https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

जानिए! कैसे मनाते हैं दीवाली उत्सव सूर्य राशि जातक

जानिए! कैसे मनाते हैं दीवाली उत्सव सूर्य राशि जातक

त्योहार! जश्न का एक बहाना। सच तो यह है कि जीवन त्योहारों के बिना बेरंग सा भी लगता है। त्योहार ही तो हैं जो जीवन में खुशी, उत्साह, जोश एवं उमंग का रंग भरते हैं। इन्हीं रंगों के बिना जीवन में नीरसता भर जाती है। जीवन बोझिल सा होने लगता है। हर व्यक्ति त्योहार को अपने तरीके से मनाता है, यह बात तो हम सब आम ही जानते हैं। मगर, गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम सूर्य राशि के आधार पर कुछ विशेष बातें आप से शेयर करने जा रहा है, इस दीवाली के शुभ अवसर पर, जो आपके त्योहार को अधिक मजेदार बना देगा। निम्न दी जानकारियों से आप अपने प्रियपात्र की राशि के अनुसार उनके प्राकृतिक स्वभाव को जान पाएंगे एवं उनको बेहतर तरीके से मदद भी कर पाएंगे, जो सोने पर सुहागे वाली बात हो जाएगी। तो देरी क्यों, चलो जानते हैं कि कौन सी राशि के जातक को क्या पसंद है ?

Holi by Sun Signs

मेष :
मेष जातक काफी परिवर्तनात्मक एवं कुछ नया करने की सोच के होते हैं, इसलिए आप महसूस करेंगे कि मेष जातक त्योहार के मौसम विशेषकर दीवाली पर अद्भुत, विलक्षण एवं दिल को छू जाने वाली सजावट करते हैं। मेष जातक अपने घर के हर कोर्नर को लाइटिंग, दीयों के साथ अलग डिजाइन से सजाते हैं। इस मौके पर अपने जश्न को अधिक रोमांचकारी बनाने के लिए साहसिक प्रवास का आयोजन भी कर सकते हैं।

Holi by Sun Signs

वृषभ :
वृषभ जातकों को प्राकृतिक रंगों के साथ घर के मुख्य द्वार एवं उसके आस पास रंगोली बनाना बेहद लुभाता है। उनको हरा, भूरा एवं नीला रंग बहुत पसंद होता है। इसलिए, वृषभ जातक इस रंग का अधिक इस्तेमाल करते हैं। शंख आकार में अच्छी तरह चित्रित सजावटी मिट्टी दीये, फूल एवं पंखुड़ियों सौंदर्य की दृष्टि से इस तरह की व्यवस्थित करते हैं कि देखने वाले की आंखें दंग रह जाएं। वृषभ जातकों को त्योहार के समय रसोर्इ बेहद प्रिय लगती है। इसलिए दीवाली के समय वृषभ जातक के घर जाना सबसे अच्छा आइडिया साबित हो सकता है।

Holi by Sun Signs

मिथुन :
मिथुन जातक स्वभाव से काफी हंसमुख होते हैं, इसलिए आप दीवाली के मौके पर जब उनके निवास पर जाएंगे तो आप पाएंगे कि हंसी, अठखेलियां एवं बातें इनके निवास स्थान में निवास करती हैं। उनको बड़ी रंगोली बनाना बेहद पसंद होता है, जो अपने परिवार, दोस्तों एवं अन्य किसी के साथ मिलकर बनाते हैं। उनको भी रसोर्इ बेहद प्रिय होती है एवं अपने परिचितों के लिए विशिष्ट बानगी बनाने के लिए आतुर रहते हैं।

Holi by Sun Signs

कर्क :
कर्क जातक आध्यात्मिक वृत्ति के होते हैं, इसलिए आप देखेंगे कि कर्क जातक दीवाली की सुबह पूजा अर्चना एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान में व्यस्त हैं। इसके अलावा दीवाली पर्व के मौके आप पाएंगे कि कर्क जातकों का घर देसी गुलाब, गेंदे, सफेद लिल्ली एवं जैस्मीन जैसे फूलों की खुशबू से महक रहा है। दीवाली के मौके पर परंपरागत मिठार्इयां एवं स्नेक्स बनाना उनकी पहली पसंद रहता है।

Have you been curious to know when exactly will you find that one person of your dreams? Then, for detailed guidance and a better view of the things that await you on the relationship front, we have hand-picked the 2016 Personal Life & Relationship Reports.

Holi by Sun Signs

सिंह :
सिंह जातक राजा की तरह होते हैं। इसलिए सिंह जातकों का त्योहार मनाने का तरीका शाही होता है। सिंह जातक अपने घर के मुख्य द्वार पर सुनहरे, नारंगी, चांदी एवं लाल रंग का इस्तेमाल करते हुए वैभवी रंगोली बनाते हैं। सिंह जातक पटाखों एवं लाइटिंग पर अधिक से अधिक खर्च करना पसंद करेंगे, क्योंकि उनको वैभव जीवन दिखाने में अधिक उत्सुकता रहती है। दूसरे शब्दों में कहें तो राजा की तरह उनको सबसे अलग दिखने की चाह रहती है। इस चाह की पूर्ति के लिए धन खर्च करने से भी चूकते नहीं हैं।

