होम » भविष्यवाणियों » मनोरंजन » परफेक्शनिस्ट अामिरखान के लिए 23 जुलाई, 2016 तक का समय स्वर्णिम काल की भांति होगा। पर, इसके पश्चात इन्हें मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा…

परफेक्शनिस्ट अामिरखान के लिए 23 जुलाई, 2016 तक का समय स्वर्णिम काल की भांति होगा। पर, इसके पश्चात इन्हें मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा…

परफेक्शनिस्ट अामिरखान के लिए  23 जुलाई, 2016 तक का समय स्वर्णिम काल की भांति होगा। पर, इसके पश्चात इन्हें मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा…

भारत में छायी असहिष्णुता पर अपनी बेबाक टिप्पड़ी से विवादों में रहे अभिनेता अामिरखान से उनके प्रशंसकों ने कभी भी ऐसी अपेक्षा नहीं की थी। उनकी इस दुस्साहस के चलते उन्हें अपने प्रशंसकों का कोपभाजन होना पड़ा तथा अंततः झुकना भी पड़ा। वर्तमान में परिस्थितियां धीरे-धीरे सुधर रही हैं। अामिर खान अपनी फिल्म दंगल में पुनः व्यस्त हो गए हैं। गणेशजी अामिर खान की जन्मकुंडली और गोचर के ग्रहों के अध्ययन के पश्चात सूचित कर रहे हैं कि आगामी महीना अामिर के लिए कैसा रहेगा? क्या विवाद इनका पीछा छोड़ेंगे? या फिर ग्रहों ने इनके भाग्य में कुछ और ही लिख छोड़ा है…

अामिर खानजन्म तारीखः 14 मार्च1965
जन्म समयः प्रातः 6.15
जन्म स्थलः मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

ज्योतिषीय अवलोकनः

  • गोचर के राहु एवं केतु आगामी डेढ़ साल तक क्रमशः इनके लग्न व सप्तम भाव में से गुजरेंगे।
  • 11 अगस्त, २०१६ तक गुरू एवं राहु की युति रहेगी। इसके बाद गुरू कन्या राशि में इनके अष्टम भाव से एक वर्ष तक चलायमान रहेगा।
  • इनके दशम भाव में गोचर का शनि प्रसार होगा जहां पहले से ही जन्म का केतु विद्यमान है।
  • 23 जुलाई २०१६ तक सूर्य की महादशा में सूर्य की अंतरदशा और उसके पश्चात शनि की अंतर्दशा अाएगी।

ज्योतिषीय फलकथनः

जुलाई, 2016 तक का समय सर्वोत्तम है…23 जुलुाई 2016 का समय अामिर खान के लिए बहुत अच्छा रहेगा। गणेशजी देख रहे हैं कि करिअर के मोर्चे पर ये काफी प्रगति करेंगे। सप्तम भाव में से राहु के गोचर के कारण ये वाद-विवाद से घिर रहेंगे। परंतु, इन विवादों का बुरा असर इनके पेशे पर नहीं पड़ेगा।

एक मुश्किल समय …गणेशजी का पू्र्वानुमान है कि, 23 जुलाई 2016 के बाद का समय इनके लिए संघर्षपूर्ण रहेगा। दूसरों पर नियंत्रण, असुरक्षा एवं कठोरता की भावना इनकी प्रग्रति में बाधक सिद्ध हो सकती है। अगर ये जिद्दी रवैया अपनाने की बजाय बातचीत के जरिए समाधान का रूख अपनाएं तो स्थिति में सुधार आ सकता है।

स्वास्थ्य की देखभाल अावश्यक…गणेशजी देख रहे हैं कि आने वाले वर्षों में राहु एवं केतु के विपरीत प्रभाव के कारण इनके दांपत्य जीवन में नित्य प्रायः तनाव पैदा हो सकता है। इनको आगामी 18 महीने तक अपने जीवन साथी के साथ वाणी एवं व्यवहार में संयम रखना होगा। बुध के नकारात्मक प्रभाव के कारण, अामिर को बातचीत में अत्यन्त सावधानी रखनी पड़ेगी।

मि.परफेक्शनिस्ट और बदलता मिजाज?अामिर की कुंडली में ग्रहों की वर्तमान स्थिति इनके लिए कोई अच्छा संकेत नहीं दे रही है। भीतर ही भीतर असंतोष ग्रस्त रहने के कारण इनकी मनोदशा में सहसा परिवर्तन अाने की संभावना है।

वर्ष 2016 की अंतिम तिमाही समय कोई अच्छा संकेत लेकर अाएगी…वर्ष 2016 की अंतिम तिमाही इनके लिए शुभ रहेगी। इस दौरान ये सुर्खियों में रहेंगे। इनकी फिल्मों को उल्लेखनीय सफलता मिलेगी तथा ये हर तरफ से काम में व्यस्त होंगे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
ज्योतिषी से बात करें
गणेशास्पीक्स.काॅम टीम
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Vyom

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Astro-Psychologist

4.9 rating

21 Years

52k+ consultations

Acharya Vyom is a Vedic Astrologer and Astro-Psychologist with 21 years of experience. He specializes in career guidance, relationships, marriage, family conflicts, finance, child-related concerns, Garbhasanskar, business consultations, horoscope matching, Spiritual Astrology, and Vaastu Shastra, offering practical solutions for a balanced and successful life.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Vedic Astrology
  • Vaastu Shastra
More About Acharya Vyom
Exit mobile version