https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

चीनी राशिफल 2021: ‘मेटल ऑक्स का वर्ष’, आपके लिए कैसा होगा, जानिए

चीनी राशिफल 2021: 'मेटल ऑक्स का वर्ष', आपके लिए कैसा होगा, जानिए

2021 के साथ लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आने वाले साल के लिए उनका चीनी वर्षफल क्या होगा। चीनी ज्योतिष, चीन के फलसफे को पूरी तरह से मानती है। चीनी फलसफे के अनुसार दुनिया तीन तत्वों के आसपास घूमती है- स्वर्ग, पृथ्वी और जल। इन तीनों तत्वों से सम्बंधित 12 जंतु के हिसाब से 12 भागों में बांटा गया है। ये जंतु हैं, Rat(चूहा), Ox(बैल), Tiger(चीता), Rabbit (खरगोश), Dragon (ड्रैगन), Snake(सांप), Horse(घोडा), Goat(बकरी), Monkey(बन्दर), Rooster(मुर्गा), Dog(कुत्ता), and Pig(सूअर)। ये सभी जन्तुओ को कुछ निश्चित साल के साथ जोड़ा गया है। जिस वर्ष में आप जन्मे हैं, उस हिसाब से आपका चीनी साइन निर्धारित होता है। चीनी नया साल 12 फरवरी 2021 को शुरू होगा। ये साल ‘द ईयर ऑफ मेटल ऑक्स’ के नाम से जाना जाएगा। चीनी राशियों में ऑक्स यानि बैल दूसरे स्थान पर आता है, और ये यिन तत्व है। यिन तत्व के लक्षण हैं  ईमानदारी, लगन और परिश्रम। ये वर्ष मेहनत से भरा होगा और जो अच्छे काम आपने 2020 में किए थे, उनका फल आपको 2021 मिलेगा।

आइए जानते हैं चीनी वर्ष फल के विषय में और कैसा रहेगा आपका वर्ष चीनी वर्ष फल ‘द ईयर ऑफ़ मेटल ऑक्स’ के अनुसार।

चीनी साल 2021 का राशिफल

ऑक्स, परिश्रम का प्रतीक है। ये साल मेहनती लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। साथ ही सभी चीनी राशियों के लिए ये वर्ष मेहनत करने वाला रहेगा। जो लोग अपने काम को लेकर ईमानदार रहेंगे, उनको बहुत अच्छा फल मिल सकता है। वही छल-कपट से भरे लोगो के लिए मुश्किलें हो सकती है। ये साल पारिवारिक मामलों के लिए अच्छा रह सकता है। गलतफहमी खतम कर अच्छे रिश्तों की शुरुआत होगी।

चीनी यांग और यिन तत्व क्या है ?

चीनी ब्रह्माण्ड विज्ञान के अनुसार, वर्ष 2021 यिन धातु तत्व का होगा। यिन तत्व में स्त्री लिंग को प्रस्तुत करता है, वही यांग तत्व पुलिंग को दिखता है। यिन तत्व आतंरिक ऊर्जा को बताता है, वही यांग तत्व शारीरिक ऊर्जा को प्रदर्शित करता है। यिन तत्व यांग का ओरिजिन माना जाता है। ये एक ब्रह्माण्ड की ऊर्जा है, जिसे देखा या छुआ नहीं जा सकता है, सिर्फ महसूस किया जा सकता है। पृथ्वी, शैतान, बारिश, ये सब यिन तत्व माने जाते हैं। यिन चीनी ब्रह्माण्ड ज्ञान में नकारात्मक माना जाता है। यिन और यांग एक ही वस्तु के दो भाग माने जा सकते हैं। यिन आतंरिक भाग है, और यिंग ऊपरी सतह।

चीनी राशिफल 2021: चूहा (Rat) राशि

जन्मवर्ष:1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020, 2032

चीनी राशि के अनुसार, चूहा (Rat) राशि के लोग अच्छे होते हैं, लेकिन आप मेहनत कम करते हैं, लेकिन आप अच्छाई आपका टारगेट पूरा करने में मदद करेगी। हालांकि इस साल आपको पैसो को लेकर चिंता नहीं होगी। आर्थिक रूप से आपका साल अच्छा रहेगा। पिछले साल के बचाए हुए पैसे आपके काम आएंगे, और आर्थिक परेशानियां नहीं होंगी। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। इसकी वजह से तनाव बढ़ेगा। इस तरह चूहा (Rat) राशि के लोगो के लिए ये वर्ष मिला-जुला रहेगा।

