होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » जानिए आपकी राशि के अनुसार आप Internet पर क्या ज्यादा देखना पसंद करते हो!

जानिए आपकी राशि के अनुसार आप Internet पर क्या ज्यादा देखना पसंद करते हो!

इंटनरेट पर आप क्या देखना पसंद करते हैं? कोई फेवरेट वीडियो, सदाबहार गानें, मनपसंद टॉपिक पर लिखी बुक, फैशन ट्रैंड्स या फिर पोर्न। सभी लोगों के मूड और जरूरत अलग-अलग हो सकते हैं। यही मूड और व्यवहार हमारे इंटरनेट की सर्फिंग का तरीका डिसाइड करता है। कुछ लोग वीडियो देखते हैं, कुछ शॉपिंग वेबसाइट्स तलाशते हैं। किसी को रिसर्च आर्टिकल पढ़ना पसंद है, तो कोई ऑनलाइन गेम्स का शौकीन है। ganeshaspeaks.com/hindi पर हम बात करेंगे अलग-अलग राशि से जुड़े लोगों की इंटरनेट हैबिट्स पर।


मेष राशि के लोग बहुत इम्पेशेंट होते हैं। वे इंटरनेट सर्फ करना तभी पसंद करते हैं, जब कोई बहुत ज्याद जरूरत हो। ज्यादा टाइम कंज्यूमिंग चीजों को वे इंटरनेट पर देखना पसंद ही नहीं करते हैं। हो सकता है कोई वीडियो थंबनैल देखकर वे देखना शुरू कर दें लेकिन जल्दी ही वे उससे ऊब जाते हैं। अक्सर वे फिटनेस, स्पोर्ट्स और एक्शन से भरपूर चीजें देखना पसंद करते हैं। वहीं किसी शॉपिंग वेबसाइट पर समय बिताना उन्हें कम ही पसंद आता है। वीडियो गेम या सोशल मीडिया पर भी मेष राशि के लोगों को जाना इतना पसंद नहीं आता है। पोर्न के इतने शौकीन नहीं होते हैं।


वृषभ को हमेशा सुंदरता आकर्षित करती है। वे हमेशा गुगल पर होम डोकेरेशन के टिप्स सर्च करते रहते हैं। अपने लिए मेकअप के वीडियो देखना वृषभ की महिलाओं को काफी पसंद आता है। वहीं नई रेसीपी के ब्लॉग पढ़ना भी वृषभ राशि के लोगों का एक शौक होता है। इंटरनेट पर लव, रोमांस, कॉमेडी देखना और उनसे कुछ सीखना वृषभ की स्टाइलिश जीवनशैली का हिस्सा है। शॉपिंग वेबसाइट पर तभी जाते हैं, जब वहां कोई सेल लगी हो। सोशल मीडिया पर दोस्तों से बातचीत केवल हाय-हैलो तक रहती है। कभी-कभार पोर्न देखने से इन्हें परहेज नहीं है।


मिथुन राशि वाले लोग बहुत क्यूरियस होते हैं। उन्हें हमेशा नई चीजें सीखना अच्छा लगता है। उनकी सर्च का हिस्ट्री भी कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब की वर्ड से भरी रहती है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाले सभी नए वीडियो सीरीज देखना इन्हें पसंद आ सकता है। बहुत सी बार मिथुन राशि के लोग अपने प्रिय सब्जेक्ट से जुड़ी ज्यादा से ज्यादा जानकारी पढ़ना पसंद करते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर यदि एक बार कोई इनसे बात करने लग जाएं, तो ये लोग घंटों नेट पर चैट कर सकते हैं।


कर्क फूड लवर होते हैं,इसलिए इंटरनेट पर फूड से जुड़े ब्लॉग पढ़ना या वीडियो देखना इन्हें काफी अच्छा लगता है। जब उदास होते हैं, तो मोटिवेशनल वीडियो देखना पसंद करते हैं। फेवरेट गाने सुनना इन्हें भी अच्छा लगता है। सोशल मीडियो पर अपने मन की बात रखने के लिए जाते हैं। ऑनलाइन मीम्स पढ़ना, शॉपिंग करना और गेम खेलना इन्हें पसंद आता है। इनके सोशल मीडिया अकाउंट फूड या ट्रेवल की पिक्चर से भरे रह सकते हैं। सोशल मीडिया पर दोस्तों से बात करना इन्हें इतना पसंद नहीं आता है। पोर्न भी देख लेते हैं, लेकिन उसे लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड नहीं रहते हैं।


सिंह हमेशा इसी खोज में लगे रहते हैं कि उनका ऑरा और कैसे बढ़ें। वे हमेशा खुद की पर्सनेलिटी को और इंप्रूव करने के तरीके ढूंढना पसंद करते हैं। मेकअप टिप्स, जिमिंग टिप्स, लीडरशिप टिप्स ये सभी खोजना सिंह राशि वालों की पहली पसंद होती है। हालांकि चुपके से वे साइकोलॉजिकल ब्लॉग्स भी पढ़ते हैं। कई बार उस आर्टिकल में लिखे फैक्ट्स से वे खुद की तुलना करने लग जाते हैं। वे सोशल मीडिया का यूज इसलिए करते हैं कि लोग उन्हें फॉलो करें, लेकिन वे किसी स्टोरी या स्टेटमेंट पर ऑनलाइन कमेंट करना पसंद नहीं करते हैं।