Holi by Sun Signs

कन्या :
कन्या जातक रंगोली बनाने के लिए पाउडर कलर की बजाय वाटर कलर खरीदना अधिक पसंद करते हैं। स्टीकर रंगोली भी उनके लिए बुरा विचार नहीं होगा। इसके अलावा घर को ग्लास लैंप एवं मोमबत्तियों से सजाना उनको बेहद प्रिय होगा। इनकी सजावट अद्भुत तरीके से करते हैं। इसके अलावा कन्य जातकों को परंपरागत मिठार्इयां बनाना एवं रसोर्इ में कुछ विशेष तैयार करना बेहद पसंद है।

Holi by Sun Signs

तुला :
तुला जातक भी अन्य जातकों की तरह रंगोली को बेहतर तरीके से उकेरने में आनंद महसूस करते हैं। तुला जातक रंगोली को बहुत ध्यानपूर्वक बनाते हैं एवं आप जब रंगोली को नजदीक से देखेंगे तो एक खूबसूरत आकृति देखने को मिल सकती है। रंगोली के लिए तुला जातक अपने घर के मुख्य द्वार पर मनमोहक लटकन वगैरह भी लगाते हैं। तुला जातकों को त्योहार के मौके अपनों के बीच समय व्यतीत करना अधिक अच्छा लगता है।

Holi by Sun Signs

वृश्चिक :
वृश्चिक जातकों को खाने पीने में अधिक आनंद आता है, इसलिए वृश्चिक जातक घर में बनने वाली परंपरागत मिठार्इयां बनाने में अधिक व्यस्त रहते हैं। जातक जलेबी, पेडा एवं मावा इत्यादि पर अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो आप वृश्चिक जातक मेहमानों को मिठार्इयों एवं अन्य व्यंजनों के साथ दीवाली मुबारक कहना पसंद करते हैं। वृश्चिक जातक घर में सबसे पहले उठते हैं एवं उनको दीवाली के अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना एवं शुभ लाभ उकेरना बेहद लुभाता है।

Do you know there are some astrological tips which can help you attract great prospects for wealth and progress? To get expert guidance for wealth and overall well-being, you can Talk to an Astrologer.

Holi by Sun Signs

धनु :
धनु जातक प्राकृतिक एवं परंपरागत रंगोली बनाना पसंद करते हैं। आप देखेंगे कि धनु जातक मिट्टी, प्राकृतिक रंगों एवं अच्छे आकार में तराशे व कट किए शीशों का इस्तेमाल करते हुए रंगोली बनाते हैं। उनको संस्कृति एवं परंपरागत रीति रिवाजों से बेहद लगाव रहता है। इसलिए अपनी संस्कृति को ध्यान में रखते हुए दीवाली की सजावट करते हैं, जो देखने वालों को मोहित करती है। जातक अपने द्वार की शोभा बढ़ाने के लिए तोरण लगाते हैं एवं असली फूलों को फूलदान में रखते हैं। इसके अलावा पूजा स्थल को भी बहुत खूबसूरत परंपरागत तरीके सजाते हैं।

Holi by Sun Signs

मकर :
परंपराएं और संस्कृति मकर जातकों को बेहद खुशी प्रदान करती हैं। मकर जातक हमेशा व्यस्त रहते हैं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि मकर जातक जश्न या त्योहार नहीं मनाते हैं। मकर जातक सजावटी मिट्टी के बने दीये दीवाली से पूर्व खरीद लेते हैं। इसके अलावा अपने व्यस्त समय में से भी समय निकालकर घर में रंगोली बनाते हैं, हालांकि, उनको सादे साधारण में विश्वास रहता है। मकर जातक को स्नैक्स और व्यंजन जैसे कि गुजिया, पेडा, बेसन लड्डू, हलवा, नमकीन जैसे चकली, मठी, भुजिया इत्यादि बेहद पसंद हैं।

Holi by Sun Signs

कुंभ :
शहर की सबसे प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय मिठार्इ की दुकान से कुंभ अपनी मनपसंद मिठार्इ एवं अन्य व्यंजन खरीदकर लेकर आते हैं। इसके अलावा कुंभ जातक अपने मेहमानों को भी उपहार के रूप में मिठार्इ के पैकेट देना पसंद करते हैं। कुंभ जातक अपने घर की शोभा में चार चांद लगाने के लिए सबसे अलग एवं आंखों को मोह लेने वाली रंगोली बनाते हैं। जातक रंगोली में रंगदार अनाजों, पत्थरों के अलवा छोटे छोटे लंपों का इस्तेमाल करते हैं।

Holi by Sun Signs

मीन :
मीन जातकों का राशि प्रतीक दो मछलियां हैं एवं मछलियों को जल प्रिय होता है। आप जब दीवाली के मौके पर जब मीन जातकों के द्वार पर दस्तक देंगे तो आपका स्वागत पानी से भरे विशाल मिट्टी या धातु के बर्तन करेंगे, जिनमें तैरते हुए दीये, फूल एवं दीप्तिमान अन्य चीजें नजर आ सकती हैं। घर की सजावट के समय उनका कला के प्रति प्रेम उभड़कर सामने आता है एवं घर की सजावट देखकर देखने वाले तारीफ करने से नहीं रह सकते। मीन जातकों को पाक कला से प्रेम है। इसलिए यदि आप मीन जातकों के मेहमान बनते हैं तो लजीज व्यंजन का आनंद उठाने का अवसर मिल सकता है।

Have finances been causing some worry of late? Or, have you been making some long-term investment plans? Then, our meticulously chosen 2016 Finance Report will prove to be your best friend, which shall help you take the right decisions and to invest your money wisely.

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

Continue With...

Chrome Chrome