होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » त्योहारी मौसम में वृषभ जातकों के लिए शुभ व भाग्यशाली रंग

त्योहारी मौसम में वृषभ जातकों के लिए शुभ व भाग्यशाली रंग

GaneshaSpeaks.com

श्रेष्ठ रंग

  • पृथ्वी तत्व की तीन राशियों में सबसे पहले आती वृषभ राशि के जातक रक्षात्मक होते हैं। कुदरत तथा पृथ्वी से संबंधित तमाम रंग खासकर हरा रंग धरती मां का सबसे प्रारंभिक स्वरूप का प्रतीक है। इस कारण फैशनेबल वृषभ जातकों के लिए हरा रंग सबसे अधिक श्रेष्ठ, अनुकूल तथा भाग्यशाली रंग होता है।
  • इसके अलावा अन्य कुदरती हलके पीले रंग जैसे कि हलका पीला या गुलाबी, पीच एवं सफेद रंग शांत दिमाग के वृषभ जातकों के लिए काफी अनुकूल हैं।
  • वृषभ जातकों की राशि का स्वामी शुक्र है, इसलिए शुक्र से संबंधित रंग भी उनके लिए काफी शुभ साबित हो सकते हैं। वृषभ जातकों के लिए हलके एवं गुलाबी रंग के सभी शेड अनुकूल हैं। आपको बहुत सारे वृषभ जातक मिलेंगे, जिनको गुलाबी, पीच या उससे मिलते जुलते रंग बेहद पसंद होंगे।

लाभ

  • हरा रंग हृदय चक्र का रंग भी है। इसलिए शुक्र के स्वामीत्व वाली वृषभ राशि के जातकों को हरा रंग शांति तथा संतोष का अहसास भी करवाता है।
  • जंगल का गहरा हरा रंग उत्साह और सहनशक्ति को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है, इसलिए थोड़े से आलसी एवं निष्क्रिय स्वभाव के वृषभ जातकों के लिए यह रंग काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • इसके अलावा हलके, बादल रंग का मेघधनुषी शेड्स, पीच एवं गुलाबी रंग के शेड्स वृषभ जातकों लिए बेहद अच्छे साबित होंगे एवं यह आपके हृदय में प्रेम तथा रोमांस पैदा करेंगे। इसके अलावा यह रंग राशि स्वामी शुक्र को अधिक बलशाली बनाएंगे।

विशेष टिप्स

  • वृषभ जातकों के लिए सफेद रंग काफी उत्तम साबित हो सकता है। इस रंग को आप अलग अलग गहरे रंगों के साथ संयोजन कर पहन सकते हैं।
  • वृषभ जातक स्वप्नदर्शी होते हैं, जिसके कारण वो लोगों से थोड़ा सा अलग रहते हैं। वृषभ जातकों को हल्के रंग काफी पसंद होते हैं, हालांकि उनको अधिक हलके रंगों की तरफ अपना ध्यान नहीं झुकाना चाहिए।
  • वृषभ जातकों को रंगों का चुनाव करते हुए इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रंग भले ही हलके हों, लेकिन उनका चमकदार होना जरूरी है। इस रंग को अन्य मनपसंद रंगों के साथ संयोजन कर पहन सकते हैं।
  • हो सके तो वृषभ जातकों को अधिक चमकदार व गहरा लाल रंग नहीं पहनना चाहिए

त्योहारी सुझाव

  • आपको अपने भाग्यशाली हरे रंग के साथ गुलाबी का संयोजन करना चाहिए। इससे आप काफी सुंदर व तेजस्वी नजर आएंगे। इसमें थोड़ा सा चमकीलापन एवं आभूषण आदि भी शामिल कर सकते हैं, हालांकि आप आम तौर पर इससे परहेज करते हैं।
  • आप सफेद रंग को फ्यूशा या गहरे गुलाबी रंग के साथ पहन सकते हैं। इसके अलावा एक्सेसरीज़ के रूप में हरा रंग इस्तेमाल करें।
  • त्योहारों के मौसम में लड़कियां अपने मेकअप एवं हेयर एक्सेसरीज़ में ग्रीन रंग को शामिल कर सकती हैं। आप ग्रीन आई पेंसिल, आइशेड के लिए सिल्वर ग्रीन एवं बिंदी के हरे रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपको टैटू बनाने में दिलचस्पी है तो आप मिक्स सिल्वर, गहरे गुलाबी एवं चमकते हरे रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप लाइम ग्रीन या स्प्रिंग ग्रीन के साथ फ्यूशा एवं ब्राइट पीच रंग के परिधान भी पहन सकते हैं।
  • लड़के त्योहारी मौसम को खूबसूरत बनाने के लिए हरे, पेस्टल पीच एवं हल्के गुलाबी रंग के भारतीय परंपरागत कुर्ते पहन सकते हैं। आप सिल्क का कुर्ता पहन सकते हैं एवं इसमें जैज कला का मिश्रिण कर सकते हैं।
  • फीके हरे या सफेद रंग के कुर्ते के साथ नीले रंग का ब्लेजर या नेक टाई पहन सकते हैं। इससे जोरदार लुक आएगा।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version