा? अपनी संपूर्ण जन्मपत्री का विश्लेषण प्राप्त करें


राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान और सतर्क रहना होगा। राहुल गांधी की कुंडली में, राहु का वृष राशि में गोचर स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं है, इस वजह से उन्हें कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्हें सतर्क रहना चाहिए। वृश्चिक राशि में केतु का गोचर स्वास्थ्य के स्तर पर अनुकूल नहीं है, यह दैनिक जीवन में बहुत ज्यादा दिक्कत पैदा कर सकता है। राहुल गांधी पर राहु की महादशा और अंतर्दशा दोनों ही चल रही है, जो उनकी सेहत के लिए ठीक नहीं है। कुछ अप्रत्याशित सेहत संबंधी समस्याएं भविष्य में सामने आ सकती हैं। कांग्रेसी राहुल गांधी को सेहत का ध्यान रखना चाहिए। गोचर ज्यादा ठीक नहीं है, ऐसे में उन्हें अस्पताल भी जाना पड़ सकता है।

विभिन्न गोचर 2023 आपके लिए कैसा होने वाला है, जानिए अपनी रिपोर्ट


राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कुंडली के हिसाब से कांग्रेस के लिए भविष्य बहुत ही अच्छा रहेगा। सोनिया गांधी के पुत्र का राजनीतिक जीवन के लिए सबसे उत्तम समय अब आने वाला है। शनि का गोचर उनको मजबूत आधार देगा और समझ देगा कि अब उन्हें किन स्थितियों पर काम करने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। बृहस्पति का गोचर उनकी सभी कार्य रणनीतियों को सही दिशा देगा। मंगल का गोचर सकारात्मकता से जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा, यह बहुत ही आशाजनक रहेगा। उन पर चल रही राहु की दशा राजनीतिक जीवन में साहस के साथ सभी कार्य करने में एक सहायक भूमिका तैयार करेगी। वर्तमान जीवन की अपेक्षा आने वाले चुनाव का समय उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण और अच्छा रहेगा, वह निश्चित रूप से उनके जीवन के लिए बहुत सकारात्मक अवधि होगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के व्यक्तिगत जीवन और प्रोफेशनल जीवन में कई बदलाव आने वाले हैं। वो चाहें 50 साल के क्यों न गए हों, लेकिन राजनीति के क्षेत्र में अभी उनका सबसे अच्छा समय आना बाकी है। भविष्य में उनके प्रयासों से ही कांग्रेस की राजनीति में एक शानदार वापसी होगी। भविष्य में कांग्रेस मजबूती से वापसी करेगी और इस सफलता में उनका योगदान काफी अहम होगा। वह अपने जीवन में कुछ नया करने के शुरुआती बिंदु पर हैं और यह जन्मदिन निश्चित रूप से उनके जीवन में कई और बदलाव लाएगा। निश्चित तौर पर यह कांग्रेस के लिए भी अच्छी खबर लेकर आया है।

क्या आप भी इन राजनेताओं की तरह जीवन में प्रसिद्धि और पहचान चाहते हैं? अपना भविष्य जानने के लिए ज्योतिषी से अभी बात करें, पहला कॉल/चैट मुफ्त पाएं

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
श्री बेजान दारूवाला द्वारा प्रशिक्षित ज्योतिषी।
गणेशास्पीक्स टीम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version