होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » एक ग्रह का ट्रांजिट और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा सफल, जानिए क्या है खेल?

एक ग्रह का ट्रांजिट और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा सफल, जानिए क्या है खेल?

एक ग्रह का ट्रांजिट और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा सफल, जानिए क्या है खेल?

बॉलीवुड अभिनेता और मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाने जाने वाले आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चढ्ढा की रीलीज डेट आ चुकी है। उनकी यह फिल्म 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म का दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार था। कोरोना के कारण की इसकी रीलीज डेट टलती ही जा रही थी। हालांकि, इस फिल्म की रीलीज डेट अभी भी चेंज होने के आसार नजर आ रहे हैं, क्योंकि यह फिल्म कन्नड़ फिल्म KGF2 से भिड़ने वाली है, जिससे दोनों की कमाई पर असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ग्रहों की कौन सी अड़चनों के कारण आमिर खान की फिल्म रीलीज को लगातार टलती जा रही है…

स्वग्रही चंद्र और स्वग्रही शनि आमिर की कुंडली को देता है मजबूती

आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुबई में हुआ था। इस हिसाब से उनकी कुंडली देखें, तो सूर्य कुंडली में स्वग्रही चंद्र और स्वग्रही शनि है, जिससे उनको काफी मजबूती मिलती है। वहीं उनके आने वाले समय की बात की जाए, तो उनकी सू्र्य कुंडली में जन्म के शनि, शुक्र व सूर्य के ऊपर से और मंगल के सामने से गुरु का ट्रांजिट होगा, जो आमिर के लिए सकारात्मक समय लेकर आएगा। इससे यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में यानि लाल सिंह चढ्ढा काफी अच्छा परफार्म कर सकती है, और आमिर की भूमिका को भी सराहा जाएगा।

आमिर के साथ मुख्य भूमिका में करीना

आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चढ्ढा में उनके साथ करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म के अलावा बॉलीवुड की और भी फिल्में रीलिज को तैयार है। लाल सिंह चड्ढा पहले आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी के साथ रीलीज होने वाली थी, लेकिन दोनों ही फिल्म के बिजनेस को ध्यान में रखते हुए आमिर की फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। कोविड के बाद से ही सिनेमाघरों में मूवी रिलीज करने की होड़ लगी हुई है। इन फिल्मों में राजकुमार-भूमि की बधाई दो, अक्षय कुमार की पृथ्वीराज, प्रभास की राधे श्याम के साथ, जॉन अब्राहम की अटैक और रणवीर सिंह की जयेशभाई जोरदार शामिल है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version