मीन साप्ताहिक
22-03-2026 – 28-03-2026
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सही रहेगा, आपकी सेहत का आपको बहुत अधिक ध्यान करना होगा, आप दांत की समस्या या पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं, आर्थिक स्थिति को लेकर सप्ताह बढ़िया रहेगा, आपका बैंक बैलेंस बहुत अधिक बढ़ सकता है, और आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आ सकता है, व्यापारियों को व्यापार में अपनी मेहनत का फल मिल सकता है, आपका व्यापार तरक्की कर सकता है, नौकरी पेशा वाले जातक अपने घमंड को दूर रखकर ही कार्य करें, प्रेम संबंधों को लेकर समय अच्छा रहेगा, आपके और आपके प्रिय पात्र के बीच बहुत अधिक रोमांस रहेगा, वैवाहिक जीवन भी खुशियों से भरा रहेगा , शिक्षा और ज्ञान को लेकर आपका समय अच्छा रहेगा, आप अपनी बुद्धि से हर क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।.
2026 आने वाला है – बिना तैयारी के कदम मत बढ़ाएं।
30% OFF – अभी देखें >>
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा, आप अपने प्रेमी साथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का प्रयास करेंगे और पूरे सप्ताह रोमांस से भरे रहेंगे, आपकी और आपके प्रिय पात्र के बीच की निकटता बढ़ सकती है, आपके बीच की गलत फहमियां दूर हो सकती हैं, आप अपने प्रिय पात्र को अपने मित्रों से मिलवा सकते हैं, आप अपने परिवार के सदस्यों से अपने रिश्ते के बारे में बातचीत कर सकते हैं, शादीशुदा जातकों के लिए उनका वैवाहिक जीवन बहुत अधिक खुशियों से भरा रहेगा, साथी के साथ आप कहीं टूर पर जा सकते हैं।
और पढ़ेंइस सप्ताह आप की सेहत की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, आप दांतों से संबंधित कोई समस्या परेशान हो सकती है, पीने के पानी का विशेष ख्याल रखें, आपके पेट से संबंधित कोई समस्या भी परेशान कर सकती है, खाने में संतुलित भोजन का सेवन करें, तभी आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा, और आप किसी भी प्रकार की बीमारी की चपेट में आने से बचे रहेंगे।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके धन और रूपए पैसे की बात करें तो सप्ताह की शुरुआत के दिन बहुत अधिक खर्च वाले रहेंगे, परंतु सप्ताह के बाद के दिन उत्तम तरीके से बीत सकते हैं, आपका बैंक बैलेंस भी बहुत अधिक बढ़ सकता है, डेली इनकम में भी तेजी आएगी, पारिवारिक संपत्ति का कोई विवाद हो सकता है, कोई भी संपत्ति बेचने या खरीदने से पहले बारीक से बारीक चीजों पर गौर करें, इस सप्ताह आप के जीवन में किसी प्रकार की कोई आर्थिक चुनौती नहीं आएगी, आपका जीवन ठीक-ठाक चलता रहेगा।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके व्यवसाय और करियर की बात करें तो बिजनेस करने वाले जातकों की दृष्टि बिजनेस पर बहुत अच्छी रहेगी, आपका बिजनेस बहुत फुलेगा, फलेगा, व्यापार में आपको आपकी मेहनत का फल मिलेगा और आपके व्यापार का एक्सपेंशन होगा, नौकरी वाले जातकों के लिए भी सप्ताह बहुत अधिक बढ़िया रहेगा, आप अपने अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दे, सभी से मित्रवत व्यवहार करेंगे तो अच्छा रहेगा, अन्यथा झगड़े हो सकते हैं।
और पढ़ेंयह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा, आपकी बुद्धि का विकास होगा और आप सही निर्णय लेने में कामयाब रहेंगे, आपको किसी अच्छे स्कूल में एडमिशन मिल सकता है और आपको स्कॉलरशिप भी मिल सकती हैं,कंपटीशन में सफलता प्राप्त करने के लिए इंतजार करना होगा, खाने पीने का विशेष ध्यान रखें, हायर एजुकेशन वाले जातकों के लिए पढ़ाई लिखाई में परेशानी आ सकती है, इसीलिए आप ध्यानपूर्वक पढ़ाई करेंगे तो अच्छा रहेगा।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!