होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » चन्द्र राशि वृष पर शनि के गोचर का प्रभाव

चन्द्र राशि वृष पर शनि के गोचर का प्रभाव

जैसा की हम सब जानते हैं, शनि ग्रह सभी राशियों की परिक्रमा करता है। जब शनि किसी राशि में प्रवेश करता है, तो लगभग ढाई साल तक उन इस राशि में ही परागमन करता है। जिसे शनि की ढैय्या भी कहते हैं। इस प्रकार शनि को संपूर्ण राशि चक्र की एक परिक्रमा करने में लगभग 30 वर्षों का समय लगता है। शनि कर्मफलदाता कहलाता है। इसलिए इसे कार्यवाहक भी कहते हैं। इस बार आने वाले वर्ष 2020 में शनि संपूर्ण राशि चक्र का भ्रमण कर अपनी स्वयं की राशि मकर में प्रवेश करने जा रहा है। शनि का यह परागमन 23 जनवरी, 2020 को होगा, और आने वाले ढाई सालों तक शनि मकर राशि में ही प्रवेश करेगा। इस परागमन के दौरान शनि प्रत्येक राशि पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। यहाँ हम शनि के मकर राशि में परागमन के कारण वृष राशि पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी देंगे।

वृष राशि एक पृथ्वी तत्व की राशि है। इस बार शनि का परागमन वृष राशि के जातकों की जन्म कुंडली के नौवें भाव में होगा। यह भाव प्रसिद्धि, भाग्य, सपनों और धार्मिक झुकाव का घर है। इसलिए वृष राशि जातकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण परागमन होगा। क्योंकि यह उनके भाग्य को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेगा। यह परागमन वृषभ जातकों को जीवन के विभिन्न आयामों में उत्तरदायित्व और सार-संभाल के महत्व को समझने में सहायक होगा।


शनि का वर्तमान गोरच जो साल 2017 से चल रहा है। इस दौरान वृषभ राशिफल के अनुसार जातकों की स्पष्टता और विश्लेषण करने की क्षमता में वृद्धि हुई। आपकी निर्णायक क्षमता में भी सुधार हुआ। आपके पास टूटे हुए रिश्तों को फिर से जोड़ने का अवसर था। पिछले ढाई वर्षों के दौरान आपने कई नए व्यक्तिगत और पेशेवर रिश्ते बनाए होंगे। अब जानते हैं कि शनि का आने वाला परागमन आपके लिए क्या कुछ लेकर आया है?

चन्द्र राशि वृषभ पर शनि गोचर का प्रभाव 23 जनवरी, 2020 से अप्रैल 2022 तक रहेगा।

(कृपया ध्यान दें: यह भविष्यवाणी चन्द्र राशि के अनुसार की गयी है।)
वृष राशि के जातकों के लिए इस गोचर में भाग्य का साथ मिलेगा। चूंकि आप दृढ़ संकल्प के साथ कड़ी मेहनत करते हैं इसलिए यह समय आपके लिए एक अनुकूल चरण साबित होगा। पेशेवर जीवन में वरिष्ठों के साथ स्थितियों को संभालने के लिए शनि आपको धैर्य रखना सिखाएगा।


  • ईमानदारी के साथ किये गए प्रयासों के लाभों को पुनः प्राप्त करने में धैर्य एक मुख्य भूमिका निभाएगा।
  • अपनी मेहनत और समर्पण की दम पर अपनी पहचान बनायें। आपका काम बोलेगा और सफलता व प्रसिद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।
  • कार्यरत कंपनी में वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। इसलिए उनके साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें।
  • आप जो कहेंगे उसे सकारात्मक तरीके से नहीं लिया जायेगा। उन्हें अपनी बात कहने दें और जहाँ तक हो सके विवाद से दूर ही रहें।
  • आपको कई उत्तरदायित्व दिए जा सकते हैं, जिनको पूरा करने के लिए आपको चतुराई और और दक्षता के साथ काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

  • अपनी परियोजनाओं के परिणाम को लेकर बहुत अधिक अपेक्षाओं होंगी।
  • जिनको पूरा करने के 100 प्रतिशत देने के अलावा आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी।
  • लंबी व्यावसायिक यात्राओं के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है, जिसका प्रत्यक्ष असर आपके लाभ पर पड़ेगा।
  • शनि के इस परागमन के दौरान ग्राहकों की संख्या में वृद्धि के कारण व्यवसाय के फलने-फूलने की भरपूर संभावना है।
  • लेकिन ग्राहकों की बढ़ती संख्या के कारण समय पर आपूर्ति करने लिए आपको अधिक प्रयास और कड़ी मेहनत भी पड़ेगी।

  • पिछले निवेशों से कुछ लाभ मिलने की संभावना है।
  • आप अब जो निवेश की योजना बनाएँगे, उनसे भविष्य में लाभकारी फल प्राप्त होंगे।
  • व्यवसाय में लाभ वृद्धि के कारण वित्तीय स्थितियों में धीरे-धीरे सुधार होने की संभावना है।
  • अन्य ज्ञात या अज्ञात स्रोतों से वित्तीय लाभ प्राप्त करने के मामले में भाग्यशाली हो सकते हैं।
  • आर्थिक बजट की योजना बनाने और दीर्घकालिक निवेश के बारे में सोचने का सुझाव दिया जाता है।
  • कार्यस्थल पर समर्पण और ईमानदारी से किये गए प्रयास आपको अच्छा प्रोत्साहन या वित्तीय पुरस्कार दिला सकते हैं।

क्या आप वित्त, करियर या जीवन के अन्य क्षेत्रों की समस्याओं का सामना कर रहे हैं? जानिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से की आपको कौन सा यंत्र लाभ देगा।


  • प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में समझ बढ़ेगी।
  • वह प्रसन्नता के पलों से सराबोर होगा और कड़ी तपस्या के बाद आप इसका आनंद ले पाएंगे।
  • प्रेमी या जीवन-साथी के प्रति रिश्ते की परिपक्वता के साथ देखभाल करेंगे। जो आपके निजी जीवन के लिए लाभदायक होगा।
  • प्रेमी या जीवन-साथी आपकी अपेक्षाओं के प्रति समझदारी दिखायेगा जो आप उनसे रखते हैं। यहाँ तक की आप भी उनकी अपेक्षाओं को समझने और उनकी उम्मीदों पर खरे उतरने की भरपूर कोशिश करेंगे।

  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए ध्यान योग और व्यायाम करते रहें।
  • अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए कार्य करते हुए बीच-बीच में थोड़ा आराम भी करते रहें।
  • व्यस्तता के कारण सेहत प्रभावित हो सकती है, इसलिए नियमित चिकित्सा जांच करवाते रहें।
  • आपको कई घंटो या लम्बे समय तक कार्य करना पड़ सकता है। इसलिए थकान और तनाव महसूस कर सकते हैं।

अपना वार्षिक 2023 राशिफल प्राप्त करें अभी! और अपने भविष्य को समृद्ध बनायें।

ऊपर वर्णित सभी बिंदुओं को संक्षेप में कहे तो शनि का ये परागमन आपके लिए चमत्कारी भाग्य और अनन्य प्रसिद्धि लाएगा। इसका अधिक से अधिक लाभ उठायें। शनि प्रत्येक व्यक्ति के लिए जीवन की सार्थक शिक्षा देने का प्रयास करते हैं। इसलिये इनसे जितना सीखेंगे आपका जीवन उतना ही धन्य होता जायेगा।
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक विशेषज्ञ ज्योतिषी से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version