होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » कुंडली के कौन से ग्रह दिला रहे Will Smith को इतनी लोकप्रियता

कुंडली के कौन से ग्रह दिला रहे Will Smith को इतनी लोकप्रियता

MarvelxFortnite

अमेरिकन एक्टर Will Smith न सिर्फ अमेरिका में बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक कंपोजर, सिंगर और रैपर के तौर पर की थी। हालांकि, उन्हें अपनी फिल्म Men in black फिल्म सीरीज से ज्याद प्रसिद्धि हासिल हुई है। इसी वजह से पूरी दुनिया में उनकी फैन फोलोविंग काफी बड़ी है। उनकी एक्टिंग और सिंगिग की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है, तो उनको चार बार ग्रैमी अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इसके अलावा दो बार एकेडमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किए जा चुके हैं। उनकी निजी जिंदगी के बारे में बात की जाए, तो उनकी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव रहे हैं। ब्रेकअप, तलाक, दूसरी शादी और फिर उसके बाद विवाहेत्तर संबंध, ये सब उनके जीवन का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, उन सब के बाद भी उनकी जिंदगी काफी रोमांचक रही है। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से हम जानने की कोशिश करते हैं, कि आखिर किन ग्रहों ने उन्हें इतनी प्रसिद्धि प्रदान की और किन ग्रहों की वजह से वह हमेशा चर्चा में रहे। आइए जानते हैं क्या कहती है उनकी सूर्य कुंडली…


Will Smith का जन्म 25 सितंबर, 1968 को फ़िलाडेल्फ़िया में हुआ था। इस हिसाब से उनकी कुंडली पर नजर दौड़ाई जाए, तो उनकी सूर्य कुंडली में तुला राशि में शुक्र है, जो स्वग्रही है। इसके साथ उसी राशि में चंद्र के साथ बुध भी स्थित है। यही कारण है कि उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इतनी सफलता मिली है, और यही उनको बहुत रोमांटिक इंसान बनाता है। हालांकि, कुंडली के दूसरे पहलू पर नजर दोड़ाएं तो उनकी कुंडली में सूर्य-केतु का ग्रहण दोष भी है। यह व्यक्ति के जीवन में बहुत नकारात्मक प्रभाव डालता है। उनके जीवन में आने वाली परेशानियों का कारण यही है। इस दोष को सूर्य-केतु ग्रहण दोष पूजा करवाकर कम किया जा सकता है। इस पूजा के माध्यम से इस ग्रहदशा को शांत किया जा सकता है। Will smith भी वैदिक ज्योतिष में रूचि रखते हैं, इस बात का खुलासा वह खुद कई बार कर चुके हैं। उनकी कुंडली में इस दोष का बनने के कारण ही उनके जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उनके आने वाले समय की बात की जाए, तो जन्म के गुरु-मंगल के सामने से कुंभ में गोचर कर रहा गुरु गुजर रहा है, जिससे उनका आने वाला समय ठीक ठाक रहेगा।


फिलहाल जिस वजह से Will Smith चर्चा में है, वह है उनकी किताब Will। इस किताब में उन्होंने अपने कई निजी खुलासे किए हैं। इसमें उन्होंने अपने प्रेम संबंधों का भी जिक्र किया है। हालांकि, फिलहाल उनके ग्रह उनका साथ दे रहे हैं। यही कारण है कि इस किताब को अपने लॉन्च के महीने में ही The Instant Sunday Times Bestseller और The Instant #1 New York Times Bestseller का खिताब मिल चुका है। Will Smith को अध्यात्म काफी आकर्षित करता है, इस बात को वह खुद कई बार मान चुके हैं। कुछ दिनों पहले जब वह भारत आए थे, तो उन्होंने हरिद्वार में रुद्राभिषेक पूजा भी करवाई थी। इसके अलावा मां गंगा की आरती में भी वह शामिल हुए थे। रुद्राभिषेक पूजा करवाने से मन को शांति मिलती है और भगवान शिव का आशीर्वाद मिलता है। अगर आप भी रुद्राभिषेक पूजा कराना चाहते हैं, तो यहां क्लिक करें…

क्या आपके जीवन में भी लगातार उतार-चढ़ाव आ रहे हैं। अगर हां, तो आप भी अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाएं… और अगर आपकी कुंडली में भी सूर्य-केतु का ग्रहण दोष है, तो आप सूर्य केतु ग्रहण दोष पूजा करवाकर दोष के प्रभाव को कम कर सकते है। पूजा करवाने के लिए यहां क्लिक करें….

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version