होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » धनु राशि के लिए गुरु गोचर 2017: क्या होंगे शुभ और अशुभ प्रभाव?

धनु राशि के लिए गुरु गोचर 2017: क्या होंगे शुभ और अशुभ प्रभाव?

गुरु गोचर का प्रभाव धनु राशि के लिए

गुरु का तुला में गोचर – संतुलन की राशि से एक आशावादी यात्रा

तुला राशि में गुरु का गोचर धनु राशि के जातकों के जीवन में संपर्कों का विस्तार करने के लिए नर्इ ऊर्जा भरेगा। आप अपने दोस्तों से उनका सहयोग पाने का भरोसा कर सकते है। गुरु के तुला राशि में गोचर की इस लाभदायी अवधि में आपके दोस्तों की संख्या बढ़ने वाली है। इस घटनाचक्र के दौरान आपके सामाजिक संपर्क का भी विस्तार होने की संभावना है। क्या आप जानना चाहते है कि ये गोचर आपके बिजनेस पर क्या प्रभाव ड़ाल सकता है ? तो इसके लिए गुरु गोचर रिपोर्ट बिजनेस के लिए का लाभ उठाए।

धनु राशि के लिए गुरु के तुला राशि में गोचर का महत्वः

गुरु तुला में – आप आत्मविश्वासी आैर सक्रिय होंगे
गुरु के तुला राशि में गोचर की अवधि में आप अपने भविष्य को लेकर अधिक आत्मविश्वासी होंगे। अपनी योजनाआें को गति में रखने की आपकी क्षमता आपको अपनी महत्वकांक्षाआें आैर सपनों को पूरा करने की अनुमति देगी।

गुरु के राशि परिवर्तन के इस घटनाचक्र में, आप भविष्य से जुड़ी योजनाआें से पूरित होंगे। आप एेसे प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू करेंगे, जो भविष्य में अापको प्रतिफल देने वाले है। ये आपके लिए काफी रोमांचक अनुभव होगा, लेकिन उतने ही काम हाथ में लें जितने आप संभाल सकते है। क्यूंकि इस बात का डर है जब आपका दृष्टिकोण काफी आशावादी होगा, तब आप अपनी क्षमताआें को वास्तविकता से अधिक समझ सकते है। यानि आप अति-आत्मविश्वासी हो सकते है। एेसे में अगर आप एक या दो प्रोजेक्ट पर काम करते है तो आप उन्हें बेहतर ढंग से पूरा करने में सक्षम होंगे।

बृहस्पति तुला मेंः आपके संपर्क बढ़ेंगे
तुला राशि में जब गुरु का गोचर होगा तब आप नए संपर्क बनाएंगे, एेसे में आप निश्चित रूप से नए विचारों के साथ आगे आएंगे आैर उनसे प्रेरित होंगे। दूसरे लोग आपको आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग दिशाएं दिखा सकते है। आपमें उत्साह का संचार भी किसी ना किसी कारण से होगा। आप नए कम्यूनिकेशन प्रोजेक्ट को लेकर रोमांचित होंगे आैर ये प्रोजेक्ट आपको दिलचस्प आैर सहायक लोगों के संपर्क में ले जा सकता है। गुरु के गोचर की इस अवधि में बिजनेस से जुड़े जातकों की आमदनी में वृद्घि हो सकती है।

आप नए दोस्त बना सकते है या खुद को किसी ग्रुप से जोड़ सकते है। नए लोग आपसे दोस्ती करने की इच्छा जता सकते है या मौजूदा दोस्त रिश्ते को अधिक मजबूत बना सकते है। आप दोस्तों या सहयोगियों के जरिए एडवांस लर्निंग के अवसर प्राप्त कर सकते है।

गुरु का तुला में गोचरः आपको अवसरों को हथियाने की जरूरत होगी
गुरु के राशि परिवर्तन की अवधि में सकारात्मक परिस्थितियां आैर अवसर अपने आप से यानि आसानी से आपकी गोद में आकर नहीं गिरेंगे। आपको अवसर प्राप्त करने के लिए अपनी आंखें खुली रखनी होगी। आपको उन गतिविधियों या कार्यों से दूर रहने की जरूरत है जो आपके जिम्मेदारी पूर्ण कामों में अड़चनें पैदा कर रही हो।

आप एेसा महसूस कर सकते है कि नए दोस्त आैर संपर्क बनाने के लिए आप अपना अत्यधिक समय आैर ऊर्जा लगा रहे है। दूसरे शब्दों में कहें तो गुरु के पारगमन की इस अवधि में आप सोशियल एजेंडे को लेकर अधिक गंभीर हो सकते है।

गुरु समय-समय पर कर्इ अच्छी चीजें दे सकता है आैर एक साथ ही बहुत सारी सकारात्मक हालात पेश कर सकता है। एेसे में गोचर की इस अवधि में आपका मित्र समूह विस्तृत हो सकता है आैर आपको नए-नए सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। वहीं इस गोचर में आपको अपने दोस्तों या लक्ष्यों काे संभालना मुश्किल लग सकता है। एेसे में अगर अाप संतुलित रहें तो इन चीजों का ज्यादा आनंद उठा पाएंगे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
संघप्रिय सदानशिवकर (संगमजी)
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

फाइनेंस से संबंधितः गुरु गोचर रिपोर्ट फाइनेंस के लिए का लाभ उठाए आैर जानें कि गुरु आपके फाइनेंस पर क्या प्रभाव ड़ालेगा

कैरियर से संबंधित: गुरु गोचर रिपोर्ट कैरियर के लिए से जानें अपने कैरियर की संभावनाआें के बारे में

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version