होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » कुंडली खोलेगी वरूण धवन के बॉलीवुड में हिट होने का राज…पढ़ें

कुंडली खोलेगी वरूण धवन के बॉलीवुड में हिट होने का राज…पढ़ें

कुंडली खोलेगी वरूण धवन के बॉलीवुड में हिट होने का राज...पढ़ें

डेविड धवन के बेटे वरुण धवन बॉलीवुड के उन मशहूर अदाकारों में एक है जिन्होंने कम समय में कई सफल फिल्में दर्शकों को दी है। स्टूडेंट ऑफ़ द इयर, हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, एबीसीडी 2, ढिशूम, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, मैं तेरा हीरो, बदलापुर, ‘जुड़वां-2’ जैसी 9फ़िल्मों में दमदार अभिनय दिखा चुके वरुण धवन हाल के दिनों में यशराज बैनर तले बनने वाली अपकमिंग मूवी ‘सुई-धागा’ की शूटिंग और शुजीत सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर’ के प्रमोशन को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इस समय इनका समय बहुत बढ़िया चल रहा है। लेकिन, क्या इनका भविष्य भी सुनहरा होगा? ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्मकुंडली में ही उसका पूरा जीवन अंकित रहता है। कुंडली खोलेगी वरूण धवन के बॉलीवुड में हिट होने का राज। गणेश जी ने वरुण धवन के बारे में जानने के लिए पराशर ज्योतिष की मदद ली और जिस नितीजे पर पहुंचे उसे जानकर आपको भी इस होनहार अभिनेता के निकट भविष्य का अंदाजा सरसरी तौर पर लग जाएगा।

 

वरुण धवन

जन्म तिथि: 24 अप्रैल 1987मल्‍टी टेलेंटेड और क्रिएटिव हैं वरुण धवन

जन्म समय ज्ञात नहीं

जन्म स्थानः मुंबई, महाराष्ट्र, भारत


बॉलीवुड स्‍टार वरुण धवन बर्थडे के मौके पर गणेश जी इनकी कुंडली पर नजर डालते हुए आगे कहते हैं कि इनकी कुंडली में सूर्य को ऊंचा दर्जा प्राप्त है और यह पहले स्थान में ही विराजित है। यह वरुण धवन की जन्मकुंडली के अनुसार कलात्मक और रचनात्मक कौशल की क्षमता दर्शाता है। बुध, तीसरे भाव का स्वामी होकर अपनी अस्त की राशि में है। वहीं एक्टिंग का कारक ग्रह शुक्र बड़ी ही अच्छी प्राप्त करते हुए उच्च का बनता है। बृहस्पति अपनी ही राशि मीन में है जो सबसे अधिक कल्पनाशील राशि है। इस प्रकार, वरुण धवन अपने काम में अनोखे हैं। काम की अपनी विशिष्ट स्टाइन डेवलप करने से ये हमें हर फिल्म में अलग अंदाज में नजर आते हैं। जो कि स्पष्ट रूप से इनकी फिल्मों में भी देखी जा सकती है। वरुण धवन के स्मार्ट तरीके ने पेशे में उन्हें मदद की है। क्या आपकी अनूठी शैली आपके व्यवसाय को बढ़ावा देगी? 2023 बिजनेस रिपोर्ट प्राप्त करें और पता करें।


कुंडली के 12 वें भाव में 4 ग्रहों की मंडली बैठी है। छायाग्रह राहु उन में से एक ग्रह हैं। इससे वरुण धवन कुंडली में एक विशेषता पैदा हो जाती है। इसने वरुण धवन को बहुत ही सहज बनाते हुए अभिनय के पेशे में मदद की है।


इसके अलावा, लग्न का स्वामी मंगल ग्रह कुंडली के दूसरे भाव में है और शनि के द्वारा दृष्ट है। इसने इन्हें एक मेहनती और समर्पित व्यक्ति के रूप में ढाला है। इसके अलावा, इस प्लेनेटरी प्लेसमेंट ने इन्हें एक ही समय में हास्य और गंभीरता की भावना से भी सुशोभित किया है। यही वजह है कि ये कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों जैसे अलिया भट्ट इत्यादि के साथ एक अच्छा संबंध बनाए रखते हैं।


