होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » गुरू दृष्टि के प्रभाव में निखरेगा ‘रहमान का फन’ – गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

गुरू दृष्टि के प्रभाव में निखरेगा ‘रहमान का फन’ – गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

गुरू दृष्टि के प्रभाव में निखरेगा ‘रहमान का फन’ – गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

आॅस्कर विजेता एवं महान संगीतकार एआर रहमान संगीत जगत में अपनी एक अद्वितीय पहचान रखते हैं। जानकारी के अनुसार एआर रहमान ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1992 में की थी l रहमान ने अपने घर के पीछे स्टूडियो शुरू किया, जिसका पंचाथान रिकार्ड इन था। इस महान युवा संगीतकार ने अपने करियर की शुरूआत भारतीय वृत्तचित्र विज्ञापन और भारतीय टैलीविजन चैनलों से की। जब उनकी पहली तमिल फिल्म रोजा का संगीत रिलीज हुआ तो रहमान रातोंरात लोकप्रिय संगीतकार बन गए। उनकी पहली हिन्दी फिल्म रंगीला थी, जिसका संगीत भी बेहद लोकप्रिय हुआ। इस तरह धीरे धीरे एआर रहमान भारतीय संगीत प्रेमियों के हरमन प्यारे संगीतकार बन गए। इतना ही नहीं, उनका विश्वस्तर पर भी म्युजिक काफी लोकप्रिय हुआ। अपने उम्दा फन की बदौलत एआर रहमान युवा संगीतकारों के लिए प्ररेणास्रोत बन चुके हैं। जैसे कि हम सब जानते हैं कि महान सफलता के साथ कुछ नर्इ चुनौतियां एवं जिम्मेदारियां भी आती हैं। कह सकते हैं कि हर व्यक्ति के लिए समय एक जैसा नहीं रहता, क्योंकि समय परिवर्तनशील है।

क्या बदलते समय के साथ एआर रहमान के सुरों का जादू बरकरार रहेगा ? क्या उनको कुछ नर्इ चुनौतियों का सामना करना होगा ? इस तरह के सवालों का जवाब जानने के लिए गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम की टीम ने उनकी सूर्य कुंडली का अध्ययन कर उनके भविष्य में झांकने का प्रयत्न किया है। आइए जानते हैं, क्या है उनके भविष्य में ?


ए आर रहमान
जन्म : 6 जनवरी 1966
जन्म समय : अज्ञात
जन्म स्थल : चेन्नई,तमिलनाडु,भारत

सूर्य कुण्डलीः

संगीतकार एआर रहमान का सही या पुष्ट जन्म समय नहीं मिलने की सूरत में केवल जन्म स्थान एवं जन्म दिवस को आधार बनाकर गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम के ज्योतिषविदों द्वारा सूर्य कुंडली का निर्माण किया गया है। आैर, इसी आधार पर निम्न फलकथन किया गया है।

महत्वपूर्ण ज्योतिषीय अवलोकनः
गोचर के गुरू की दृष्टि जन्म के सूर्य एवं बुध पर पड़ेगी, जो धनु राशि में हैं। इसके अलावा, 11 अगस्त 2016 तक गुरू कुंभ राशि में स्थित जन्म के शनि पर भी दृष्टि डालेगा। शनि उनके जन्म के केतु पर से भ्रमण करेगा। इसकी दृष्टि जन्म के मंगल और वक्री शुक्र पर पड़ेगी, जो मकर राशि में है एवं आगे पूरे वर्ष दौरान राहु वृषभ में रहेगा।

ज्योतिषीय भविष्यवाणियांः
बृहस्पति के मेहरबान होने से, रहमान के लिए यह समय कलात्मक रुचियों जैसे कि रियाज के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इसके अलावा सूर्य, बुध और शनि पर बृहस्पति की दृष्टि के कारण, वे कठिन परिश्रम करेंगे और अभिनव संगीत की अोर अपना ज्यादा समय लगाएंगे। उनको विभिन्न वाणिज्य क्षेत्रों से प्रस्ताव एवं संगीत समारोहों से भी खूब निमंत्रण मिलेंगे।

इसके अलावा शुक्र और मंगल पर शनि की दृष्टि के कारण उनको हर समय अपने काम से असंतोष रहेगा। उनकी यही बेचैनी अन्ततः उनके काम में निखार लाएगी। शनि के कारण वर्ष 2016 दौरान एआर रहमान अपनी सार्वजनिक छवि को लेकर चिंतित रह सकते हैं। स्टेज कार्यक्रमों को लेकर की जाने वाली विदेशी यात्राअों से नाखुश दिखाई देंगे। हालांकि, वे शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं। लेकिन, आगे आने वाले समय में अधीर हो सकते हैं। विचारों का प्रवाह उनके मन में एक के बाद एक उत्पन्न होगा, जिसके कारण कुछ महत्वपूर्ण विचार छूट जाएंगे। त्वरित निर्णय लेने से बचें तो अच्छा है।

गणेशजी देख रहे हैं कि अगस्त 2016 के बाद का समय महानतम संगीतकार के लिए काफी अच्छा है। इस समय एआर रहमन कुछ उत्कृष्ट रचनात्मक कृतियां लेकर सामने आ सकते हैं। उनका दिन प्रति दिन निखरता एवं उम्दा प्रदर्शन श्रोताआें के मन में उनकी एक अलग छवि का निर्माण करेगा।

गणेशजी, एआर रहमान के जन्मदिन पर, उनके सुन्दर और सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
रन्तीदेव ए उपाध्याय
गणेशास्पीक्स टीम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version