होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » क्रिसमस 2023: 12 राशियों के 12 अंदाज़!

क्रिसमस 2023: 12 राशियों के 12 अंदाज़!

क्रिसमस 2023 : 12 राशियों के 12 अंदाज़!

जैसे-जैसे क्रिसमस का त्योहार नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे हम सभी में इस त्योहार से जुड़ा उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस उत्साह को देखते हुए हमारे विशेषज्ञों की मदद से इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं कि 12 राशियां अपनी राशि के अनुसार किस तरह क्रिसमस (christmas 2023) मनाना पसंद करेंगी। वो कौन सी राशि होगी जिसे सांता के रूप में तैयार होना पसंद आएगा, और कौन सी राशि के जातक इस समय में लंबी छुट्टी मनाने के लिए बाहर जाएंगे। कौन सी राशि घर पर करीबी लोगों के साथ चिल करना पसंद करेगी, और कौन सी राशि पार्टी का आनंद लेगी। आइए डालें एक नजर आपकी सूर्य राशि पर…


मेष राशि के जातक वर्कोहॉलिक होते हैं और अपने आपको ऊर्जावान रखने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसीलिए मेष राशि के जातकों के लिए क्रिसमस आगे बढ़ने और पूरे साल की गई प्लानिंग पर काम करने के लिए विशेष दिन होगा। ये जातक ‘पार्टी प्रेरक’ होते हैं। इसीलिए मेष राशि के जातक अपने दोस्तों को सर्दियों के इस मौसम को साइड में रखकर बाहर चलने पर मजबूर भी कर सकते हैं या क्रिसमस केक कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए इंस्पायर भी कर सकते हैं।


वृषभ राशि के जातक क्रिएटिव के साथ ही ब्यूटीफुल भी होते हैं। वृष राशि के लोग क्रिसमस 2023 पर केक या कुछ नमकीन डिश बनाना पसंद करेंगे। वृषभ राशि के जातक ब्यूटी फ्रीक होते हैं, तो यह बात देखने लायक होगी कि वे क्रिसमस वीक में कैसे तैयार होते हैं और अपने घर को कैसे सजाते हैं। बलून्स, कैंडल्स और एक अच्छी तरह से सजा हुआ क्रिसमस ट्री – यह सब आपको एक वृषभ राशि के घर में देखने को मिलेगा।

जानिए अपनी जन्म कुंडली के सीक्रेट सांता को! निःशुल्क जन्मपत्री में जानें कौन सा ग्रह देगा आपको शुभता का उपहार….


मिथुन राशि के जातकों का सेंस ऑफ़ ह्यूमर बहुत अच्छा होता है, आप उन्हें सांता की ड्रेस में दूसरों को एंटरटेन करते हुए देख सकते हैं। क्रिसमस 2023 पर आपको मिथुन राशि के जातकों का कुछ अलग अंदाज देखने को मिल सकता है क्योंकि ह्यूमर के साथ इंटेलीजेन्स भी इनके व्यक्तित्व का हिस्सा होता है। वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी क्रिसमस विशेज भेज सकते हैं। मिथुन राशि के जातकों का इस क्रिसमस पर कोई सीक्रेट रिवील हो सकता है।


कर्क राशि के जातक ट्रेडिशनल टच के साथ क्रिसमस मनाना पसंद करेंगे और घर में अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। ये जातक अलग-अलग तरह की ड्रिंक्स पसंद करते हैं, इसलिए आप उनसे मॉकटेल या दूसरे टेस्टी ड्रिंक्स मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। कर्क राशि के जातक मेमोरीज क्रीएट और कलेक्ट करने में यकीन करते हैं। इसीलिए क्रिसमस 2023 में वे आपसे अपना लास्ट एक्सपीरियंस शेयर करेंगे। दोस्तों के साथ घूमने के बजाय ये अपने घर में एन्जॉय करना ज्यादा पसंद करेंगे।


सिंह राशि वाले जातकों को मौज-मस्ती करना पसंद है और वे माहौल को फैब्युलस बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। हालांकि इन्हें किसी शेर की तरह ही बेहद आलसी माना जाता है, इसीलिए सर्दियों के इस मौसम में वे अपने घर में आराम करना पसंद करेंगे। लेकिन, अगर एक बार उनका मूड बना तो फिर ये बेस्ट ड्रेस्ड होकर रॉयल पार्टी प्लान कर सकते हैं। एक अच्छे होटल में डिनर, एक मूवी शो, एक दोस्त के घर पर कोई अच्छा गेम उनकी चेकलिस्ट में होगा। इसके अलावा, यदि आप किसी सिंह जातक को कुछ सोचते हुए पाएं तो समझ लीजिये वे किसी को उपहार देने के बारे में सोच रहे हैं।


क्रिसमस 2023 के लिए कन्या राशि वाले बहुत पर्टिकुलर होंगे। यह बात आपको हैरान कर सकती है लेकिन कन्या राशि के जातकों ने बहुत पहले ही इस सेलिब्रेशन की प्लानिंग कर ली होगी और उन्हें अच्छे से पता होगा कि कब क्या करना है। कन्या जातक सबसे पहले अपने घर को अच्छे से सजाएंगे और सभी चीजों को ओर्गनाइज्ड करेंगे। कन्या राशि वालों के लिए साफ-सफाई सबसे जरूरी है और इसके बिना वे अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं। वे लंबी चलने वाली पार्टियों में जाने की बजाय कम टाइम के लिए किसी एंटरटेनिंग प्रोग्राम में जाना पसंद करेंगे।