राहु का कुंडली के सुख स्थान यानी चौथे भाव से गुजरना इनके निजी जीवन में बड़ी घटनाओं को घटित कर सकता है। ये घटनाक्रम सकारात्मक ट्रेंड पैदा करने की शक्ति रखते हैं जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से एक शुभ दौर कहा जाएगा।


फलित ज्योतिष के अनुसार कुंडली का 7वां भाव शादी-ब्याह को इंगित करता है। वरुण धवन के लव होरोस्कोप के मुताबिक इनकी किसी गर्लफ्रेंड से इनकी शादी होने के आसार बन रहे हैं। इनकी मैरिज और जीवन के एक नए अध्याय की शुरूआत करने के लिए अच्छी कहीं जाएगी। बता दें कि पहले मीडिया में आलिया और वरुण की कथित नज़दीकियों की ख़बरे काफी सुर्खियां बटोरती रही हैं।


ज्योतिष भविष्यवाणी के मद्देनजर अनुसार शनि का वर्तमान पारगमन एक बड़े पैमाने पर इनके जीवन को प्रभावित करने जा रहा है। शनि का 9 वें भाव से गुजरना इन्हें प्रसिद्धि प्राप्त करने में मदद करेगा। इसके अलावा, बृहस्पति 7 वें भाव से गुजर रहा है। इसके अलावा, बृहस्पति जन्म-कुंडली में उपस्थिति सूर्य को भी देख रहा है। कैरियर एनालिसिस के हिसाब से इस अवधि में इस यंग स्टार को सफलता और लोकप्रियता मिलने की आशा है। धन और शोहरत दोनों के अधिकारी रहेंगे। क्या आप अपनी वित्तीय स्थिति को लेकर चिंतित हैं? निशुल्क 2026 वित्त रिपोर्ट प्राप्त के उपयोग से आप अपनी चिंताओं को कम कर सकते हैं।


ग्रहों व सितारों के शुभ प्रभाव से इनका स्वास्थ्य अब कहीं बेहतर हो जाएगा। शरीर के डील-डौल और शख़्सियत में भी पहले से अधिक बदलाव आएगा। आने वाली फिल्मों में इनका नए अवतार को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। हम इन्हें स्टंट दृश्यों में भी पाएंगे। अपनी भूमिकाओं के अनुसार ये खुद को तैयार रखेंगे।


गुरु के शुभ गोचर के कारण इनके फाइनेंस को बल मिलने की आशा है। वरुण सट्टा बाजार में अपने पैसे का निवेश कर सकते हैं। यहाँ तक कि ये एक नया घर या संपत्ति खरीदने की भी संभावना रखते हैं। अपने फाइनेंस को भी अच्छी तरह से मैनेज करेंगे।


प्रोफेशन से जुड़े 10 वें भाव में से केतु का गोचर एक महत्वपूर्ण अवधि होगी। वरुण अपने कामों में वेरिएशन लेकर आएंगे। काफी सेलेक्टिव रहने की वजह से उन्हीं फिल्मों में काम करना चाहेंगे जिसमें वाव फैक्टर इन्वॉल्व हो। ये आगामी फिल्मों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इनकी एक्टिंग की हर किसी के द्वारा सराहना की जाएगी। यदि वरुण धवन एेसे ही “टन टना टन” काम करते रहें तो सुपरस्टार की लीग में शामिल होने में इन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। करियर एस्ट्रोलॉजी के अनुसार इनके प्रशंसक इनके परफॉरमेंस को देखकर तालियां और सीटियां बजाए बगैर नहीं रहेंगे।

वरुण धवन को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं !

त्वरित समाधान के लिए! अब पंडित जी से बात करें !

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आकांक्षा झुनझुनवाला
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version