किसी का ड्रेसिंग सेंस अच्छा होना उसके कॉन्फिडेंस को बताता है। यह सच भी है कि जब हम बहुत अच्छे या नए कपड़े पहनते हैं, तो हमारा कॉन्फिडेंस लेवल रोजाना की अपेक्षा हाई रहता है। अगर हम राशि के अनुसार ड्रेसिंग स्टाइल को फॉलो करें, तो यह हमारे आत्मविश्वास को तो बढ़ाएगा ही, लेकिन हमारी सक्सेस का मार्ग भी खोल देगी। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही ड्रेसिंग टिप्स, जो आपकी राशि के अनुसार परफेक्ट है और आपके कॉन्फिडेंस के लेवल को भी अप कर देंगे।
मेष राशि का शुभ रंग (Mesh Rashi Lucky Colour)
मेष बहुत एग्रेसिव और एरोगेंट होते हैं। भड़कीला लाल रंग अक्सर उन्हें आकर्षित करता है। वे किसी भी तरह के आउटफिट्स में हमेशा खुद को चुस्त-दुरुस्त पाते हैं। कुछ भी नया ट्राय करने से कभी हिचकाते नहीं है। कभी-कभी मेष राशि के लोग ट्रेंडसेटर की तरह बिहेव करते हैं।
मेष राशि के लिए शुभ रंग – रेड, लाइट रेड, बोल्ड कलर, डार्क ग्रीन, प्योर व्हाइट, ब्लू जैसे शेड्स काफी अच्छे होते हैं। इन्हें हर मंगलवार को लाल रंग का शर्ट या टॉप पहनना चाहिए।
वृषभ राशि का शुभ रंग (Vrishabh Rashi Lucky Colour)
वृषभ राशि के लोग बहुत ही कंफर्ट आउटफिट्स पहनना पसंद करते हैं। स्किन टाइट कपड़े उन्हें पसंद नहीं आते हैं। वे अक्सर अपनी स्लीव्ज को फोल्ड करके रखना पसंद करते हैं। वृषभ की लड़कियां भी सलवार-कुर्ति पहनना ज्यादा पसंद करतीं हैं।
वृषभ राशि के लिए शुभ रंग – व्हाइट के शेड्स, सिल्वर, ग्रे जैसे कलर काफी अच्छे रहते हैं। इन्हें हर शुक्रवार को पिंक जरूर पहनना चाहिए।
मिथुन राशि का शुभ रंग (Mithun Rashi Lucky Color)
मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान होते हैं। वे हमेशा नए फैशन ट्रेंड्स की ओर आकर्षित होते हैं। नए ट्रेंड्स अपनाने में उन्हें कोई दिक्कत भी नहीं होती है। कभी भी किसी पुरानी चीज पर अटके रहना उन्हें पसंद नहीं आता है।
मिथुन राशि के लिए शुभ रंग- इनके लिए ग्रीन के शेड्स, सिल्वर, मेजेंटा, व्हाइट, ब्राइट यलो लकी रंग होते हैं। उन्हें हर बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
कर्क राशि का शुभ रंग
कर्क बहुत ही भावनात्मक लोग होते हैं। वे कपड़ों के मामले में चूजी होते हैं। वे अपने आउटफिट्स के साथ क्रिएटिविटी पसंद करते हैं। अपनी क्रिएटिविटी का उपयोग करके वे पुराने कपड़ों को भी नए जैसा कर लेते हैं।
कर्क राशि के लिए शुभ रंग- इनके लिए पर्ल व्हाइट, यलो, लाइट यलो, लाइट ग्रीन, ओशियन ब्लू जैसे रंग काफी लकी होते हैं। इन्हें हर सोमवार को सफेद य ओशियन ब्लू रंग का शर्ट या टॉप जरूर पहनना चाहिए।
सिंह राशि का शुभ रंग
सिंह को लाइम लाइट में रहना पसंद है। वे ऐसे आउटफिट पहनना पसंद करते हैं, जो उन्हें सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बनाए रखें। इसके लिए वे अपने आउटफिट में डिजाइन से लेकर रंग तक का एक्सपेरिमेंट करने को तैयार रहते हैं।
सिंह राशि के लिए शुभ रंग- सिंह के लिए गोल्ड, व्हाइट, ओरेंज, रेड, मैजेंटा का ब्राइट शेड काफी भाग्यशाली रहता है। उन्हें रविवार को ओरेंज या सेफरोन रंग का कुर्ता या शर्ट पहनना चाहिए।
कन्या राशि का शुभ रंग (Kanya Rashi Lucky Colour)
कन्या राशि के लोग बहुत सामंजस्यपूर्ण रहते हैं। उन्हें नई चीजें पसंद है, लेकिन पुरानी को इतनी जल्दी छोड़ते नहीं है। उन्हें ट्रेंडी और फ्लोरल प्रिंट, लाइनिंग वाले कपड़े पसंद आते हैं।
