होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » वेलेंटाइन डे स्पेशल – डेट पर जाने से पहले राशि के अनुसार रंग जान लें, जवाब हाँ में मिलेगा!

वेलेंटाइन डे स्पेशल – डेट पर जाने से पहले राशि के अनुसार रंग जान लें, जवाब हाँ में मिलेगा!

वेलेंटाइन डे स्पेशल – डेट पर जाने से पहले राशि के अनुसार रंग जान लें, जवाब हाँ में मिलेगा!

आपकी राशि न केवल आपके बारे में बहुत कुछ बता सकती है, बल्कि आपको यह निर्णय लेने में भी मदद कर सकती है, कि प्यार की पहली मुलाकात, यानि पहली डेट के लिए सटीक पहनावे का चुनाव कैसे करें? प्रत्येक व्यक्ति अपने दिखावे और पहनावे को लेकर बहुत गंभीर होता है। विशेष कर तब, जब किसी व्यक्ति विशेष से मिलन की बारी हो। ऐसे में अच्छे, सुन्दर कपड़ों और गहनों का चुनाव करते समय हमारे मन में बहुत सारी उठा-पटक चलती रहती है। लेकिन भारतीय संस्कृति की सबसे पुरानी धरोहरों में से एक वैदिक ज्योतिष इसमें आपकी पूरी-पूरी सहायता कर सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि यदि आप वेलेंटाइन डे पर किसी व्यक्ति विशेष से मिलने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी राशि के अनुसार आपको कौन-सा रंग धारण करना चाहिए। जिसको धारण करने से आपके सारे काम बन जाये।

यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो 2026 में अपनी लव लाइफ के बारे में जानने के लिए 2026 लव लाइफ रिपोर्ट पढ़ें…

मेष राशि – (21 मार्च – 19 अप्रैल)

एक उग्र व्यक्तित्व के साथ, मेष राशि जातक डेट पर जाने से पहले लाल रंग धारण कर सकते हैं। यह आपकी रात को और भी खुशनुमा बना देगा। क्योंकि यह बोल्ड और कामुक रंग आपके व्यक्तित्व के साथ सटीक मेल खाता है, और ताकत देता है। यदि आप और अधिक आकर्षित दिखना चाहते हैं, तो बैंगनी रंग का उपयोग एक बढ़िया तरह की छाप छोड़ने के लिए किया जा सकता है।

वृषभ राशि – (20 अप्रैल – 20 मई)

पृथ्वी तत्व की राशि वृषभ के तहत जन्मे लोगों के लिए हरे और भूरे रंग सबसे अधिक आरामदायक होते हैं, जो पृथ्वी तत्व को भी दर्शाते हैं। आप एक सद्भाव की भावना जगाने के लिए इन रंगों को मिलाकर उपयोग कर सकते हैं, और अपने सबसे अच्छे प्रतिरूप की ओर कदम बढ़ाने की भावना प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि – (21 मई – 20 जून)

अपने द्वंद्व के लिए जानी जाने वाली मिथुन राशि के जातक काले और सफेद जैसे पूरी तरह विषम रंगों को अपना कर बहुत लाभ उठा सकते हैं। रंगों का यह समागम आपके व्यक्तित्व को उचित आकर्षक और उत्तम बना सकता है।

कर्क राशि – (21 जून – 22 जुलाई)

एक भावनात्मक और सहानुभूति पूर्ण पक्ष के साथ संपन्न, कर्क राशि जल तत्व की सबसे पहली राशि है। गहरा समुद्री नीला और हल्का गुलाबी या रानी रंग वास्तव में इनके संवेदनशील पक्ष को सामने ला सकते हैं। इसलिए आंतरिक संतुलन की भावना प्राप्त करने के लिए ये धूसर या धूमिल सफ़ेद रंग के साथ इन रंगों की जोड़ी भी बना सकते हैं।

सिंह राशि – (23 जुलाई – 22 अगस्त)

सिंह राशि जातकों में आकर्षण का केंद्र बनने की आत्मीयता होने के कारण इन्हें लाल और नारंगी रंग धारण करना चाहिए। स्वर्ण और ताम्र रंग भी इनके प्रमुख पक्ष को दर्शाने और व्यक्तित्व को बढ़ाने में मदद करते हैं।

