होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » गणेशजी का कहना है कि अगस्त, 2016 के बाद शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। प्रेमी जीवन कभी-कभी पेजीदगी भरा हो सकता है…

गणेशजी का कहना है कि अगस्त, 2016 के बाद शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। प्रेमी जीवन कभी-कभी पेजीदगी भरा हो सकता है…

गणेशजी का कहना है कि अगस्त,  2016 के बाद शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है।  प्रेमी जीवन कभी-कभी पेजीदगी भरा हो सकता है…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अालिया भट्ट का जन्म एेसे परिवार में हुअा जहां इनके परिवार का लगभग हर सदस्य बाॅलीवु़ड से संबद्ध रखता है। अतः रूपहले पर्दे की ओर इनका झुकाव स्वाभाविक ही था। फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी आलिया पहली बार सिने परदे पर बतौर एक बाल कलाकार एक थ्रिलर (संघर्ष) में एक छोटी सी भूमिका में 1999 में दिखाई दीं। बाद में, बड़ी होने पर ये वर्ष 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर’ में एक प्रमुख अभिनेत्री के रूप में हमारे सामने आयी। वर्ष 2014 में इम्तियाज अली की फिल्म ‘हाईवे’ में एक परेशान किशोरी के रूप में इनके अभिनय को फिल्म आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया। इस बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से इन्हें क्रिटिक अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरूस्कार से भी नवाजा गया। ‘2 स्टेट्स,‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपने पैर जमाए। इनको जल्द ही आने वाली फिल्म, ‘कपूर एंड संस‘ में देखा जा सकेगा।

आलिया भट्ट-भारतीय फिल्म अभिनेत्री
जन्म तिथि: 15 मार्च, 1993 के
जन्म समय: अज्ञात
जन्म स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

सूर्य कुंडली

ज्योतिषीय अवलोकनः

  • अालिया शनि के साढ़े साती के प्रभाव में है। (इस दिन चंद्र के राशि परिवर्तन से चरण की जानकारी पहले से नहीं दी जा सकती)
  • जन्म के शनि व बुध के ऊपर से केतु का पारगमन डेढ़ वर्षों तक होगा।
  • 11अगस्त, 2016 तक ये गुरू के रिटर्न फेज से प्रभावित रहेंगी।
  • जन्म के केतु के ऊपर से शनि का पारगमन होगा।

ज्योतिषीय फलकथनः

अनुकूल समय की प्रतीक्षा करें…

गणेश जी का मानना है कि वर्ष 2016 के पहले छह महीनों में कुछ खास घटित होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। लेकिन, यह एक पूरी तरह से खामोशी चरण भी नहीं होगा। कुछ न कुछ गतिविधियां और यात्राएं होती रहेगी। हालांकि, ये नई-नई परियोजनाएं कर रही होगी पर इन कामों से इन्हें इतनी प्रशंसा नहीं मिल सकेगी।

क्या इन्हें कुछ अच्छी स्क्रिप्ट्स मिल सकती है?

अगस्त, 2016 के बाद का समय इस खूबसूरत अभिनेत्री के लिए ड्रीम पीरियड होगा। यह समय गुरू के रिटर्न फेज का होगा। ये अच्छी फिल्मों की स्क्रिप्ट्स का चुनाव करेंगी व इनके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिणामस्वरूप, आलिया अच्छी फिल्मेें कर सकेंगी।

अालिया का मिजाज व फिल्मों में इनका प्रदर्शनः

गणेशजी को लगता है कि अालिया का अात्मविश्वास घटता-बढ़ता रहेगा। इससे इनके प्रदर्शन पर भी प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा, विलंब व बाधाएं इनके मूड को खराब कर सकती है। लेकिन अाखिरकार ये उत्कृष्ट अभिनय करने में कामयाब रहेंगी।

प्रेमी जीवनः

प्रेमी जीवन को लेकर अालिया उलझन में रहेंगी। इस वर्ष जनवरी के बाद इनके संबंधों के संदर्भ में बात करें तो निश्चित तौर पर ग्रहों की स्थितियों में सुधार आया है। फिर भी ये कुछ मौकों पर असुरक्षित व अपूर्ण महसूस करेंगी। प्यार के मामले में बहुत उत्सुकता नहीं रहेगी। प्रेमी जीवन को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म होगा।

महत्वपूर्ण समयः

गणेशजी को महसूस हो रहा है कि वर्ष2017 के बाद के समय में आलिया चुनौतीपूर्ण कार्यों में दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ काम करेंगी। इनका परफॉरमेंस ‘हाईवे’ फिल्म में की गई यादगार भूमिका के समकक्ष होगा। स्थिति धीरे-धीरे इनके अनुकूल हो जाएगी और आने वाले वर्षों में काफी सुधार परिलक्षित होगा। इस समय के पश्चात आलिया फिल्म इंडस्ट्री में ये अपना स्थान अधिक मजबूत बना सकेंगी।

गणेशजी आलिया भट्ट को भावी जीवन के लिए आशीर्वाद एवं शुभेच्छा देते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version