कन्या राशि के लिए शुभ रंग- जेड ग्रीन, लाइट ग्रीन, लाइट यलो, व्हाइट और ब्लू कलर को इन्हें अपने आउटफिट्स में प्रिफर करना चाहिए। बुधवार को उन्हें ग्रीन शेड्स के आउटफिट्स पहनना चाहिए। यह उनके लिए लकी रहता है।
तुला राशि का शुभ रंग
तुला राशि के लोग बहुत ही फैशनेबल होते हैं। उन्हें लेटेस्ट फैशन कैरी करते हुए देखा जा सकता है। कभी-कभी वे खुद एक स्टाइल ऑइकॉन बन जाते हैं। अक्सर प्लेन शर्ट्स या टॉप उन्हें पसंद आते हैं। वे अपने आउटफिट्स के साथ एक्सेसरीज भी पहनना पसंद करते हैं।
तुला राशि के लिए शुभ रंग- व्हाइट, पर्ल व्हाइट, क्रीम, लाइट ग्रीन से लेकर तमाम प्लेन रंग लकी रहते हैं। उन्हें अक्सर शुक्रवार को पर्ल व्हाइट या व्हाइट रंग को पहनना चाहिए।
वृश्चिक राशि का शुभ रंग
वृश्चिक को हमेशा यह पसंद बात आती है कि वे भीड़ से अलग दिखे। इसके लिए वे ऐसे फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हैं, जिसे ज्यादा लोगों ने अपनाया नहीं होता है। कपड़ों के मामले में जहां दूसरी राशियों के लोग अन्य लोगों के विचारों को भी सुनते हैं। वृश्चिक को इसकी परवाह नहीं होती कि लोग उनके बारे में क्या बोलेंगे।
वृश्चिक राशि के लिए शुभ रंग- ब्राउन, ग्रे, पर्पल, प्लम, चैरी रेड, डीप ब्लू रंग काफी अच्छा रहता है। उन्हें हर मंगलवार मरून रंग को पहनना चाहिए।
धनु राशि का शुभ रंग
धनु राशि के लोग खुद में मस्त रहते हैं। वे अक्सर वह पहनना पसंद करते हैं, जो उन्हें पसंद आता हो। दूसरों को इंप्रेस करने के चक्कर में वे कभी कुछ नहीं पहनने हैं। इतने ज्यादा फैशनेबल नहीं होते हैं।
धनु राशि के लिए शुभ रंग- यलो, ओरेंज, लाइट यलो, व्हाइट, पर्पल, वर्मिलियन जैसे रंग पसंद आते हैं। उन्हें हर गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
मकर राशि का शुभ रंग (Makar Rashi Lucky Colour)
मकर राशि के लोगों को हर चीज परफेक्ट चाहिए होती है। वे अक्सर ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं, जो कहीं भी उन्हें हंसी का पात्र ना बनाएं। वे अपने कपड़ों से गंभीर दिखना चाहते हैं। इसलिए सीधे कटे कपड़े उन्हें पसंद आते हैं।
मकर राशि के लिए शुभ रंग- कॉफी, डार्क ब्राउन, ब्लैक, ब्लू जैसे रंग अच्छे होते हैं। उन्हें हर शनिवार को काले या नीले रंग के कपड़े पहनना चाहिए।
श्री गणेशजी के आशीर्वाद के साथ
गणेशास्पीक्स डॉट कॉम
कुंभ राशि का शुभ रंग
कुंभ राशि के लोग बहुत ही स्वतंत्र विचारों के होते हैं। उन्हें शांत और अट्रेक्टिव दिखने के लिए किसी अतिरिक्त प्रयास की जरूरत नहीं होती है। वे अल्ट्र मॉडर्न आउटफिट्स में काफी जंचते हैं। फिर भी कुछ आउटलैंडिश स्टाइलिश आउटफिट उन पर जंचते हैं।
कुंभ राशि के लिए शुभ रंग :- बैंगनी रंग, टर्किश, ब्लू, वायलेट, इलेक्ट्रिक ग्रीन। शनिवार को बैंगनी रंग जरूर पहनें
मीन राशि का शुभ रंग
मीन आउटफिट्स पर ज्यादा खर्च करने की जगह दिमाग की भूख को शांत करने में ज्यादा यकीन करते हैं। उनके लिए बाहरी सुंदरता से ज्यादा मन की सुंदरता मायने रखती है। फिर भी कभी-कभी उन्हें सजने संवरने की इच्छा हो सकती है। अक्सर वे म्यूट शेड्स पहनना पसंद करते हैं। इसमें वे सहज रहते हैं और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा रहता है।
मीन राशि के लिए शुभ रंग- मीन राशि के लिए पीच, लेमन यलो, लाइट पिंक, लैवेंडर, क्रीम इस तरह के रंग काफी अच्छे रहते हैं। गुरुवार को उन्हें लेमन यलो पहनना चाहिए।
