होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » बुध का मिथुन राशि में भ्रमण, आपको इससे मिलने वाला फल

बुध का मिथुन राशि में भ्रमण, आपको इससे मिलने वाला फल

बुध का मिथुन राशि में भ्रमण, आपको इससे मिलने वाला फल

सौम्य, चंद्रपुत्र, तारातनय, श्यामगात्र, रौहिणेय और कुमार नाम कहे जाने वाला बुध समस्त ग्रहों में युवराज है। सूर्य मंडल में यह सबसे छोटा व हल्का वजन वाला ग्रह है। पृथ्वी से लगभग 3 करोड़ 59 मील दूर है। सूर्य से इसका अंतर 28 अंश से ज्यादा नहीं होने से कुंडली में इसका स्थान सूर्य के साथ अथवा सूर्य से दूसरे या बारहवें स्थान में होता है। ये उत्तर दिशा का स्वामी है। खेल का मैदान इसका स्थान है। शुद्ध वर्ण और रजोगुणी नपुंसक ग्रह है। बुध की जाति वैश्य है और शूद्रता का कारक है। हमारे शरीर की चमड़ी पर इसका प्रभुत्व माना जाता है। इसका रंग हरा है। चारों वेदों में से यह अथर्ववेद का स्वामी है। इसके देवता विष्णु और रत्न पन्ना है। गोचर का बुध मिथुन राशि में 18 जून से 2 जुलाई तक भ्रमण करेगा। इस भ्रमण का हर एक राशि के जातकों पर असर होगा। चलिए अब हम इसके असर के विषय में पाठकों को विस्तारपूर्वक बताते हैं..!

मेष राशि:

18 जून से 2 जुलाई तक बुध का भ्रमण होगा। गणेशजी देखते हैं कि इस समय के दरमियान जातक को यहां दर्शाए गए हर एक पहलू में काफी अच्छा फल मिलेगा। मेष राशि के जातकों को इस समय के दौरान मुसाफिरी करनी टालनी चाहिए। छोटे भाई-बहन के साथ वैचारिक मदभेद पैदा होंगे। मित्रों के साथ अनबन होगी। नौकरी, नौकर-चाकर, तंदुरस्ती, ननिहाल पक्ष वगैरह में नकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 21 जून से 27 जून तक के दौरान शार्ट ट्रिप की यात्रा होगी। छोटे भाई-बहनों और मैत्री संबंधों के लिए अनुकूल समय है। नौकरी में अनुकूलता देखने को मिलेगी। ननिहाल पक्ष से किसी प्रकार का लाभ मिलेगा। शारीरिक आरोग्यता अच्छी रहेगी। 27 जून से 2 जुलाई तक मुसाफिरी में बाधाएं आने की आशंका है। छोटे भाई-बहनों के साथ विसंगति होगी। नौकरी में ऊपरी अधिकारियों के साथ क्लेश रहेगा। ननिहाल पक्ष से लाभ होगा। तबीयत का ध्यान रखने की सलाह है। अगर आपको अपने कैरियर से जुड़ा मसला परेशान कर रहा है तो हमारी रिपोर्ट कैरियर एक प्रश्न पूछें का लाभ उठाए।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के लिए यह भ्रमण आर्थिक, पारिवारिक, प्रेम, विद्याभ्यास, संतान, खेलकूद और आर्थिक मामलों में शुभ परिणाम देगा एेसा गणेशजी को लगता है। 18-21 जून के दौरान आर्थिक व पारिवारिक मामलों में समस्या रहेगी। प्रेम संबंधों में नीरसता रहेगी। विद्याभ्यास में मन नहीं लगेगा। संतान के साथ किसी बात पर मतभेद पैदा होगी। खेलकूद के क्षेत्र में निष्फलता हाथ लगेगी। 21-27 जून के दौरान प्रेम संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। आर्थिक स्तर पर वृद्धि होगी। परिवार में आनंद-मंगल रहेगा। विद्यार्थी जातक को परीक्षा में शुभ फल मिलेगा। संतान के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। 27 जून से 2 जुलाई के दौरान आर्थिक तनाव होंगे। परिवार में एकता का अभाव रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां रहेंगी। खेलकूद में मध्यम परिणाम मिलेंगे। वहीं इस वर्ष आपकी वित्तीय स्थिति कैसी रहेगी इस बारे में जानने के लिए खरीदें 2017 वित्त रिपोर्ट।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह भ्रमण शारीरिक व मानसिक परिस्थिति, चल व अचल संपत्ति, माता व वाहन से संबंधित मामलों में शुभ व फलदायी साबित होगा। 18-21 जून की समयावधि में शारीरिक व मानसिक अनुभव होंगे जिसकी वजह से मानसिक उद्वेग व उचाट की स्थिति व्याप्त रहेगी। स्थायी-अस्थायी संपत्ति से जुड़े कामकाजों में विघ्न या कन्फ्यूजन की स्थिति रहने की संभावना है। माता के साथ मतभेद रहेंगे। दुर्घटना होने की संभावना को देखते हुए वाहन चलाने में सावधानी रखिए। 21- 27 जून के दौरान आपके स्वास्थ्य कल्याण की स्थिति अच्छी रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। माल-मिल्कियत से जुड़े मामलों का सुखद तरीके से समाधान होने से मन हल्का रहेगा। माता के साथ संबंध और अधिक मजबूत बनेंगे। 27 जून से 2 जुलाई के दौरान वाहन की खरीद-फरोख्त में किसी प्रकार का विलंब होगा। माता-पिता के साथ मतभेद रहेंगे। अपने जिंदगी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ा कोर्इ मसला अगर परेशान कर रहा है तो कोर्इ भी प्रश्न पूछे रिपोर्ट का लाभ उठाए।

