मकर मासिक
Feb 2026
यह महीना आपके लिए किसी निर्णय को सोच समझ कर लेने के लिए रहेगा, क्योंकि इस महीने आपकी सोच तो अच्छी रहेगी, लेकिन लोगों को वह पसंद नहीं आएगी। परिवार में भी कुछ बेवजह के झगड़े बन पाएंगे। आप इस महीने रिश्तो में एकता लाने के लिए कोई पिकनिक आदि प्लान कर सकते हैं। महीने के मध्य में आपको धन को लेकर भी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी, क्योंकि आपका यदि धन कहीं डूबा हुआ था, तो वह आपको इस महीने मिल सकता है। आपकी संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं और आपकी सेहत पहले से तो बेहतर रहेगी, लेकिन कुछ छोटी-मोटी समस्याएं समय पर होती रहेंगी, जिनको यदि आप मॉनिटर करेंगे, तो ही वह आपको परेशान नहीं करेंगी, नहीं तो उनके बढ़ने की संभावना है। विद्यार्थियों की भी कोई बात होगी तो उसके लिए वह अपने सीनियर से बातचीत कर सकते हैं और कुछ नया करने की कोशिश उनकी रंग लाएगी। आप इस महीने किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो कि उन्हें बुरी लगे और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्यों द्वारा भी मंजूरी मिलेगी, लेकिन वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा तालमेल बनाकर चलना होगा। यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद खड़ा हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, तभी आप अपने रिश्ते को बेहतर बना सकेंगे।.
2026 आने वाला है – बिना तैयारी के कदम मत बढ़ाएं।
50% OFF – अभी देखें >>
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
यह महीना प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। इस महीने उनका अकेलापन दूर होगा और वह अपने साथी के साथ समय बिताने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। दोनों को एक दूसरे के साथ खूब पसंद आएगा। आप अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी खुश रहेंगे और परिवार के सदस्यों से भी उन्हें मिलवा सकते हैं। वैवाहिक जीवन जी रहे लोग साथी को लेकर किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको उनकी भावनाओं का सम्मान करना होगा, जिससे आपकी शादीशुदा जिंदगी बेहतर चलेगी और यदि एक दूसरे से कोई समस्या हो, तो आप उसे एकांत में बैठकर एक दूसरे को बताएं।
और पढ़ेंइस महीने आप अपने कामों को लेकर मेहनत के साथ-साथ भाग दौड़ में लगे रहेंगे, जिससे आपको हाथ पैरों में दर्द, कमर दर्द आदि जैसी समस्याएं बढ़ेंगी, लेकिन आपको यदि शुगर थायराइड आदि से संबंधित कोई समस्या चली आ रही थी, तो आपको उस पर थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि लापरवाही से इनके बढ़ने की संभावना है। आपको कोई पेट में इन्फेक्शन आदि हो सकता है, जो आपके खान-पान में गड़बड़ी का कारण होगा, इसलिए आप किसी प्रकार की कोई लापरवाही करने से बचे।
और पढ़ेंयह महीना आपके लिए रियल एस्टेट आदि में इन्वेस्टमेंट करने के लिए तो अच्छा रहेगा, लेकिन यदि आप किसी जमीन की खरीदारी के बारे में सोच रहे हैं, तो उसमें आपको धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए आप जरूरी कागजातों को देखकर ही कोई जमीन खरीदे आपका कोई परिजन इस महीने यदि धन उधार मांगे, तो आपको उसे देने से बचना होगा, क्योंकि इससे आपके आपसी रिश्तों के साथ-साथ आपको धन मिलने में भी समस्या खड़ी होगी, इसलिए आप इस महीने अपने खर्चों को लेकर भी थोड़ा सोच विचार करें, तभी आप उन्हें कंट्रोल कर सकेंगे।
और पढ़ेंयह महीना बिजनेस करने वाले लोगों के लिए नई-नई समस्याएं लेकर आएगा, क्योंकि उनके पास धन को लेकर समस्या रहने से उन्हें इन्वेस्टमेंट करने में समस्याएं रहेंगी, लेकिन टेक्निकल काम कर रहे लोगों को इस महीने अच्छे लाभ मिलने की संभावना है। बस आप अपनी मेहनत में कोई कमी ना छोड़े। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा, क्योंकि उन्हें ट्रांसफर मिलने की संभावना है और प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत लोगों को अपने बॉस से तालमेल अच्छे रखने होंगे, तभी उनके काम बनते रहेंगे।
और पढ़ेंविद्यार्थियों को इस महीने अच्छे परिणाम मिलेंगे व तरोताजा फील करेंगे और अपनी पढ़ाई में पूरी स्ट्रिक्टनेस दिखाएंगे, जिसके लिए वह अपने मित्रों से भी दूरी बना सकते हैं। आप इस महीने कोई मनोरंजन के कार्यक्रम या पार्टी आदि में भी सम्मिलित होंगे, जिससे आप अपनी पढ़ाई को समय देंगे और जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। आप यदि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो उससे संबंधित आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको इस समय में ओवरकॉन्फिडेंट होने से बचना होगा, क्योंकि यह आपकी कमजोरी बनएगी।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!