होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » ‘ऑटो जॉनी’ चिरंजीवी के लिए भावी समय चुनौतीपूर्ण

‘ऑटो जॉनी’ चिरंजीवी के लिए भावी समय चुनौतीपूर्ण

‘ऑटो जॉनी’  चिरंजीवी के लिए भावी समय चुनौतीपूर्ण

दक्षिण भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता, व्यवसायी एवं राजनेता चिरंजीवी उम्र के 60 पड़ाव पार कर चुके हैं। मगर, बतौर अभिनेता आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। ख़बरों के मुताबिक अगले वर्ष चिरंजीवी बड़े पर्दे पर अपनी सम्भवतः 150वीं ‘आॅटो जाॅनी’ के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। मगर, फिल्म के रिलीज हो लेकर हो रही देरी प्रशंसकों के मन में तमाम सवाल खड़े कर रही है। इन सवालों के जवाब जानने के लिए गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम के वरिष्ठ ज्योतिषी ने चिरंजीवी की सूर्य कुंडली का अध्ययन किया। आओ, जानें क्या कहता है चिरंजीवी का भावी समय ?

चिरंजीवी
जन्मतिथि – 22 अगस्त 1955
जन्म समय – अज्ञात
स्थान – नारसपुरम, आंध्र प्रदेश, भारत
चिरंजीवी की सूर्य कुंडली

गणेशजी देख रहे हैं कि चिरंजीवी के जन्म समय सिंह राशि में ग्रहों का स्टेलियम था। इसके कारण चिरंजीवी अत्यधिक ऊर्जावान, शक्तिशाली, करिश्माई, चुंबकीय और राजसी हैं। सिंह राशि में दो से अधिक ग्रहों का संयोजन चिरंजीवी को रचनात्मक स्वभाव एवं अभिनेता बनाता है। लेकिन, उनको दूसरों के साथ अहं के टकराव को नजरअंदाज करना चाहिए।

सूर्य का स्वगृही होना
सिंह में सूर्य की उपस्थिति उनको अच्छा हृदय प्रदान करता है। सूर्य का प्रभाव उन को स्वार्थरहित एवं उदारचित बनाता है। चिरंजीवी बुरे वक्त में दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। चिरंजीवी अपने परिवार के प्रति निष्ठावान रहेंगे।

शुक्र का प्रभाव
शुक्र का सिंह राशि में होना संकेत दे रहा है कि उनको चर्चा का केंद्र बने रहने में अधिक दिलचस्पी रहेगी। प्रेम संबंधों के मामलों में चिरंजीवी अधिक ध्यान चाहेंगे एवं प्रभुत्ववादी हो सकते हैं। शुक्र का प्रभाव उनको अच्छा अदाकार एवं वफादार प्रेमी बनाता है।

मंगल का प्रभाव
उनको लंबे समय तक बिना थके हारे निरंतर कार्य करने की क्षमता प्रदान करता है। मंगल एवं सूर्य की युति उनको आक्रामक बनाती है। किंतु, उनकी शारीरिक संरचना को मजबूती भी प्रदान करती है।

उच्च का गुरू
उच्च के गुरू का सकारात्मक प्रभाव चिरंजीवी को महान बुद्धिमत्ता एवं विशाल दृष्टिकोण प्रदान करता है। जल तत्व राशि कर्क में गुरू का होना चिरंजीवी को दयालु और सहानुभूति रखने वाला बनाता है।

शनि का उच्च राशि में होना
शनि उच्च अवस्था में है, जो चिरंजीवी को धैर्य रखना सिखाता है। इसके अलावा बलशाली शनि चिरंजीवी को महान सफलता प्रदान करता है। शनि का प्रभाव चिरंजीवी को व्यावहारिक बनाता है।

चिरंजीवी का भविष्य, क्या कहता है ?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी की 150वीं फिल्म ‘आटो जाॅनी’ अगले वर्ष सिनेमा हाल में दस्तक देगी। आटो जाॅनी का मोशन पोस्टर रिलीज हो चुका है, जो चिरंजीवी के प्रसंशकों के दिल में उम्मीद जगाता है। हालांकि, इस फिल्म को लेकर काफी संदेह प्रकट किए जा रहे हैं।

इस बीच गणेशजी चिरंजीवी की सूर्य कुंडली के आधार पर विश्लेषण करते हुए महसूस कर रहे हैं कि दक्षिण भारतीय वरिष्ठ अभिनेता कुछ महत्वपूर्ण फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, विश्वसनीय ज्योतिषीय पोर्टल के अनुसार जनवरी 2016 के बाद चिरंजीवी को कुछ अवरोधों एवं मामलों का सामना करना पड़ सकता है। इस फिल्म को पूर्व में अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिले, इस तरह की संभावना बन रही है।

इसके अलावा, चिरंजीवी की वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने की संभावना है। हालांकि, उनको 2016 के उत्तरार्ध में वित्तीय मामलों में थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। जनवरी 2016 तक चिरंजीवी को अपने विरोधियों से पूरी तरह सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, इस अवधि तक सिंह राशि में स्टेलियम का होना चिरंजीवी के करियर के लिए काफी सकारात्मक संकेत दे रहा है। उनके सामने मुश्किल परिस्थितियां आना शुरू होंगी, जब जनवरी 2016 के अंत में राहु सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके अलावा फरवरी 2016 से अगस्त 2017 तक चिरंजीवी को किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना चाहिए, अन्यथा मुश्किल हो सकती है। इसके अलावा उनको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए ।

गणेशजी चिरंजीवी को आगामी समय के लिए आशीर्वाद देते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version