कर्क राशि:

बुध18जून से 2 जुलाई के दौरान मिथुन राशि में भ्रमण करेगा। यह कर्क राशि के जातकों को मुसाफिरी, छोटे भाई-बहन, मित्रों के साथ संबंध, प्रवृत्तियों, आकस्मिक खर्च और बीमारी और धार्मिक मामलों में शुभ फल देगा एेसा गणेशजी कहते हैं। 18-21 जून के दौरान दोनों को यथासंभव यात्रा टालना चाहिए। छोटे-भाई बहनों के साथ मतभेद होगा। मित्रों से झगड़े होंगे। आकस्मिक खर्च सहसा सर पर आ जाने से फाइनेंसियल प्लानिंग डिस्टर्ब होने की आशंका है। किसी बीमारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। धार्मिक कामकाज को लेकर खर्चे होंगे। 21-27 जून के दौरान किसी यात्रा प्रवास का आयोजन होगा। परिवार के लोगों के बीच अधिक सौहार्दपूर्ण संबंध बनेंगे। मित्रों के साथ किसी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। तीर्थयात्रा का आयोजन होगा। 27 जून से 2 जुलाई की अवधि में मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विवाद रहेगा। भाई-बहन से असहमति रहेगी। स्वास्थ्य डगमगाया-सा रहेगा। इस वर्ष आपकी निजी जिंदगी आैर रिश्ते कैसे रहेंगे इसका जवाब जानने के लिए खरीदें 2017 निजी जिंदगी आैर रिश्ते रिपोर्ट।

सिंह राशि:

मिथुन राशि में बुध मैत्री और मोटे भाई-बहन के साथ संबंध, आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख में फलदायी साबित होगा। 18-21 जून में मैत्रीपूर्ण संबंधों में अनबन होने की आशंका है। बड़े भाई-बहन की ओर से मानसिक परिताप मिलेगा। आर्थिक लाभ अटकेगा या उसमें विलंब होगा। परिवार में दुविधा और असमंजस का माहौल रहेगा। 21-27 के दौरान मित्रों के साथ दिन आनंद में व्यतीत होगा। अटके हुए आर्थिक लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। 27 जून से 2 जुलाई तक की समयावधि में संघर्षपूर्ण आर्थिक स्थिति अथवा पेचीदा मसले आपके मन को व्याकुल करेंगे। परिवार में किसी कारण से नीरस वातावरण छाया रहेगा। क्या इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ? इसका जवाब जानने के लिए खरीदें 2017 वित्त रिपोर्ट।

कन्या राशि:

