होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » जूही चावला के ग्रहों की वजह से छीन सकती है इनकी मुस्कान…

जूही चावला के ग्रहों की वजह से छीन सकती है इनकी मुस्कान…

ड्रग्स केस में बीते कई दिनों से जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बेल मिल गई है। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जूही चावला ने इनकी एक लाख रूपए का बॉन्ड भरकर जमानत ली है। फिलहाल जूही का समय सही नहीं चल रहा है। बीते दिनों वह 5G के मामले में खूब चर्चाओं में रही थी। इसे लेकर कोर्ट ने उन्हें फटकार भी लगाई थी। इसके बाद अब आर्यन के मामले में भी जूही को फटकार लगी है। दरअसल जूही जमानत के लिए बॉन्ड भरने पहुंची, तो वह अपना पासपोर्ट साइज फोटो लेकर नहीं पहुंची, इसे लेकर जज ने उन्हें फटकार लगा दी। आइए जानते हैं क्या कहती है उनकी सूर्य कुंडली…


जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को लुधियाना, पंजाब में हुआ। उनकी कुंडली में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष, चंद्र-शनि का विष दोष, निर्बल शुक्र है। जो उन्हें परेशानी में डालता है। लेकिन, नवमास कुंडली में उच्च का शुक्र, उच्च का शनि, उच्च का बृहस्पति है, जो उन्हें सपोर्ट करता है। इसी वजह से इन्हें इतनी ख्याति प्रदान हुई है। अगर उनके आने वाले समय की बात की जाए, तो साल 2022 से उनके लिए अच्छा समय आने वाला है। हालांकि पिछले कुछ समय से कोर्ट से उन्हें लगातार फटकार ही मिली है।


शाहरुख के साथ इस मुश्किल घड़ी में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां साथ है। जूही शाहरुख की अच्छी दोस्त और बिजनेस पार्टनर भी है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। उनके करियर की बात करें, जूही ने साल 1984 में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और अपने खिताब नाम किया। इसके अलावा इसी साल मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ कॉस्टयूम पुरस्कार भी उन्हें मिला था। जूही ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म सल्तनत से की थी। लेकिन, उन्हें खास पहचान आमिर खान के साथ ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली थी। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version