होम » भविष्यवाणियों » व्यापार » एक बार फिर रतन कहेंगे टाटा को बाय-बाय या फिर साइरस मिस्त्री कहेंगे हाय! पढ़िए ज्योतिषीय विश्लेषण।

एक बार फिर रतन कहेंगे टाटा को बाय-बाय या फिर साइरस मिस्त्री कहेंगे हाय! पढ़िए ज्योतिषीय विश्लेषण।

भारत के प्रमुख व्यापारिक समूहों में से एक टाटा समूह के विकास ने पिछले कुछ वर्षों में मीडिया का ध्यान और सार्वजनिक हित को अपनी ओर आकर्षित किया है। लेकिन अभी के लिए जो सबसे बड़ी और ध्यान खींचने वाली बात है, वो रतन टाटा और साइरस मिस्त्री के बीच चल रही क़ानूनी लड़ाई है। वैसे तो टाटा समूह के इन दो दिग्गजों के बीच ये खींचतान काफी लम्बे समय से चल रही है। लेकिन ये तब और भी अधिक बढ़ गयी जब अक्टूबर 2016 में मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था, और रतन टाटा को एक बार फिर टाटा को समूह का चेयरमैन बना दिया गया था। जुलाई 2018 में, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) मुंबई ने मिस्त्री की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने को चुनौती दी थी, साथ ही रतन टाटा और कंपनी बोर्ड पर बड़े पैमाने पर कदाचार के आरोप भी लगाए थे। लेकिन अगस्त 2019 में एनसीएलटी ने अपनी निजी क्षमता में साइरस मिस्त्री द्वारा दायर याचिका को स्वीकार किया और दोनों निवेश फर्मों द्वारा दायर मुख्य याचिकाओं पर सुनवाई की। जिसका तत्कालीन फैसला 18 दिसंबर 2019 को आया। जिसमें एनसीएलटी ने साइरस मिस्त्री को फिर से टाटा संस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में बहाल किया। लेकिन टाटा को अपील करने का समय प्रदान करने के लिए चार सप्ताह के लिए इसके कार्यान्वयन को निलंबित कर दिया।

टाटा समूह में चल रही यह समस्या इसके हिस्सेदारों, शेयर धारकों और शुभचिंतकों चिंता का विषय है। इसके साथ ही यह मुद्दा टाटा समूह के स्वयं के लिए भी आर्थिक और समग्र विकास के लिए भी अच्छा नहीं है। चूंकि टाटा समूह भारत के प्रमुख कॉर्पोरेट संगठनों में से एक है, इसलिए यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी हानिकारक हो सकता है।

तो फिलहाल यह मुद्दा अभी तक पूरी तरह से सुलझा नहीं है, इसलिए लोग टाटा समूह के घटनाक्रमों को बहुत उम्मीद के साथ देख रहे हैं। वैसे तो आने वाला समय ही साइरस मिस्त्री और टाटा समूह के भाग्य का फैसला करेगा। लेकिन यहाँ गणेशास्पीक्स के अनुभवी विशेषज्ञ ज्योतिषियों ने साइरस मिस्त्री की जन्म कुंडली का विश्लेषण कर पता लगाने की कोशिश की है, कि आने वाला समय टाटा समूह और मिस्त्री के लिए कैसा रहने वाला है। तो आइए जानते है ज्योतिषीय विश्लेषण


जन्म तिथि: 4 जुलाई 1968
जन्म समय: अनुपलब्ध
जन्म स्थान: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत


साइरस मिस्त्री की जन्म कुंडली का अध्ययन करने पर ज्ञात होता है, कि सभी ज्योतिषीय ग्रहों की स्थिति साइरस मिस्त्री के पक्ष में नहीं है। गणेशजी के अनुसार कुंडली के सातवें भाव में हानिकारक ग्रहों का योग बन रहा है। इसके अलावा जन्म के सूर्य की ऊर्जा उन हानिकारक ग्रहों के प्रभाव से प्रभावित हो रही है।


तो कुंडली में हानिकारक ग्रहों के संयोग के कारण साइरस मिस्त्री के लिए आने वाला समय कठिन हो सकता है। जो उन्हें टाटा समूह में सफलता और सर्वोच्चता के लक्ष्य को प्राप्त करने में कठिनाइयाँ उत्पन्न कर सकता है। आसान शब्दों में कहें तो यह समय मिस्त्री के पक्ष में नहीं है। इसलिए वर्तमान में चल रही समस्या जारी रह सकती है, जिसको सुलझने में और एक सार्थक निर्णय तक पहुँचने में अभी समय लग सकता है। ज्योतिष के हिसाब से यह समय मध्य जुलाई 2020 तक ऐसा ही रह सकता है। उसके बाद हालत साइरस मिस्त्री के पक्ष में होने लगेंगे।

यदि आप भी कर रहे हैं जीवन में कठिन समय का सामना तो समाधान प्राप्त करें हमारे ज्योतिषी विशेषज्ञों से अभी!


जुलाई 2020 के बाद साइरस मिस्त्री के लिए हालात कुछ बेहतर होने की संभावना है। तुलनात्मक रूप से ग्रहों का समर्थन मिलने की संभावना है। जो उन्हें गति हासिल करने और स्थितियों पर बेहतर पकड़ बनाने में सक्षम बनाएगा। तब जाकर वे प्रतिकूल परिस्थितियों को बेहतर ढंग से बदलने में सक्षम हो सकते हैं।


जैसे-जैसे समय व्यतीत होगा, बोर्ड के सदस्यों के साथ मिस्त्री के संबंधों में सुधार हो सकता है। उनके क़रीबी लोगों के साथ स्थिति को वास्तविक रूप से मजबूत करने में मदद मिलेगी। ये लोग मिस्त्री के लिए हालातों को आसान बना सकते हैं। उनका समर्थन और सहयोग बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी होगा जिससे उन्हें उच्च प्रगति और विकास में भी मदद मिलेगी।

व्यापार में सफलता पाने के लिए जानिए सटीक उपाय हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से अभी!


गणेशजी कहते हैं कि ​​कानूनी और पेशेवर मामलों के संबंध में नव वर्ष 2020 की शुरुआत साइरस मिस्त्री के लिए औसत रहेगी। जो मध्य जुलाई 2020 तक रक्षात्मक और उदासीन रह सकती है। लेकिन जैसे-जैसे वर्ष आगे बढ़ेगा, ग्रहों का प्रभाव धीरे-धीरे उसके पक्ष में होना शुरू हो सकता है, और तब जाकर उन्हें इन तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेश की कृपा से,
GaneshaSpeaks.com


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert

4.9 rating

30 Years

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya
Exit mobile version