होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » दिवाली सप्ताह 2024: 12 राशियों के लिए भविष्यवाणियाँ

दिवाली सप्ताह 2024: 12 राशियों के लिए भविष्यवाणियाँ

दिवाली सप्ताह भविष्यवाणियाँ

रोशनी का महापर्व दिवाली साल के सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है। पुराणों के अनुसार, इसी दिन भगवान राम, मां सीता और भगवान लक्ष्मण 14 साल वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे। धनतेरस से  दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरूआत होती है, जिसका समापन भाई दूज के पर्व के साथ होता है। तो ये पांच दिवसीय पर्व सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और कौनसी राशि के लोग किस उपाय से बना सकेंगे दिवाली को खास, आइए जानते है।

मेष राशि:

दिवाली के इस खास मौके पर मेष राशि के लोग ऊर्जा और उत्साह से भरे होंगे। इस पांच दिवसीय दीपोत्सव को लेकर आपकी खुशी और रचनात्मकता अपने चरम स्तर पर हो सकती है। दिवाली पर आप धार्मिक गतिविधियों में बड़ी सक्रियता से भाग ले सकते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए भी तत्पर रह सकते हैं। आपका ये दृष्टिकोण दिवाली को एक जीवंत और यादगार अनुभव बनाएगा, जिससे हर कोई प्रेरित हो सकता है।

उपाय:- ॐ श्री लक्ष्मी देवायाय नमः श्री ह्री

जानिए मेष राशि  के बारे में…

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के लोग स्थिरता और भव्यता के प्रति आकर्षित होते हैं। ऐसे में दिवाली के अवसर पर आप अपने घर की सजावट में चार चांद जोड़ने का प्रयास करेंगे।  परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना आपके लिए  महत्वपूर्ण होगा। दीपोत्सव के अवसर पर आप सोशियल फंक्शन में शामिल होने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे। जैसा कि दिवाली के शुभ मौके पर आप अक्सर अपने करीबी लोगों को यादगार उपहार देकर अपने विचारशील और दयालु स्वभाव को दर्शाते है। तो इस दिवाली भी आप अपने करीबियों को स्पेशल फीलिंग कराने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। 

उपाय:- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद:प्रसीद:श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नम:॥

जानिए वृषभ राशि  के बारे में….

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के लोग अपनी जिज्ञासा और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इस दिवाली पर, आप इस त्यौहार के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहलुओं को जानने के लिए तत्पर रह सकते हैं। घर की सजावट करने और दिवाली के विशेष पकवानों में आप अपनी क्रिएटिविटी का भरपूर इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप किसी दिवाली पार्टी में जाने वाले है तो आपका मिलनसार स्वभाव ना सिर्फ लोगों को आकर्षित करेगा बल्कि आप लोगों को अच्छा खासा मनोरंजन भी करेंगे।  

उपाय:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आप नियमित रूप से =  ‘लक्ष्मी चालीसा’ का जाप कर सकते हैं।

जानिए मिथुन राशि के बारे में….

कर्क राशि:

कर्क राशि के लोग भावनात्मक गहराई और परिवार के प्रति अपनी निष्ठा के लिए जाने जाते हैं। इस दिवाली के मौके पर भी आप अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद कर सकते हैं। इस खास अवसर पर आप घर की सजावट के लिए अपनी क्रिएटिविटी का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। दीपोत्सव के दौरान आप आध्यात्मिकता से परिपूर्ण रहेंगे,जिसमें ध्यान और प्रार्थना के माध्यम से आपको आंतरिक शांति प्राप्त हो सकती हैं। दिवाली पर आपका रुझान दूसरों की सेवा करने में भी हो सकता है और इसके लिए आप इस तरह की गतिविधियों में शामिल हो सकते है। 

उपाय:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से’कनकधारा स्त्रोतम’ का जाप कर सकते हैं।

जानिए कर्क राशि के बारे में….

अपने घर बैठे ही व्यक्तिगत ज्योतिष सलाह प्राप्त करने के लिए, हमारा ऐप डाउनलोड करें और अपनी कुंडली के रहस्यों को जानें!

सिंह राशि:

सिंह राशि वाले लोग दिवाली को भव्यता और रोशनी से भरने का प्रयास करते हैं। इस दिवाली को भी शानदार बनाने के लिए आप सजावट पर विशेष ध्यान दे सकते हैं। इस समय आपका फोकस केवल परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाने पर होगा। दीपोत्सव के दौरान आप किसी सोशियल फंक्शन में भी शामिल हो सकते है, जिससे आपके संपर्क और मजबूत हो जाएंगे। 

उपाय:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से = ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करें।

अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें..

