होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » धनतेरस पर करें ऐसे धनलक्ष्मी को प्रसन्न…

धनतेरस पर करें ऐसे धनलक्ष्मी को प्रसन्न…

धनतेरस पर करें ऐसे धनलक्ष्मी को प्रसन्न…

इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। दिवाली के दो दिन पहले मनाए जाने वाले इस त्यौहार पर नई चीजें खरीदने का रिवाज है। धनतेरस पर माँ लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा का विशेष महत्व है। पूरे देश में धनतेरस पर लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार चीजें खरीदते हैं। इस दिन खरीदारी करना विशेष लाभदायक माना जाता है। हम आपको बता रहे हैं, धनतेरस पर इस साल घर पर क्या लाएं, जिससे आप पर बरसें महालक्ष्मी की विशेष कृपा….

– धनतेरस पर झाड़ू खरीदना और उस झाड़ू से घर की सफाई करने से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर होती है, इसलिए धनतेरस पर यदि कुछ नहीं भी खरीद रहे हैं, तो भी एक झाड़ू जरूर खरीदकर उसकी पूजा करनी चाहिए।

– धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदना भी शुभ माना है। चांदी के बर्तन खरीदकर शाम में धनतेरस पर भगवान को चांदी के बर्तन में भोग लगाएं। इससे सालभर भगवान का आशीर्वाद मिलता रहता है।

– देश के कई हिस्सों में स्टील के बर्तन खरीदने का भी रिवाज है। यदि आप धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदकर उसमें खाना पकाते हैं, तो सालभर तक रसोईघर में माँ अन्नपूर्णा की कृपा रहती है।

– धनतेरस पर सोने का खास महत्व है। यदि आप इस साल सोना खरीदने के इच्छुक हैं, तो 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस पर सोना खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा।

– अक्षत यानी कि चावल, धनतेरस पर चावल खरीदना और इसका कुछ भाग जरूरतमंदों को दान करने से सालभर अन्न की कमी नहीं होती है।

– धनतेरस पर धनिया का भी बहुत महत्व है, इस दिन धनिया खरीदना और धनिए को गमले में बोना शुभ माना जाता है।

– इसके अलावा आप पांच प्रकार के फल खरीदकर बच्चों में बांट सकते हैं।

धनतेरस पर किए गए यह शुभ काम आपके घर में सुख समृद्धि और माँ लक्ष्मी का वास बनाए रखेंगे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert

4.9 rating

30 Years

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya
Exit mobile version