कैसा रहेगा नया साल? अपनी 2023 की हाइलाइट रिपोर्ट से जानें।


तुला राशि के जातक छोटे से काम को भी ‘ग्रुप वर्क’ बनाना पसंद करते हैं। क्रिसमस 2023 पर यह उनकी कमजोरी नहीं बल्कि खासियत साबित होगी। वे एक सोशलाइट की तरह पार्टी करना चाहेंगे और एक ग्रुप पिकनिक को सफल बनाने के लिए वह सब करेंगे जो जरूरी है। वे कुछ स्पेशल गेम्स, ड्रामेटिक और फन एक्टिविटी कर सकते हैं। वे अपने करीबी दोस्तों के साथ कोई ट्रिप भी प्लान करेंगे या किसी रॉयल सी जगह पर डिनर कर सकते हैं।


वृश्चिक राशि के जातकों को सर्द रातें बहुत पसंद होती हैं और क्रिसमस इन लोगों के विंटर वेकेशन मनाने का सही अवसर होता है। क्रिसमस 2023 की सुबह आपको लगेगा कि वृश्चिक जातकों का सेलिब्रेशन करने का यह तरीका बहुत बोरिंग है, लेकिन शाम तक आप उनके घरों को आइडियल ‘क्रिसमस सेलिब्रेशन सेंटर्स’ के रूप में पाएंगे! क्रिसमस सेलिब्रेशन 2023 के समय आपको उनसे कोई खास सरप्राइज भी मिल सकता है। आप इनकी इनोसेंस लेकिन इंटरेस्टिंग प्रेजेंस को बहुत एन्जॉय करने वाले हैं।


धनु राशि के जातक अपने अनुकूल साथी मिथुन राशि की तरह, दूसरों को एंटरटेन करना पसंद करेंगे। ये वे चुलबुले लोग हैं जो आपके चेहरे पर क्रिसमस केक को मलकर और किसी क्रिसमस ट्री पर लटकी हुई बेल्स और रिबन्स के साथ खेलकर ही खुश हो जाएंगे। यदि धनु राशि के जातक कोई पार्टी प्लान करते हैं, और आप इनवाइटेड है तो आप खुश और रेडी हो सकते हैं क्योंकि उनका घर किसी डिस्को-होटल से कम नहीं होगा। धनु राशि के जातकों को एंटरटेनमेंट, रॉयलटी और मस्ती वाला माहौल पसंद आएगा।

क्या सौगात लेकर आ रहा है आपका आने वाला साल, जानें 2023 राशिफल में विस्तार से….


मकर राशि के जातक किसी स्ट्रिक्ट टीचर से कम नहीं होते हैं। उन्हें सब कुछ ‘सही’ ही पसंद होता है। चूंकि वे अपने काम को लेकर बहुत डेडिकेटेड हैं और काफी बिजी भी रहते हैं, इसीलिए छुट्टियों के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताना उनके लिए खास होगा। अगर आप उनके दोस्त हैं तो वे आपको अपनी क्रिसमस स्टोरीज सुनाएंगे। मकर राशि की महिला जातक अपने परिवार के लिए कोई स्पेशल डिश या केक बना सकती हैं। और मकर राशि के पुरुष कुछ पुराने एंटीक कलेक्शन आपसे शेयर करेंगे।


राशिचक्र में सबसे रिबेलियस राशि मानी जाने वाली कुंभ राशि के जातक क्रिसमस 2023 को स्पेशल वे में मनाना पसंद करेंगे। केक के बजाय, वे अपनी पसंद की कोई स्वीट डिश खाएंगे। और किसी ब्रांडेड शराब के बजाय शैंपेन को अपनी ड्रिंक फॉर द नाईट के रूप में चुनेंगे। हो सकता है कि कुंभ राशि के जातकों के पास कोई विशेष प्लान न हो लेकिन वो अचानक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी कर सकते हैं। यदि उनका मन हुआ तो वे गिटार पर अपनी फेवरेट धुन बजाना शुरू कर सकते हैं या कुछ पढ़ने का भी मन बना सकते हैं। यह सब उनके मूड पर निर्भर करता है, देखना होगा उनका मूड क्रिसमस पर कैसा होता है!


मीन राशि के लोग अच्छा म्यूजिक और अच्छी फिल्में पसंद करते हैं, और उनका यह रूप आपको अच्छे से देखने को मिलेगा क्योंकि इस समय वे अपने फेवरेट गाने बजाएंगे या अपनी फेवरेट क्लासिक फिल्म देखने का प्लान बनाएंगे। मीन राशि के जातक अच्छे भोजन के बिना अधूरा फील करते हैं, इसलिए वे सबसे पहले यह तय करेंगे कि क्रिसमस पर खाने के लिए बहुत सारी डिशेस हो। वे आमतौर पर सर्दियां पसंद नहीं करते हैं क्योंकि बोनफायर के सामने बैठे रहना मीन राशि के जातकों को पसंद नहीं होता है। इस बार क्रिसमस 2023 पर मीन राशि के जातक स्पिरिचुअलिटी को अपनाना ज्यादा पसंद करेंगे।

2023 में आपके कौन से सपने होंगे पूरे? जॉब, लव या मैरीज की प्रॉब्लम होगी सॉल्व, एक बार जरूर बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert

4.9 rating

30 Years

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya
Exit mobile version