होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » सियासी घमासान के बीच चंद्रबाबू नायडू का बड़ा फैसला, कितना फायदेमंद भविष्य में?…जानें

सियासी घमासान के बीच चंद्रबाबू नायडू का बड़ा फैसला, कितना फायदेमंद भविष्य में?…जानें

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपने जीवन में कई राजनीतिक उथल-पुथल देखी है। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने से तेलुकूदेशम पार्टी (टीडीपी) ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार (एनडीए) सरकार से अपने तीखे तेवर दिखाते हुए अपना गठबंधन तोड़ लिया है। साथ ही, टीडीपी के दो मंत्रियों ने भी मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। अब, इससे आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए समस्याएं पैदा हो सकती हैं। गणेश जी इस लेख में कुंडली के जरिए चंद्रबाबू नायडू के भावी राजनैतिक स्टेटस के बारे में अपने विचार प्रकट करते हैं।

नारा चंद्रबाबू नायडू
जन्म तिथि: 20 अप्रैल 1950
जन्म समय: अनुपलब्ध
जन्म स्थान: चंद्रगिरी, आंध्र प्रदेश, भारत
भविष्य में सफलता मिलना इतना आसान नहीं

आंध्र प्रदेश के सीईओ कहे जाने वाले चंद्रबाबू नायडू की कुंडली में, सूर्य मेष राशि में 10 डिग्री से कम पर है। इसकी कंडीशन उच्च की होने की वजह से यह काफी शक्तिशाली स्थिति को प्राप्त करता है। इसके अलावा, गोचर का गुरु बृहस्पति इनके जन्म के सूर्य को देख रहा है। इस स्थिति से पता चलता है कि ये अपनी स्थिति को मजबूत बनाने में सक्षम होंगे। लेकिन, यह आसान नहीं होगा। इसे देखते हुए ये अपनी नई भूमिका को बड़े ही आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे।

क्या आप अपने कैरियर से असंतुष्ट हैं? आमूलचूल बदलाव के लिए हमारे माहिर ज्योतिषियों से उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें।


यह अवधि हाई टेक और साइबर सैवी मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू के लिए एक सकारात्मक और अच्छा समय लगती है। हालांकि, कुछ घटनाएं इनके अहंकार को बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा, चंद्रमा इनके होरोस्कोप में अपनी उच्च राशि में है। इसलिए, इनका यह नया करिश्मा लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। प्लेनेटरी कॉम्बिनेशन यह भी क्लीयर करती है कि ये अपने फैसलों में आत्मविश्वास से युक्त रहते हैं। देखा जाए तो चंद्रबाबू का नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) को छोड़ने का निर्णय एक अच्छी तरह से सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।


हालांकि, धनु राशि में शनि-मंगल का संयोजन इनके सहयोगी दलों के साथ टकराव को इंगित करता है। गोचर का बृहस्पति मतभेदों को हल करने के लिए एनडीए के साथ बातचीत करने की संभावना की ओर इंगित करता है। एनडीए के नेता आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव के दामाद चंद्रबाबू नायडू को वापस लाने की कोशिश तेज कर सकते हैं।


मंगल चंद्रबाबू नायडू की कुंडली में केतु के साथ जुड़ा हुआ है, जो बहुत ऊर्जा पैदा करता है। मंगल इनकी कुंडली में केतु के साथ जुड़ा हुआ है, जो बहुत ऊर्जा पैदा करता है। गोचर का मंगल और केतु 3 मई 2018 से लेकर 6 नवम्बर 2018 के बीच युति में रहेगा। यह इनके लिए एक बहुत महत्वपूर्ण चरण होगा। इन्हें गंभीर चुनौतियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रबाबू नायडू को राजनीति और प्रशासन में जटिल चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इनका राजनीतिक कौशल कठिन परीक्षण के दौर से गुजर सकता है। ये अपनी स्थिति को बनाए रखने और मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version