होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » गुरु गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि के लिए

गुरु गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि के लिए

गुरु गोचर का प्रभाव वृश्चिक राशि के लिए

गुरु का तुला में गोचर 2017- संतुलन की राशि से एक आशावादी यात्रा
गुरु के तुला राशि में गोचर 2017 के दौरान, वृश्चिक राशि के जातक उन गतिविधियों का आनंद ले सकते है जो अंदरूनी गहरी छाप छोड़ें। इस चक्र में, आप अधिक दयालु, समझदार आैर संवेदनशील हो सकते है। तो आइए जानते है गुरु का ये राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि पर क्या प्रभाव ड़ालेगाः

वृश्चिक राशि के लिए गुरु के तुला में गोचर का महत्वः
गुरु के तुला राशि में गोचर की अवधि में आध्यात्मिकता में अापकी रूचि बढ़ेगी
जब गुरु 12 सितंबर, 2017 को तुला राशि में गोचर करेगा तो वे वृश्चिक राशि के जातकों की कुंडली के बारहवें भाव को प्रभावित करेगा। एेसा कहा जाता है कि एेसी स्थिति जातक को आध्यात्मिक संरक्षण प्रदान करती है। ये वो समय हो सकता है जब आप स्वयं के लिए हानिकारक प्रवृत्तियां, अंदरूनी डर अौर अपराध-बोध जैसी प्रवृत्तियों से छुटकारा पा सकते है। आप उस बेहतर स्थिति में होंगे जब आप अपने अवचेतन मन का सामना कर सकेंगे आैर बल्कि आपको अपने भय का सामना करने में मजा अा सकता है। लेकिन गुरु का ये गोचर आपके कैरियर पर क्या प्रभाव ड़ालेगा ? इसका जवाब पाने के लिए खरीदें गुरु गोचर रिपोर्ट करियर के लिए।

आप प्रतिफल की उम्मीद किए बिना अधिक दान दे सकते है या स्वेच्छा से दूसरों की सहायता कर सकते है। दूसरों की सहायता करना वास्तव में आपके लिए मददगार साबित होगा। गुरु के तुला राशि में गोचर की अवधि में आप दूसरों की सेवा भी प्राप्त कर सकते है आैर इससे आपको बहुत खुशी मिल सकती है।

गुरु के राशि परिवर्तन की इस अवधि में आपकी आध्यात्मिक दुनिया, करूणा, सहिष्णुता का विस्तार होगा आैर आप अपनी निजी जिंदगी को अधिक समय दे पाएंगे। आपको विभिन्न तरह के मिजाज का मूल्याकंन करते हुए अपनी ताकतों अौर कमजोरियों का मूल्यांकन करें। आप परामर्श, आध्यात्मिकता या मानसिक प्रतिभा की खोज कर सकते है।

गुरु का तुला में गोचरः आपके सपनों की दुनिया समृद्घ आैर अधिक सहजज्ञ होगी
गुरु के राशि परिवर्तन की अवधि में वो दुनिया जिसकी आप कल्पना करते है वो अधिक समृद्घ, उपयोगी आैर सहज ज्ञान से भरी होगी। एेसी स्थिति में मेडिटेशन आपके लिए विशेष रूप से उपयोगी हो सकता है क्यूंकि ये आपकी आत्मा को नवजीवन प्रदान करने में मदद करेगा। आप एकांत आैर चिंतन में आनंद आैर वृद्घि की खोज करेंगे।

गुरु के तुला राशि में गोचर की अवधि में आपकी रूचि आध्यात्मिकता, सपनों का अाशय समझने आैर आधुनिक पाठयक्रम जैसे विषयों में बढ़ने की संभावना है। कुछ जातक किसी के साथ रोमेंस या दोस्ती करते हुए जुड़ सकते है। इसका मतलब ये है कि आप अपने भीतर आत्मविश्वास का पुनर्निर्माण करेंगे।

गुरु तुला मेंः काम पर करें फोकस
इस गोचर में नियंत्रण की भावना को नियंत्रित करें। जिस काम को आप कर रहे है उसके प्रति अापको अपना विश्वास बनाना चाहिए। जिस तरह आपकी प्रवृत्ति दूसरों की सहायता करना है, एेसे में आपको अपनी ऊर्जा आैर समय बचाने के लिए कुछ सीमाएं निर्धारित करने की जरूरत होगी।

ये एक स्नेही आैर सुरक्षात्मक घटनाचक्र है। हालांकि, इस समय कुछ एेसी भावनाएं आपके मन में हो सकती है कि आप सही ढंग से अपनी जिंदगी नहीं जी रहे है या अपनी जिंदगी का पूर्ण रूप से अनुभव नहीं कर पा रहे। गुरु के राशि परिवर्तन की अवधि में दिनचर्या को बनाए रखने में कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याएं या कठिनार्इयां हो सकती है। आप दूसरों की मदद करने के प्रति ज्यादा इच्छुक रहते है लेकिन आपको अपने हित के बारे में भी सोचना चाहिए।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
संघप्रिय सदानशिवकर (संगमजी)
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

फाइनेंस से संबंधित: गुरु गोचर रिपोर्ट फाइनेंस के लिए का लाभ उठाए आैर जानें कि गुरु आपकी आर्थिक स्थिति पर क्या प्रभाव ड़ालेगा
कैरियर से संबंधितः गुरु गोचर रिपोर्ट कैरियर के लिए का लाभ उठाए आैर जानें कि गुरु आपके कैरियर पर क्या प्रभाव ड़ालेगा

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version