चीनी राशिफल 2021: बैल/गाय (Ox/Cow) राशि

जन्म का वर्ष: 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021, 2033

ये वर्ष ऑक्स का है, इसलिए  बैल/गाय (Ox/Cow) राशि वालो के लिए ये वर्ष बहुत ही ज्यादा अच्छा रहेगा। वे मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से मजबूत बनेंगे। और चिंता को खुद से दूर करने में कामयाब रहेंगे। आपके परिश्रम से आप लोगों को प्रभावित करने में सफल होंगे, जिस के कारण आपके कार्य स्थल में आपका मान बढ़ेगा। विवाह के लिए ये समय अनुकूल है, अपने रिश्ते को आप आगे बढ़ा सकते हैं। साथ ही वैवाहिक लोग परिवार बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। इस साल आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन साथ ही अच्छे काम की वजह से पैसे आएंगे। किसी प्रकार की समस्या का सामना आप अच्छे से करेंगे।

चीनी राशिफल 2021: बाघ (Tiger) राशि

जन्म का वर्ष: 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022, 2034

ये साल बाघ (Tiger) राशि  के लिए सामान्य रहेगा। हर काम में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी निवेश, घर के बुजुर्गों के सलाह के बिना ना करें। व्यापार में नुक्सान होने की सम्भावना है। बाघ (Tiger) राशि के लोगों का स्वभाव गुस्से वाला और जिद्दी होता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरुरत है। प्रेम जीवन में समस्या हो सकती है। आपके जीवन साथी से भी मतभेद हो सकते हैं।

चीनी राशिफल 2021: खरगोश (Rabbit) राशि

जन्म का वर्ष:1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023, 2035

खरगोश (Rabbit) राशि के लिए 2021 अच्छा रहेगा और कामों में सफलता मिलेगी। आपको अपने काम पर ध्यान देना होगा और मेहनत करते रहना होगा। किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचें। ये आपके दोस्त और करीबी लोगों से मतभेद करवा सकता है। सेहत को लेकर छोटी समस्याएं बानी रहेंगी, जिसकी वजह से काम पर भी असर पड़ेगा। अच्छा खाना और नींद आपके सेहत के लिए सही होगी, इसलिए इस पर ध्यान दें। मानसिक रूप से आप बेचैन रहेंगे और छोटी-छोटी बातों पर परेशान हो सकते हैं। कुल मिला कर आपके लिए ये साल औसत रहेगा।

चीनी राशिफल 2021: ड्रैगन (Dragon) राशि

जन्म का वर्ष: 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024, 2036

2021 का साल ड्रैगन (Dragon) राशि के लिए औसत से अच्छा रहेगा। ड्रैगन (Dragon) राशि मजबूत व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं, इस कारण ये हर चुनौती के लिए तैयार रहते हैं। आप में निर्णय लेने की कमाल की क्षमता है, इस कारण से आप पूरी ईमानदारी से अपना काम करते हैं। वर्ष के शुरुआत में काम थोड़ा धीमा रहेगा। पर धीरे -धीरे काम में तेजी आएगी और अपने कार्यस्थल में लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। पसंदीदा भौतिक चीजों की प्राप्ति आप कर सकेंगे। मेहनतकश ड्रैगन (Dragon) के लिए ये वर्ष अच्छा रहेंगे।

चीनी राशिफल 2021: साँप (Snake) राशि

जन्म का वर्ष: 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025, 2037

सांप (Snake) राशि, एक आलसी राशि है। उन्हें मेहनत करने में दिलचस्पी नहीं होती है, इसलिए ये वर्ष उनके लिए काफी तनाव वाला रहेगा। मन पर काबू नहीं रख पाने के कारण आर्थिक समस्या से जूझना पड़ सकता है। दूसरों की बात सुनकर उस पर ध्यान दें, नहीं तो आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं। क्रोध पर काबू नहीं रखने पर आप अपना नुक्सान करवा सकते हैं। ये आपके कार्यस्थल में आपकी छवि भी खराब कर सकता है। 2021 वर्ष आपके लिए चुनौती से भरा हुआ रहेगा।

चीनी राशिफल 2021: घोड़ा (Horse) राशि

जन्म का वर्ष: 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026, 2038

2021 वर्ष घोड़ा (Horse) राशि के लिए मिश्रित रहेगा। व्यापार में अच्छे परिणाम की सम्भावना है। इस साल आपको अलग-अलग स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल में भी तरक्की मिलेगी। संबंधों में थोड़ी सावधानी बरतें। प्रेमी के साथ किसी बात पर साल भर मतभेद हो सकता है। वैवाहिक लोगों के जीवन पर भी इसका असर रहेगा और जीवनसाथी के साथ समस्या बनी रहेगी।