मिथुन की तरह कन्या राशि के लोग भी अपनी क्यूरियोसिटी को शांत करने के लिए इंटरनेट सर्फ करते हैं, लेकिन वे अपने गोल को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क होते हैं। जैसे मिथुन अपने काम की चीज सर्च करते करते किसी ओर दिशा में निकल जाते हैं, वैसा कन्या राशि के लोग नहीं करते हैं। वे अपने क्वेशचन का आंसर पाने के लिए स्पेसिफिक रिजल्ट की तलाश करते हैं। फनी वीडियो देखने की जगह वे मनपसंद गाने सुनना पसंद करते हैं। पोर्न वेबसाइट्स को लेकर ज्यादा एक्साइटमेंट नहीं दिखाते हैं।


फैशन, ब्यूटी, फिल्म, म्यूजिक, कल्चर, आर्ट, रेसिपी जैसे लिविंग टॉपिक पर कुछ ना कुछ सर्च करना तुला राशि वालों को पसंद आता है। हालांकि ज्यादा ब्लॉग पढ़ने में इन्हें बिल्कुल रुचि नहीं रहती है। इसकी जगह वे किसी वेबसाइट पर इन सबजेक्ट्स से जुड़े वीडियो देखना ज्यादा पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत पिक्चर पोस्ट करना और ढेर सारे दोस्तों से कमेंट लेना इन्हें पसंद आता है। इंटरनेट से सीखकर रियल लाइफ में नई चीजें ट्राय करना इन्हें अच्छा लगता है।


वृश्चिक राशि के लोग बहुत ही सीक्रेट पर्सनेलिटी वाले होते हैं। अक्सर इंटरनेट पर वे अपने सवालों के जवाब खोजते रहते हैं, जो उनके मन की गहराइयों में कहीं दबे रहते हैं। ग्राफिकल वीडियो देखना इन्हें अच्छा लगता है। साइंस और फिक्शन से जुड़े वीडियो देखना इन्हें पसंद है। ब्लॉग को लेकर ज्यादा क्रैजी नहीं होते हैं। इन्हें सीधा सा प्रजेंटेशन चाहिए होता है। पोर्न देखने से परहेज नहीं करते हैं, लेकिन उसकी आदत नहीं बनाते हैं। सोशल मीडिया पर इन्होंने कुछ पर्सनल पोस्ट डाला है, तो इन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आएगा कि कोई बाहरी उस पर कमेंट करें।


फॉरेन कल्चर, मनी सेविंग टिप्स, स्पिरिचुअल वीडियो धनु इनमें से कुछ भी देख सकते हैं। वे हमेशा इस कोशिश में रहते हैं कि इंटरनेट पर भी वे देख रहे हैं, उससे उनका ज्ञान बढ़ें। सोशल मीडिया पर दोस्त बनाना और उनसे देर तक बातें करना धनु राशि के लोगों का एक शौक हो सकता है। किसी भी तरह की ऑनलाइन कंसलटेंसी लेना धनु राशि के लोगों को काफी पसंद आता है। फूड और ट्रेवल लॉग पढ़ना भी इन्हें पसंद आता है।


मकर राशि के लोग हमेशा इंटरनेट पर भी किसी ना किसी काम की तलाश में रहते हैं। वे बहुत मेहनती है और उनकी कोशिश रहती है कि वे कुछ नया सीखें या उन्हें कोई फ्री लांसिंग काम मिलें। वे फाइनेंशियल प्लानिंग करने में मास्टर होते हैं। उन्हें इससे जुड़े ब्लॉग पढ़ना या वीडियो देखना भी पसंद आता है। दोस्त ज्यादा नहीं बनाते हैं। ना ही वे इस बात की ज्यादा टेंशन करते हैं कि कोई उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो कर भी रहा है या नहीं।


अपने आसपास के समाज के बार में जानना और पॉलिटिक्स के बार में पढ़ना, कुंभ राशि के लोगों को इंटरनेट पर इन्हीं दो चीजों के बारे में जानना अच्छा लगता है। वे सोशल मीडिया पर अक्सर दोस्तों के प्रोफाइल और उनके कमेंट देखते रहते हैं। हालांकि खुद को किसी भी विवाद से दूर रखते हैं। कुंभ राशि के लोगों को भी वृश्चिक राशि के लोगों की तरह पोर्न देखना अच्छा लगता है। जब वे अकेले होते हैं तो इन्हीं सब चीजों में अपना समय लगाते हैं।


मीन ऑडियो-विजुअल दुनिया के शौकीन होते हैं। वे इंटरनेट का उपयोग अपने ज्ञान को बढ़ाने में करते हैं। मीन को वीडियो देखना और वहां से फैशन, रिलीजन के बारे में जानना अच्छा लगता है। हालांकि वे भी अपनी एक सीक्रेट दुनिया को इंटरनेट पर खोजते रहते हैं। मिथुन राशि की तरह उनके सर्चिंग की-वर्ड्स भी बहुत वीयर्ड हो सकते हैं। पोर्न देखने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेते हैं। ऑफिस के प्रोजेक्ट बनाने के लिए मीन इंटरनेट पर भरोसा करना ज्यादा पसंद करते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
Rashifal 2023: जानिए कौन सी राशि के लोग 2023 में ज्यादा पैसा बचा पाएंगे


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version