होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » Rashifal 2021: जानिए कौन सी राशि के लोग 2021 में ज्यादा पैसा बचा पाएंगे

Rashifal 2021: जानिए कौन सी राशि के लोग 2021 में ज्यादा पैसा बचा पाएंगे

अपनी अच्छी बुरी यादों के साथ 2020 गुजर गया। कोरोना के कारण आए लॉकडाउन से कई लोगों को अपने बिजनेस में बहुत लॉस हुआ। अब 2021 नई आशा के साथ आया है। सभी लोग अपने स्तर पर इस नए साल को नई उम्मीदों से भरने की कोशिश करेंगे। अपने लिए सभी कुछ बड़े फाइनेंशियल गोल सेट करेंगे। मेहनत करने वाले सभी लोगों के सपने जरूर पूरे होंगे। फिर भी कई बार हमको अहसास होता है कि हमारे जितना कमाने वाला व्यक्ति हमसे ज्यादा पैसा कैसा बचा पा रहा है और अच्छी लाइफ स्टाइल को फॉलो करता है। इसमें कोई बड़ा सीक्रेट नहीं है। कुछ राशियों के स्वभाव में ही पैसा बचाना उनकी खूबी होता है। आइए जानते हैं कि कौन सी राशि के लोग 2021 में ज्यादा पैसा बचा पाएंगे।


वृषभ स्टेबल नेचर के लोग होते हैं। वे बहुत प्रैक्टिकल होते हैं। शुक्र उनका लॉर्ड जरूर होता है, लेकिन वे कभी भी पैसा बिना सोचे समझें खर्च नहीं करते हैं। जब तक बहुत जरूरी नहीं होता है वृषभ राशि के लोग पैसा खर्च नहीं करते हैं। वे मेहनती होते हैं और पैसा कमाना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। वृषभ राशि के लोग पार्टी करना पसंद करते हैं, लेकिन वे खुद उसमें पैसा लगाएं, यह जरूरी नहीं होता है। वे हमेशा पार्टी में आए सभी लोगों से कॉन्ट्रीब्यूट करना पसंद करते हैं। 2021 में वृषभ राशि के लोगों को काफी अच्छे अवसर मिलेंगे। इन अवसरों को वे कैश में कनवर्ट कर सकते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और अपनी प्रैक्टिकल अप्रोच से वे खूब पैसा बचा पाएंगे। कह सकते हैं वृषभ 2020 के अपने नुकसान की भरपाई करने की कोशिश 2021 में जरूर करेंगे।


कर्क के स्वामी चंद्रमा है। वे बहुत मूडी होते हैं, लेकिन कभी भी आर्थिक मामलों में कोई जल्दबाजी नहीं करते हैं। वे मेहनत करते हैं, पैसा कमाते हैं, तो खर्च भी सोच-समझकर ही करते हैं। कर्क राशि के लोग फिजुल खर्च करने की जगह केवल उस जगह पैसा खर्च करते हैं, जहां उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत महसूस होती है। वे लग्जुरियस लाइफ स्टाइल फॉलो करने के इतने शौकीन नहीं होते हैं, इसलिए उनका खर्चा भी कम होता है। वे अपनी छोटी सी दुनिया में हमेशा खुश रहते हैं। आने वाले साल में भी वे पैसा खूब कमाएंगे, लेकिन खर्च जरूरत के हिसाब से ही करेंगे। खास बात यह भी है कि वे अपनी जरूरतें ज्यादा बढ़ाते नहीं है। 2021 कर्क राशि के फाइनेंशियल गोल पूरे करने में काफी मदद करने वाला है।

2023 में आपको कहां-कहां हो सकता है आर्थिक लाभ, जानिए हमारे एक्सपर्ट से अपनी कुंडली का विश्लेषण


मकर राशि के लॉर्ड शनि हैं, जो उन्हें मेहनती बनाते हैं। मकर हमेशा मेहनत करके पैसा कमाते हैं और जब कोई बहुत मेहनत के बाद अपनी संपत्ति खड़ी करता है, तो जाहिर है उसकी कद्र भी करेगा। मकर राशि के लोग भी अनावश्यक जगहों पर धन खर्च करने से कतराते हैं। वे अपनी संपत्ति की सुरक्षा करते हैं। 2021 मकर राशि के लिए आर्थिक उन्नति देने वाला हो सकता है। वे अपने गोल को अचीव करने के लिए मेहनत करेंगे। मकर राशि के लोग प्लानिंग बनाकर काम करते हैं। वे जब भी सैलेरी, बोनस, इन्सेटिव या कहीं से भी कुछ धन प्राप्त होता है। उसे खर्च करने के लिए प्रायोरिटीज सेट करते हैं। परिवार के लिए भी मकर अंधाधूंध खर्चा करने वाले लोगों में शामिल नहीं रहते हैं। कह सकते हैं कि उनकी पैसा बचाने की आदत 2021 में उन्हें काफी मदद करने वाली है। वे पैसा बचाएंगे और अपने नुकसान को कवर-अप करने की कोशिश करेंगे।


कुंभ राशि के स्वामी भी शनि है और हम सभी जानते हैं कि इसका चिह्न भी एक मटके की तरह है। इसे अमृत कलश मान सकते हैं। दरअसल कुंभ राशि के लोग आर्थिक मामलों में अपने चिह्न की तरह ही व्यवहार करते हैं। जैसे एक मटके में पानी भरते जाएं, जब तक उस मटके से कोई पानी निकालेगा नहीं, पानी वहीं रहेगा। यह व्यवहार कुंभ का पैसों के मामले में है। कुंभ पैसा कमाना जानते हैं, लेकिन खर्च करने में वे बेहद कठोर होते हैं। जब तक कि बहुत जरूरत ना हो, कुंभ राशि के लोग एक रुपया खर्च करना भी फिजुलखर्ची मानते हैं। 2021 में अपने नेचर के अनुसार मेहनत करेंगे, पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च करने के मामले में पीछे रहेंगे। कई बार कुंभ की यह आदत बेहद धनी लोगों में स्थान दिला देती है। 2021 में उनकी यह आदत उनके लिए काफी मददगार होगी। हालांकि कुंभ को अपनी इस आदत को थोड़ा बदलने पर विचार जरूर करना चाहिए, क्योंकि कई बार फिर उनका पैसा दूसरों के हाथ लग जाता है, तो वे उसे खर्च करने में पीछे नहीं हटेंगे।

ज्योतिषी से अभी बात करें, पहला कॉल/चैट मुफ्त पाएं

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
2023 का भविष्यफल- जानिए आपकी राशि का क्या है हाल


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version