मिथुन राशि में बुध कन्या राशि के जातकों के लिए शारीरिक, मानसिक, कार्यक्षेत्र और पिता से संबंधित मामलों में शुभ परिणाम देगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने से प्रगति के द्वार खुलेंगे। 18-21 के दौरान शारीरिक थकान रहेगी। मन में उचाट व उद्वेग रहेगा। कार्यक्षेत्र में ऊपरी अधिकारियों के साथ अनबन रहेगी। बोलचाल होने की आशंकाओं को देखते हुए विनम्र व्यवहार रखने की गणेशजी चेतावनी देते हैं। पिता के साथ किसी बात को लेकर तकरार होगी। 21-27 जून के दौरान नौकरी में अनुकूलता रहेगी। हर एक कामकाज बिना विघ्न के पूरे होंगे। माता के साथ स्नेह बढ़ जाएगा। 27 जून से 2 जुलाई तक तबीयत के खराब होने की संभावना को देखते हुए आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए। कामकाज के स्थल पर ऊपरी अधिकारियों के साथ किसी प्रकार का टकराव नहीं हो इसका ध्यान रखें। 2026 कैरियर रिपोर्ट का लाभ उठाए आैर जानें इस वर्ष अापका कैरियर किस मुकाम पर पहुंचेगा।

तुला राशि:

मिथुन राशि में बुध का भ्रमण आपकी धार्मिक यात्रा के लिए काफी अनुकूल लगता है। भाग्यवृद्धि के अवसर मिलेंगे। आर्थिक व स्वास्थ्य, छोटे साले-साली के मामलों में शुभ फल होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। 18-21 जून के दौरान धार्मिक यात्रा हेतु मध्यम समय कहा जाएगा। भाग्योदय में विघ्न आएंगे। आकस्मिक बीमारी से बचें। अप्रत्याशित खर्चे होंगे। 21-27 जून के दौरान स्वास्थ्य के अच्छा रहने से शारीरिक स्फूर्ति व जोश का एहसास होगा। मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। 27जून से 2 जुलाई के समय में कामकाज में नसीब का साथ नहीं मिलने से विलंब होने या अटकने की संभावना है। अपने कैरियर की संभावनाआें के बारे में विस्तार से जानने के लिए खरीदें कैरियर संभावना रिपोर्ट।

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का भ्रमण मिथुन राशि में होने से मित्रों, आर्थिक लाभ, बड़े भाई-बहन और वसीयत की संपत्तियों और स्वास्थ्य के लिए शुभ व फलदायी साबित होगी। 18-21 जून तक के समयकाल में आर्थिक दृष्टि से धन की खींचातानी रहेगी। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर दुःखी हो सकते हैंं। बड़े भाई-बहन के साथ संबंधों में तनाव रहेगा। पुश्तैनी संपत्तियों के मामलों में परेशानियां रहेंगी । 21-27 जून के दौरान मित्रों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। वसीयत से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। भाई-बहन के साथ प्रेम बढ़ेंगा। 27 जून से 2 जुलाई के दौरान आर्थिक दृष्टि से संगीन समय कहा जाएगा। कमाई बढ़ेंगी। माल-मिल्कीयत को लेकर अटके हुए काम जल्दी ही आगे बढ़ेंगे। अगर आपको अपनी धन-संपत्ति से जुड़ा कोर्इ मसला परेशान कर रहा है तो हमारी धन-संपत्ति एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट का लाभ उठाकर सही मार्गदर्शन पाए।

धनु राशि:

मिथुन राशि में बुध18 जून से 2 जुलाई तक गोचर करेगा। इसका असर धनु राशि के जातकों पर भी होगा। ये कामकाज, पिता से संबंधित मामले, निजी व सार्वजनिक जीवन, दांपत्य सुख, कारोबारी भागीदारी के मामले में शुभ परिणाम देगा एेसा गणेशजी देख रहे हैं। दिनांक18-21 के दौरान कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के साथ मतभेद या अन्य कोई समस्या पैदा होगी। पिता के साथ मनमुटाव अथवा अनबन रहेगी। सार्वजनिक जीवन में अपयश मिलेगा। निजी व दांपत्यजीवन में समस्याएं पैदा होगी। भागीदारी के कार्यों में तकरार होने की आशंका रहेगी। 21-27 जून के दरमियान कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। सार्वजनिक जीवन में यश-कीर्ति प्राप्त होगी। 27 जून से 2 जुलाई तक पिता के साथ संबंध नरम रहेंगे। निजी जीवन, दांपत्य जीवन और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी से जुड़े संबंधों में परेशानियां रहेंगी। क्या आप अपने रिश्ते से जुड़े किसी मसलें के बारे में विस्तृत सलाह पाना चाहते है तो संबंध एक प्रश्न पूछें-विस्तृत सलाह रिपोर्ट का लाभ उठाए।