कन्या राशि:

जैसा कि कन्या राशि के लोग अपने संगठित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। इस दिवाली पर, भी आप परफेक्शन के साथ सभी काम करना चाहेंगे, ताकि किसी तरह की कोई कमी ना रह जाए। इस मौके पर आप धर्मार्थ कार्यों में भी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा स्वस्थ और पौष्टिक व्यंजन तैयार करने में आपकी दिलचस्पी हो सकती है। 

उपाय:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से = ॐ महालक्ष्मी च विदमहे, विष्णुपत्नी च धीमहि। तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात मंत्र का जाप करें।

अपनी कन्या राशि के बारे में और पढ़ें.

तुला राशि:

तुला राशि के लोगों को सौंदर्य और संतुलन पसंद आता हैं। दिवाली के अवसर पर, आप अपने घर को खूबसूरत सजावट से भर सकते हैं। आप सोशियल फंक्शन भी ऑर्गनाइज कर सकते है। जिसमें दोस्तों और परिजनों से मिलकर आपको बहुत खुशी महसूस होगी। चूंकि आप  कला और संस्कृति में रुचि रखते हैं,ऐसे में अपनों को देने के लिए आप ऐसे उपहार चुन सकते हैं जो आकर्षक और कलात्मक हो।

उपाय:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से = ॐ महालक्ष्म्यै नम: मंत्र का जाप करें।

जानिए तुला राशि के बारे में….

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के लोग गहराई और जुनून के लिए जाने जाते हैं। इस दिवाली पर, आपकी आध्यात्मिकता में दिलचस्पी बढ़ सकती हैं। अपने करीबी लोगों के साथ इकट्ठा होकर गहरी बातचीत करना आपको पसंद आएगा। दीपोत्सव के दौरान आप अपने पारिवारिक मूल्यों को अत्यधिक महत्व देंगे। ऐसे में परिवार की खुशी के लिए आप हर संभव प्रयास करेंगे । 

उपाय:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आप नियमित रूप से ‘श्री सूक्त’ का जाप कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.

धनु राशि:

धनु राशि के लोग साहसी और स्वतंत्र होते हैं। इस दिवाली पर, आप नए अनुभवों की खोज में रह सकते हैं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने का भी मन बना सकते हैं, जिससे आपको नए स्थानों पर दिवाली मनाने का अवसर मिल सकता है। इसके अलावा दीपोत्सव के दौरान आप अपने दृष्टिकोण से दूसरों को प्रेरित करने का प्रयास कर सकते हैं।

उपाय:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आप प्रत्येक एकादशी का व्रत कर सकते है।

धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

मकर राशि:

मकर राशि के लोग अपनी जिम्मेदारी और अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। इस दिवाली पर आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं। आप पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भी हरसंभव कोशिश करेंगे । दिवाली पर आप अपने करीबी लोगों के साथ सकारात्मक और प्रेरणादायक माहौल में क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करेंगे। 

उपाय:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन देवी लक्ष्मी की तस्वीर या यंत्र पर गुलाब, कमल या चंपा फूल की माला अर्पण कर सकते हैं।

मकर राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के लोग नवाचार और सामाजिक जिम्मेदारी को महत्व देते हैं। इस दिवाली पर, आप घर का डेकोरेशन पूरी क्रिएटिविटी के साथ करेंगे। आप सोशियल एक्टिविटीज में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस दिवाली आप  पर्यावरण के प्रति अवेयरनेस बढ़ाने के लिए अपने डिजिटल प्लेटफार्मों का उपयोग करके दूसरों के साथ जुड़ने का प्रयास कर सकते हैं।

उपाय:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से बेल वृक्ष के फल से हवन कर सकते हैं।

कुंभ राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

मीन राशि:

मीन राशि के लोग दयालु और संवेदनशील होते हैं। इस दिवाली पर आप अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और प्रेम-करुणा फैलाने का प्रयास कर सकते हैं। आप आध्यात्मिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं और सेवा कार्यों के माध्यम से समाज की भलाई के लिए योगदान कर सकते हैं। दीपोत्सव को खास बनाने के लिए आप अपनी क्रिएटिविटी का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। जिससे दूसरे लोग आपकी ओर आकर्षित हाे सकते है। 

उपाय:- अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए वे प्रतिदिन स्फटिक/क्रिस्टल ‘श्री यंत्र’ की पूजा कर सकते हैं और गुलाब की धूप कर सकते हैं।

मीन राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए विशेषज्ञ ज्योतिषियों से परामर्श करें। आज ही किसी विशेषज्ञ से पूछें और सटीक जानकारी प्राप्त करें!

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert

4.9 rating

30 Years

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya
Exit mobile version