होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » 1, 2, 3… नहीं, सभी ग्रह है माधुरी दीक्षित के पक्ष में, जानें उनकी कुंडली की खास बातें

1, 2, 3… नहीं, सभी ग्रह है माधुरी दीक्षित के पक्ष में, जानें उनकी कुंडली की खास बातें

1, 2, 3… नहीं, सभी ग्रह है माधुरी दीक्षित के पक्ष में, जानें उनकी कुंडली की खास बातें

धक धक गर्ल, एक्सप्रेशन क्वीन और बी-टाउन की सबसे कूल मॉम में से एक माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) 15 मई को 55 साल की होने जा रही हैं। 1984 से लेकर अब तक माधुरी दीक्षित ने लगभग 70 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है, और न केवल अपने उम्दा अभिनय से बल्कि अपने अद्भुत और सुंदर डांस मूव्स से भी अपने दर्शकों का मनोरंजन किया है। उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी बहुत अच्छे से संतुलन बनाए रखा है। 15 मई को अपने जन्मदिन पर वह अपना दूसरा सिंगल ‘तू है मेरा’ लॉन्च करने जा रही हैं। क्या ग्रह निभाएंगे इसमें उनका साथ…

माधुरी दीक्षित को भारत की सेल्फ मेड सुपरस्टार माना जाता है और बेशक इन सभी सफलताओं के पीछे कहीं न कहीं ग्रहों ने भी अपनी भूमिका निभाई है। 55 साल की होने के बाद भी माधुरी हमेशा की तरह खूबसूरत और ऊर्जावान दिखाई देती हैं! उनकी OTT डेब्यूट सीरीज ‘द फेम गेम’ ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जानें इस शो के दूसरे सीजन तक क्या हाल-चल होंगे माधुरी के… जानें इनकी सूर्य कुंडली

माधुरी दीक्षित की कुंडली में दो राज योग

मधुरी दीक्षित का जन्म 15 जुलाई 1967 को मुंबई में हुआ था। इस हिसाब से उनकी कुंडली का विश्लेषण किया जाए, तो उनकी कुंडली में दो प्रसिद्ध राज योग है, जो जन्म कुंडली में शुभ ग्रहों की युति से बनते हैं। पहला है परिवर्तन योग, यानी शुक्र और बुध का विनिमय योग। माधुरी की कुंडली में इस राज योग की उपस्थिति ने उन्हें तेज दिमाग, धन, समृद्धि, कामुकता, प्रसिद्धि प्रदान की। इसके साथ ही माधुरी के पास मजबूत आध्यात्मिकता भी है।

वहीं माधुरी की कुंडली में दूसरा सबसे महत्वपूर्ण राज योग गज-केसरी योग है। जिसकी वजह से उन्हें दौलत और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। वह हमेशा अधिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए उत्सुक रहती है और जो कुछ भी काम वह करती है, उसमें कुशल होती है। यही योग उनकी सफलता, नाम, और प्रसिद्धि का कारण है।

क्या आपकी कुंडली में ऐसा कोई योग है? अपनी नि:शुल्क व्यक्तिगत जनमपत्री के साथ जानें!

क्या माधुरी दीक्षित की ऊंची उड़ान जारी रहेगी?

माधुरी दीक्षित बड़े और छोटे पर्दे पर धूम मचाने के बाद ओटीटी पर भी डेब्यू कर लिया है। माधुरी दीक्षित एक साथ कई सारे प्रोजेक्ट के साथ जुड़ी हुई है, इससे उनको बेहतरीन आय होने वाली है। उनकी कुंडली के हिसाब से देखा जाए, तो वह वेब सीरीज के माध्यम से भी दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाएगी। उनकी फिल्में और वेब सीरीज व्यावसायिक रूप से भी सफल होगी। वह कई धर्मार्थ कार्यक्रमों में भी शामिल हो सकती है या समाज और राष्ट्र की भलाई के लिए काम कर सकती है। कुल मिलाकर, ग्रहों की स्थिति उनकी बेहतरीन सफलता की भविष्यवाणी करती है।

आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल कब मिलने वाला है, अभी हमारे ज्योतिष विशेषज्ञों से बात करें… पहला कॉल फ्री…

माधुरी का आने वाला समय आशाजनक या चुनौतीपूर्ण?

माधुरी दीक्षित की कुंडली के माध्यम से अब तक हमने देखा है कि माधुरी की यात्रा में किन ग्रहों ने उनका साथ दिया। आइए अब जानते हैं कि उनका आने वाला साल कैसा रहेगा। अगर ज्योतिषीय मापदंडों के आधार पर बात की जाए, तो आने वाले समय उनका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। साथ ही, उनका आकर्षक व्यक्तित्व बना रहेगा और आने वाले सालों में वह और भी प्रसिद्धि हासिल करेगी। पेशेवर जीवन को लेकर बात करें, तो उनकी पेशेवर जिंदगी भी बेहतरीन होने वाली है। वहीं उन्हें अधिक सम्मान और प्रसिद्धि मिलने की संभावना है। वह भव्य सुखों का भी आनंद ले सकती है और बड़े बिजनेस टाइकून के साथ बहुत अच्छे संबंध साझा कर सकती है। आने वाले दिनों में माधुरी दीक्षित किसी भी काम में हाथ डालेगी, तो उसके हिट होने की संभावना है। कुल मिलाकर आने वाला समय माधुरी दीक्षित के लिए सकारात्मक साबित होने वाला है।

क्या आप जानते हैं? माधुरी दीक्षित अपने कॅरियर की संभावनाओं को बढ़ाने और लाभकारी ग्रहों की ऊर्जा को बढ़ाने के लिए पीला नीलम पहनती हैं। आपके लिए कौन सा रत्न अत्यधिक प्रभावी है? जानने के लिए निःशुल्क रत्न अनुशंसा रिपोर्ट देखें…

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version