होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » प्रियंका और निक, कर्क और कन्या का कैसा होगा मेल

प्रियंका और निक, कर्क और कन्या का कैसा होगा मेल

प्रियंका और निक, कर्क और कन्या का कैसा होगा मेल

प्रियंका चोपड़ा के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति निक जोनस का सरनेम हटाने के बाद से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच तलाक की खबरों ने जोर पकड़ लिया। अभी तक तलाक की खबरों पर प्रियंका और निक ने रिएक्ट नहीं किया है। हालांकि प्रियंका की मां ने दोनों के बीच तलाक की खबरों को अफवाह ही बताया है। निक प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों के बीच संस्कृतियों का भेद तो है ही। अगर इस कपल की राशि के अनुसार बात करें तो प्रियंका की राशि कर्क और निक जोनस की राशि कन्या है, तो आइए जानते हैं कर्क और कन्या राशि के बीच अनुकूलता कैसी रहती है।

कर्क राशि और कन्या राशि के बीच अनुकूलता

कर्क राशि के लोग कन्या राशि के लोगों की सलाह को स्वीकार करते हैं। कर्क हमेशा कन्या राशि के अपने पार्टनर को संभालने के लिए नए और इनोवेटिव विचार लेकर आता है। कर्क और कन्या दोनों ही राशि के लोग अपने संबंधों को अन्य चीजों से ज्यादा महत्व देते हैं और अपने स्ट्रेंथ और वीकनेस को सुधारना उनके लिए पहली प्रायोरिटी होती है। कन्या राशि के लोग हमेशा अपने कर्क पार्टनर को खुश रखने की कोशिश करते हैं। अक्सर यह जोड़ी रिलेशनशिप में स्टेबल और प्रोग्रेसिव रोल प्ले करती है। अभी तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच भी कैमिस्ट्री अच्छी ही रही है। हालांकि इन संबंधों में कुछ नुकसान भी है। फिर भी इस हिसाब से कर्क राशि की प्रियंका चोपड़ा और कन्या राशि के निक जोनस के बीच कोई विशेष परेशानी नहीं दिखती है

कर्क राशि और कन्या राशि के बीच कुछ न मिलने वाले गुण

कर्क राशि के लोग पिछली बातों को नहीं भूलते हैं, कन्या राशि के लोग हमेशा आगे की सोचते हैं। कन्या राशि के लोगों का मूड स्विंग होता रहता है। कई बार कर्क राशि के लोग इससे ऊब जाते हैं। कर्क राशि के लोग आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होते हैं और वे कई बार बहुत जल्दी में निर्णय लेते हैं, कन्या राशि के लोगों को उनकी यह बात पसंद नहीं आती है। कर्क राशि की प्रियंका और कन्या राशि के निक जोनस के बीच अच्छी कैमिस्ट्री अब तक सभी ने देखी ही है। हालाँकि तलाक की खबरों के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के जिमिंग वीडियो पर अच्छा कमेंट किया है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version