मकर राशि :

मिथुन राशि का बुध (ता.18-6-2017से 2-7-2017) नौकरी, नौकर-चाकर का सुख, ननिहाल पक्ष, शारीरिक तंदुरस्ती, शत्रु, धार्मिक मामलों और भाग्यवृद्धि के लिए शुभ बना रहेगा। 18-21से जून तक नौकरी में ध्यान रखें। ऊपरी अधिकारियों के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। नौकरों-चाकरों के साथ बोलचाल होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा, इसलिए सावधानी रहे। नसीब साथ नहीं देगा। 21-27 जून के दौरान नौकरी, नौकर-चाकर, शारीरिक तंदुरस्ती के लिए अच्छा समय कहा जाएगा। 27 जून से 2 जुलाई तक मध्यम स्वास्थ्य रहेगा। ननिहाल पक्ष की ओर से रहने वाले संबंधों में अनबन की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी समस्या के समाधान के साथ उचित मार्गदर्शन पाए, हमारी निजी जीवन एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट-विस्तृत सलाह से।

कुंभ राशि :

बुध के मिथुन राशि में भ्रमण से कुंभ राशि के जातकों पर भी इसका शुभाशुभ असर देखने को मिलेगा एेसा गणेशजी कह रहे हैं। खासकर कि 18जून से 2 जुलाई की समयावधि में विद्याभ्यास, प्रेम, संतान, खेलकूद, सट्टा-लॉटरी और आर्थिक मामलों इत्यादि में मध्यम फल देगा। वसीयत और शारीरिक तंदुरस्ती के मामले हेतु शुभ कहा जा सकता है। 18-21 जून के दौरान विद्याभ्यास, प्रेम, संतान, खेलकूद, लॉटरी-सट्टे, आर्थिक मामलों में मध्यम फल देगा। 21-27 जून के चरण में विद्याभ्यास में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों को अगले स्तर तक ले जाया जा सकता है। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। लॉटरी-सट्टे से आपकी अच्छी कमाई होगी। 27 जून से 2 जुलाई के दौरान विद्याभ्यास में एकाग्रता का अभाव दिखाई देगा। खेलकूद में भी निष्फलता दिखाई देगी। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। अगर अापकी लव लाइफ से जुड़ा कोर्इ सवाल आपके मन में है आैर आप उसका उचित समाधान चाहते है तो प्रेम एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट का लाभ उठाए।

मीन राशि:

मिथुन राशि का बुध (ता.18-6-2017 से 2-7-2017) के दौरान स्थायी संपत्ति, माता व वाहन से संबंधित मामलों, निजी व सार्वजनिक जीवन, दांपत्य संबंध, भागीदारी से जुड़े मामलों में शुभ फल देगा एेसा गणेशजी देख रहे हैं। 18-21जून के दौरान स्थायी संपत्तियों से जुड़े कामकाज में विलंब होगा। पर्सनल लाइफ और सार्वजनिक जीवन में मुश्किलें आएंगी। वाहनों को खरीदने-बेचने में दिक्कतें आएंगी। 21-27 जून के दौरान सार्वजनिक जीवन में यश मिलेगा। वाहन की खरीदी का योग बनेगा। दांपत्य जीवन में सुखमय माहौल रहेगा। निजी जीवन में अनुकूलता छायी रहेगी। 27 जून से 2 जुलाई के दौरान दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। भागीदारी के कामकाज में मध्यम परिणाम मिलेगा। माता के साथ मधुर संबंध होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्थायी संपत्ति से जुड़े कामों के मंद गति से आगे बढ़ने की संभावना है। क्या आपको अपनी धन-संपत्ति से जुड़ा कोर्इ निर्णय लेने में परेशानी आ रही है। तो हमारी धन-संपत्ति एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट का लाभ उठाकर अपने मसले का समाधान पाए।

गणेशजी के आशीर्वाद से,
बिंदु पंड्या
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version