होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » Health horoscope 2022 के अनुसार इन 5 राशियों को रहेगी नए साल में हेल्थ की दिक्कत!

Health horoscope 2022 के अनुसार इन 5 राशियों को रहेगी नए साल में हेल्थ की दिक्कत!

Health horoscope 2022 के अनुसार इन 5 राशियों को रहेगी नए साल में हेल्थ की दिक्कत!

नए साल 2022 को लेकर सभी के अपने सपने हैं। इन सपनों को पूरा करने के लिए सभी मेहनत भी करेंगे, लेकिन कई बार हमारे कुछ लक्ष्य Health से संबंधित समस्या के कारण अटक जाते हैं। साल 2022 में तीन सबसे नकारात्मक ग्रह शनि, राहु और केतु राशि परिवर्तन करेंगे। इस परिवर्तन का सीधा असर कुछ राशियों के स्वास्थ्य पर होगा। Health horoscope 2022 के अनुसार इस साल कुछ राशियों के लोगों के हेल्थ संबंधी समस्या (health issues for zodiac sign) हो सकती है। जानिए कौन सी है वे राशियां-

(जीवन के सभी क्षेत्रों के लिए 2022 क्या लेकर आया है, आप पढ़ सकते हैं वार्षिक भविष्यफल 2022)

Health horoscope के अनुसार वृषभ राशि को कुछ परेशानी

अगले साल अप्रेल में राहु, केतु और शनि जैसे ग्रहों का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के स्वास्थ्य में कुछ दिक्कत डाल सकता है। वृषभ राशि के लिए राहु कुंडली के 12वें भाग और केतु 6वें भाव में गोचर करेगा। कुंडली में छठे स्थान को रोग स्थान कहा जाता है। यहां से केतु का गुजरना वृषभ राशि के लिए 2022 में स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत ला सकता है। वृषभ राशि के लोगों को पेट या किडनी की समस्या रह सकती है

(यदि आप काफी समय से बीमार या खुद को मानसिक कमजोर महसूस कर रहे हों, तो बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बिल्कुल फ्री!)

कर्क राशि के लिए Health horoscope के अनुसार एक दिक्कत

तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन कर्क राशि के लोगों के लिए भी थोड़ा मुश्किल हो सकता है। Health horoscope 2022 के अनुसार कर्क राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी चिंता शनि के कारण बनी रहेगी। शनि ग्रह 2022 में ट्रांजिट करके कर्क राशि के लिए आठवें स्थान में पहुंचेंगे। इस दौरान आपको वाहन आदि चलाने या इलेक्ट्रिक चीजों का इस्तेमाल करने में बेहद सावधानी रखनी होगी। वहीं महिलाओं को यूट्रस और पुरुषों को आंत संबंधी परेशानी हो सकती है

Health horoscope में कन्या राशि के लिए क्या गड़बड़?

Health horoscope के अनुसार कन्या राशि के शनि का कुंडली में छठे स्थान में ट्रांजिट करना एक मुश्किल समय रहेगा। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी उतार चढ़ाव बने रहेंगे। कीडनी और लीवर से संबंधित परेशानी के साथ कभी-कभी बैक पेन की समस्या से भी आप परेशान रह सकते हैं।

(राहु, केतु और शनि का राशि परिवर्तन आपके लिए और क्या परेशानियां ला सकता है, क्या है इससे बचने के उपाय, देखिए अपनी फ्री 2022 रिपोर्ट)

Health horoscope वृश्चिक राशि के लिए असामान्य!

वृश्चिक राशि के लिए साल 2022  का हेल्थ राशिफल कुछ कठिनाई लेकर आया है। वृश्चिक राशि के लिए अप्रेल में राहु और केतु का राशि परिवर्तन छठे और आठवें स्थान से होगा।  वृश्चिक राशि के लिए छठे स्थान से राहु का गोचर होगा। वैसे तो राहु को छठे स्थान से जाना अच्छा माना जाता है, लेकिन यह राहु कुछ गलत आदत लगवा सकता है। इस कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। यही राहु लीवर संबंधी परेशानी भी आपको दे सकता है।

Health horoscope के अनुसार मीन राशि पर शनि-केतु का असर

health horoscope के अनुसार मीन राशि के लिए  2022 में  स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत शनि और केतु के कारण होगी। मीन राशि के लोगों को शनि की साढ़े साती भी 2022 में शुरू होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो मीन राशि के लोगों को पांव और घुटनों का दर्द ज्यादा हो सकता है। वहीं साल भर आपको संक्रामक रोगों से भी बचकर रहना होगा।

(जिंदगी की किसी भी परेशानी के साधारण उपाय जानने के लिए एक बार बात करें हमारे विशेषज्ञ ज्योतिष से , पहला कॉल बिल्कुल फ्री!)

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version