होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » एक जनवरी को बदल रहे हैं बुध राशि, क्या है आपकी राशि का हाल

एक जनवरी को बदल रहे हैं बुध राशि, क्या है आपकी राशि का हाल

एक जनवरी को बदल रहे हैं बुध राशि, क्या है आपकी राशि का हाल

मंगलवार 1 जनवरी 2019 को बुध वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। इसका विभिन्न राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। हालांकि बुध का धनु राशि में प्रवेश इस राशि वाले लोगों को लिए हानिकारक साबित होगा। उन्हें धन की हानी भी हो सकती है। बुध के गोचर का विभिन्न 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इसके बारे में हम यहां जानेंगे।

अाप भी अपनी राशि पर पड़ने वाले असर और इसके निदान के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारे ज्योतिषियों से संपर्क करें।

मेष

बुध का गोचर राशि चक्र की पहली राशि के 9 वें भाव में हो रहा है। बुध के मेष राशि में गोचर का असर इस राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। बुध के गोचर से इनके कार्यों में बाधाएं अाएंगी। किसी यात्रा में हैं तो परेशानी होगी और यात्रा असफल हो सकती है। रिश्तेदारों और करीबियों से विवाद हो सकता है। इतना ही नहीं धार्मिक कार्यों के प्रति भी अापकी अरुचि रहेगी।

वृषभ

वृषभ राशि के 8 वें भाव में बुध का गोचर शुभ फलदायी रहेगा। इस राशि के जातकों को धनलाभ होगा। बौद्धिक कार्यों से लाभ के साथ ही अापके कार्यों में सफलता मिलेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। बुध के गोचर की विस्तृत जानकारी और शुभ फल प्राप्ति के लिए संपर्क करें………………

मिथुन

बुध गोचर करते हुए मिथुन राशि के 7 वें भाव में प्रवेश कर रहे हैं। इसका असर जीवनसाथी के साथ संबंधों पर देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के जातकों का अपने जीवनसाथी के साथ विवाद होगा। मित्रों और संबंधियों से अनबन भी होगी। व्यवसाय में नुकसान के साथ ही अार्थिक हानि भी होगी। यात्राएं कष्टप्रद व असफल होने के साथ ही मानसिक चिंता भी रहेगी।

कर्क

कर्क राशि में बुध का गोचर शुभ फलदायी होगा। बुध कर्क राशि के छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे इस राशि के जातकों की धार्मिक कार्यों खासकर धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और मानसिक सुख की प्राप्ति होगी।

गोचर के असर की विस्तृत जानकारी के लिए ज्योतिषियों से संपर्क करें……………………

सिंह

बुध सिंह राशि के 5 वें भाव में गोचर कर रहे हैं, जिसका सिंह राशि के जातकों पर प्रतिकूल प्रभाव देखने के मिलेगा। इस गोचर के कारण मानसिक अवसाद बढ़ेगा और कष्ट होगा। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। आर्थिक नुकसान होगा। प्रेम संबंध असफल होंगे। जीवनसाथी और संतान से विवाद होगा।

कन्या

कन्या राशि वाले जातकों को बुध के गोचर का शुभ प्रतिभल प्राप्त होगा। बुध कन्या के चौथे भाव में प्रवेश कर रहे हैं, इस कारण माता से संबंध बेहतर होंगे और मातृसुख प्राप्त होगा। धनलाभ होगा साथ ही संपत्ति से भी लाभ मिलेगा। वाहन सुख मिलेगा। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी और लोगों का सहयोग भी मिलेगा।

तुला

बुध राशि के गोचर का असर तुला राशि वाले जातकों के मस्तिष्क पर पड़ेगा। बुध के तीसरे भाव में गोचर के कारण इस राशि के जातकों का मन चिंतित और व्याकुल रहेगा। किसी से विवाद के कारण मन अशांत रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधाएं आएंगी। सगे-संबंधियों और दोस्तों से विवाद हो सकता है। धनहानि भी होगी।

बुध के गोचर का असर और निदान के लिए ज्योतिषियों से संपर्क करें………………

वृश्चिक

बुध का गोचर वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए शुभ होगा। बुध वृश्चिक राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, जो उन्हें धनलाभ कराएगा। वाणी आधारित कार्यों में विशेष लाभ होगा। इसके तहत मार्केटिंग अादि के कार्यों में लगे जातकों को फायदा होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। संबंधियों से लाभ होगा।

धनु

चूंकि बुध धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, इस कारण यह राशि के जातकों के लिए परेशानी भरा साबित होगा। बुध धनु राशि के पहले भाव में रहेंगे, जो नुकसान करा सकता है। इस राशि के जातकों को धनहानि के योग हैं। वाणी पर नियंत्रण नहीं रखने और कटु शब्दों के कारण विवाद होगा। रिश्तेदारों को हानि पहुंचेगी।

मकर

मकर राशि वाले जातकों का बुध के गोचर अनुसार मन चिंतित रहेगा। बुध के 10 वें भाव में प्रवेश से धनहानि होगी। सुख में कमी होगी। शत्रुओं के कारण भी हानि के योग हैं। कार्यों में असफलता प्राप्त होगी। वाद-विवाद के कारण अशांति रहेगी। विद्यार्थियों को भी अध्ययन में बाधाएं आएंगी। संबंधियों से विवाद हो सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए बुध का गोचर अनुकूल रहेगा। कुंभ राशि के 11 वें भाव में गोचर के कारण शुभ कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान सुख प्राप्त होगा। धनलाभ होगा। पत्रकारिता अादि क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ होगा।

मीन

मीन राशि वाले जातकों के लिए भी बुध का गोचर शुभफलदायी साबित होगा। राशि के 12 वें भाव में बुध प्रवेश कर रहे हैं, जो नए पद दिला सकता है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और व्यवसाय में भी लाभ होगा। कार्यों में सफलता मिलेगी, जिससे मानसिक शांति व सुख प्राप्त होगा। विस्तृत जानकारी के लिए ज्योतिषियों से संपर्क करें……………………

बुध के अशुभ प्रभाव को कम करने के उपाय

1. बुध ग्रह से जुड़ी सामग्रियों जैसे- हरा वस्त्र, साबुत मूंग, हरे फल, कांसा, हाथी दांत, घी और पन्ना आदि का बुधवार के दिन दान करें।2. किन्नरों को बुधवार के दिन हरी चूड़ियां दान करें।3. बुधवार के दिन तोते को पिंजरे से मुक्त करें।4. पढ़ाई के लिए किसी विद्यार्थी को धर्मशास्त्र की पुस्तकें प्रदान करें।5. बहते जल में 250 ग्राम साबुत मूंग प्रवाहित करें।

श्रीगणेशजी के आशीर्वाद के साथ,
गणेशास्पीक्स डॉट कॉम/ हिंदी

ये भी पढ़ें-

अंक ज्योतिष के अनुसार चुनें अपना कॅरियर

राशि में छिपी अपनी कमियों को जानें

गुप्त नवरात्रि पर कैसे करें साधना

मकर संक्रांति पर खोलें सफलता के नए द्वार

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version