होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » क्या बॉलीवुड में भी साथ निभा पाएंगे प्रतीक गांधी के ग्रह?

क्या बॉलीवुड में भी साथ निभा पाएंगे प्रतीक गांधी के ग्रह?

गुजराती फिल्मों का जाना माना नाम प्रतीक गांधी अब बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरने को तैयार है। वह तापसी पन्नू के अपोजिट नजर आने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले प्रतीक गांधी ने वेब सीरीज Scam 1992 – द हर्षद मेहता स्टोरी में शीर्षक भूमिका निभाई थी। इस वेबसीरीज में उनके काम को काफी सराहना मिली थी। इसके बाद उनके लिए बॉलीवुड के दरवाजे खुल गए। आइए जानते हैं आखिर इस सफलता के पीछे उनकी कुंडली के ग्रहों का क्या रोल है…


29 अप्रैल 1980 को सूरत में जन्में प्रतीक गांधी की कुंडली पर नजर दौड़ाएं, तो उनकी सूर्य कुंडली में उच्च का सूर्य, स्वग्रही शुक्र और नीचस्थ का बुध है। इसके साथ ही सिंह राशि में राहु, मंगल, गुरु और शनि साथ में प्रतीक की कुंडली को असंतुलित बनाता है। तुला राशि के जातक प्रतीक का शुक्र अच्छा है। उनका आने वाले समय में गुरु का परिभ्रमण चार बड़े ग्रहों के सामने से होगा, जिससे प्रतीक के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। साल 2022 प्रतीक के अनुरूप समय लेकर आएगा।


मशहूर गुजराती एक्टर प्रतीक गांधी पहले भी बॉलीवुड में छोटी मोटी भूमिकाएं निभा चुके हैं। हालांकि, बॉलीवुड में हीरो के तौर पर ‘वो लड़की है कहां’ पहली फिल्म है। फिल्म को विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर और जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा जंगली पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म बधाई दो.. में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

क्या आपकी कुंडली आपको अधीर और परेशान कर रही है? गहरी सांस लें और हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से अभी संपर्क करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version