होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » बॉलीवुड में वापसी को लेकर क्या कहते हैं रानी के ग्रह ?

बॉलीवुड में वापसी को लेकर क्या कहते हैं रानी के ग्रह ?

बॉलीवुड में वापसी को लेकर क्या कहते हैं रानी के ग्रह ?

बॉलीवुड की दुनिया में रानी मुखर्जी के एक बड़ा नाम है। उन्होंने अकेले अपने दम पर भी हिट फिल्में दी है। उनकी फिल्म मर्दानी और मर्दानी-2 इसका उदाहरण है। अब एक बार फिर रानी बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है। सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म बंटी और बबली-2 19 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इससे पहले रानी मुखर्जी ने साल 2019 में मर्दानी 2 की थी। जिसमें उनकी अदाकारी को दर्शकों से खूब सराहना मिली थी। इसके बाद वह फिर बबली बनकर दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। आइए जानते हैं क्या कहती है उनकी सूर्य कुंडली….

रानी मुखर्जी की कुंडली में नीचस्थ मंगल कराता है कुछ हटकर

बॉलीवुड की रानी यानी रानी मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई में हुआ था। इस हिसाब से उनकी कुंडली पर नजर दौड़ाई जाए, तो उनकी सूर्य कुंडली में एक ही स्थान पर मीन राशि में सूर्य, केतु, बुध और शुक्र है। यहां बुध और शुक्र का नीचभंग राजयोग भी है। इसके अलावा नीचस्थ मंगल के साथ स्वग्रही चंद्र है। इसी वजह से वह कुछ अलग हटकर करना पसंद करती है। उनके आने वाले समय के बारे में बात की जाए, तो 18 दिसंबर तक उनका समय बहुत अच्छा है। इसीलिए इस फिल्म में उनकी अदाकारी को सराहना मिल सकती है। हालांकि, फिल्म के औसत प्रदर्शन करने के आसार है। वहीं आने वाला समय उनके लिए थोड़ा कठिन रहेगा। इसलिए आने वाले समय में फिल्म सिलेक्शन को लेकर थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा।

बंटी और बबली में बच्चन परिवार के साथ दिखाई थी अदाकारी

बंटी और बबली सीरीज की पहली फिल्म साल 2005 में रीलिज हुई थी। इस फिल्म में रानी के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन थे। इसके साथ ही बच्चन परिवार की बहू एश्वर्या राय बच्चन ने भी इस फिल्म में एक गाना किया था। हालंकि, इस बार बच्चन परिवार फिल्म का हिस्सा नहीं है। इस बार सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ जैसे नए कलाकारों को मौका दिया गया है। रानी का कहना है कि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी की सिनेमाघरों में सफलता के बाद उनकी उम्मीद मजबूत हुई है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version