चीनी राशिफल 2021: भेड़ (Sheep) राशि

जन्म का वर्ष: 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015, 2027, 2039

भेड़ (Sheep) राशि के लिए ये साल चुनातियों से भरा होगा। कार्यस्थल पर किसी गलतफहमी की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक समस्याएं बनी रहेंगी, खर्चे में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन और प्रेम सम्बन्धो में मतभेद की सम्भावना बनी रहेगी। व्यापार में अच्छे प्रदर्शन के लिए बुजुर्गो की सलाह अवश्य लें। दोस्तों और रिश्तेदारों के सहयोग से आप आगे बढ़ पाएंगे। अपने रिश्तों पर इस साल ध्यान दें।

चीनी राशिफल 2021: बंदर (Monkey) राशि

जन्म का वर्ष: 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028, 2040

2021 में चुनैतियां बनी रहेंगी, लेकिन आप अपने कार्यस्थल में लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। इस कारण आपको पद्दोनति मिलने की सम्भावना है। कॅरियर अच्छा रहेगा और अपने मेहनत के बल पर आप आगे बढ़ते रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपको किसी पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलेगी। 2021 मध्य में बंदर (Monkey) राशि वाले लोगों को यात्रा करने का मौका मिल सकता है। यात्रा के समय सजग रहें , इससे आप दुर्घटना को टाल सकते हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी या प्रेमी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

चीनी राशिफल 2021: मुर्गा (Rooster) राशि

जन्म का वर्ष: 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029, 2041

मुर्गा (Rooster) राशि के लिए ओक्स वर्ष काफी अच्छा रहता है। आप इस वर्ष नए-नए लोगों से मिलेंगे, जो आपके लिए नए अवसर लेकर आएगी। प्रेम के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही प्रेमी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और तरक्की भी मिल सकती है। पैसों के मामलें में भी ये वर्ष अच्छा रहेगा।

चीनी राशिफल 2021: कुत्ता (Dog) राशि

जन्म का वर्ष: 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030, 2042

चीनी राशिफल में ये वर्ष कुत्ता (Dog) राशि के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। सही योजना नहीं बनाने से आप संकट में पड़ सकते हैं। हो सकता है कि सही योजना के अभाव में आपका कोई काम अटक जाएं। ऑफिस में आपके सीनियर आपसे निराश हो सकते हैं। उन्हें खुश करने की लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या आपको परेशान कर सकती है, कृपया सेहत पर ध्यान दें। अचानक आए खर्च से आप परेशान हो सकते हैं, वर्ष के शुरुआत से ही पैसे इकठ्ठा करें। प्रेम जीवन में भी चिंता का सामना करना पड़ सकता है।

चीनी राशिफल 2021: सुअर (Pig) राशि

जन्म का वर्ष: 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031, 2043

2021 का वर्ष सूअर (Pig) राशि के लिए मिला जुला रहेगा। अच्छे अवसर सुअर (Pig) राशि अपने आलस के कारण जाने दे सकते हैं। काम पर ठीक से ध्यान नहीं देना आपके लिए परेशानियां ला सकता है। कॅरियर में तरक्की के मौके मिलेंगे, मेहनत आपको अच्छा समय दिखा सकती है। वहीं मेहनत के अभाव में आप अच्छे मौके को भी नहीं भुना पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग होना जरुरी है।  चिड़चिड़ा स्वभाव आपके लिए निजी और पेशेवर जिंदगी में समस्या उत्पन्न कर सकती है। नए लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए अच्छी साबित होगी। कृपया रिश्ते अच्छे बना कर रखें। व्यापार ले लिए ये वर्ष अच्छा रहेगा, लेकिन जोखिम लेने को तैयार रहें। बिना जोखिम आपको अधिक परिश्रम करना पद सकता है।

श्री गणेशजी की कृपा के साथ

गणेशास्पीक्स डॉट कॉम/हिंदी

ये भी पढ़ें-

जानिए कुछ ऐसे योगासन (yogasan) जिनसे ग्रहों के दुष्प्रभाव को दूर किया जा सकता है !

जानिए कुछ आसान उपाय, जो आपको बेस्ट सेल्स पर्सन बना सकते हैं!

10 Feb 2021

View All blogs

Continue With...

Chrome Chrome