कन्या राशि (23 अगस्त – 22 सितंबर)

कन्या राशि को राशि चक्र की तमाम राशियों में सबसे अधिक रोमांटिक माना जाता है। कन्या जातकों को नारंगी और चॉकलेटी भूरे रंगों का संतुलन बना कर पहनना चाहिए, जिससे पहली डेट पर उन्हें आंतरिक आत्मविश्वास मिलता है।

क्या आप किसी के साथ डेटिंग कर रहे हैं और उनकी पसंद नहीं जानते? जान‍िए आपका पार्टनर आपके लिए है परफेक्‍ट…

तुला राशि – (23 सितंबर – 22 अक्टूबर)

तुला राशि जातकों के लिए एक जलीय प्रेरित रंग पैलेट सबसे आरामदायक रंगों में से एक है। जो इनके लिए बहुत ही प्यारा रंग हो सकता है। विशेष रूप से ऐसा रंग जिसमे फ़िरोज़ा रंग की परछाईं दिखाई देती हो। फ़िरोज़ा के साथ नील और हरे रंग का मेल मानसिक शांति प्रदान कर स्पष्ट रूप से संवाद करने में मदद कर सकता है।

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर – 21 नवंबर)

खुले विचारों वाले, निसंकोच, और सब कुछ गहन रूप से देखने वाले, जब अपने उत्साह को व्यक्त करने की बात आती है, तो वृश्चिक जातक घबराते नहीं हैं। अपने इसी व्यक्तित्व के उस पक्ष को ये गहरा काला और लाल रंग पहन कर और अधिक प्रभावी बना सकते हैं। हल्का गुलाबी या रानी रंग एक और रंग है, जो आपकी गहन विशेषताओं को सामने ला सकता है।

धनु राशि (22 नवंबर – 21 दिसंबर)

मुक्त-उत्साही स्वभाव वाले और हमेशा किसी बड़े रोमांच की तलाश में रहने वाले धनु राशि जातकों में जटिल गुणों का मिश्रण होता है, और उनके लिए सबसे अच्छे रंग भी कुछ इसी तरह के होते हैं। फ़िरोज़ा और मरून रंग, नीले और हरे रंग के की अपररूप होते हैं, तथा लाल और काला रंग, ये सभी इनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को दर्शाते हैं।

यदि आप भी अपने व्यक्तित्व के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो आज अपनी प्रीमियम जन्मपत्री प्राप्त करें..

मकर राशि (22 दिसंबर – 19 जनवरी)

मकर राशि जातकों के महत्वाकांक्षी स्व और मजबूत पारिवारिक मूल्यों को मटमैले भूरे रंग द्वारा सर्वोत्तम रूप से दर्शाया जाता है। यह आपको आत्मविश्वास हासिल करने और गतिशीलता को मजबूत करने में मदद करता है। एक और रंग का उपयोग भी आप कर सकते हैं, वह है स्लेटी रंग। क्योंकि यह आपके स्वभाव का प्रतिनिधित्व करता है, और बताता है कि चीजों के चरम पक्षों पर नहीं जाना चाहिए।

कुंभ राशि (20 जनवरी – 19 फरवरी)

एक मजबूत और स्वतंत्र रचनात्मक गुणों के साथ कोबाल्ट नीले और जामुनी रंग से बेहतर और कोई भी रंग आपकी समृद्धि को नहीं दर्शा सकता। आप अपनी जोखिम लेने और निडर प्रवृत्ति को दर्शाने के लिए डेट पर इन दोनों रंगों का मेल करके भी जा सकते हैं।

मीन राशि (20 फरवरी – 20 मार्च)

संवेदनशील और रोमांटिक रहस्यमयी मीन जातक सिल्वर और स्लेटी रंग धारण कर सकते हैं। जिन्हें आप अपने शुद्ध निर्मल मन और कोमल स्वभाव के साथ भी जोड़ सकते हैं।

अपने रिश्ते के बारे में जानना चाहते है? अभी किसी ज्योतिषी से बात करें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version