मकर मासिक
Mar 2026
इस महीने आपको कोई सिर व आंखों से संबंधित समस्या परेशानी देगी, उसके लिए आपका अच्छा खासा धन भी खर्च होगा, इसलिए आप बेवजह किसी बात को लेकर टेंशन लेने से बचे। आपको यदि किसी तरह का कोई इंफेक्शन चल रहा था, तो वह भी बढ़ सकता है और भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। इस महीने आपको बिजली के उपकरणों से दूरी बनाकर रखनी होगी और अपने खान-पान में आप सात्विक भोजन ले ताकि समस्याओं से आपको राहत मिल सके।.
ताक़त, तनाव या स्वास्थ्य की चुनौतियां – 2026 में क्या होगा?
60% OFF – अभी पढ़ें >>
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों को इस महीने अपने रिश्ते में अहम को लाने से बचना होगा और आप छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचे, क्योंकि आपके इस व्यवहार से आपके और साथी के बीच अंडरस्टैंडिंग अच्छी नहीं रहेगी, जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर कहीं वेकेशन पर जा सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी और जो लोग किसी को पसंद करते हैं, वह इस महीने अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, जिसमें उन्हें जवाब सकारात्मक ही मिलेगा।
और पढ़ेंधन को लेकर आप इस महीने कोई बड़ा जोखिम न ले और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए अधिक मात्रा में धन ना लगाएं। जमीन जायदाद को लेकर भी आप कोई इन्वेस्टमेंट लंबे समय के लिए करेंगे, तो ही आपके लिए अच्छा रहेगा। आप संतान की पढ़ाई पर भी इस महीने अच्छा खासा खर्च कर सकते हैं, लेकिन आपके व्यापार में आपको अच्छी सफलता मिलती दिख रही है, जिससे आपकी इन्कम के सोर्स भी बढ़ेगे। आपको किसी और काम से भी इन्कम होगी।
और पढ़ेंबिजनेस कर रहे लोगों को इस महीने मुश्किलों का सामना करना होगा। यदि आप किसी दूसरे व्यवसाय की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें भी इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए समस्या दे सकता है, इसलिए आपको ज्यादा जोखिम लेने से बचना होगा। आपके कुछ नए लोगों से कांटेक्ट बनेगे, जो आपके बिजनेस को लेकर आपकी मदद कर सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए यह महीना काफी अच्छा रहेगा, वह यदि बदलाव की योजना बना रहे थे, तो वह इच्छा पूरी हो सकती है और उन्हें मनचाही सैलरी भी मिलेगी, जिससे उनका मन भी काफी खुश रहेगा।
और पढ़ेंइस महीने विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में मन लगाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी प्रतियोगिता को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचना होगा, क्योंकि यह आपको निराशा दे सकती है। आपका मन पढ़ाई से भटक सकता है, लेकिन उच्च शिक्षा के लिए महीना काफी बेहतर रहेगा। आपको कुछ विवादों को लेकर टेंशन होने की संभावना है। कहीं बाहर जाकर पढ़ाई करना भी आपको इस महीने अच्छा रहेगा।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए अभी हमारे काबिल ज्योतिषियों के साथ कॉल या चैट पर बात करें और पहला परामर्श बिल्कुल मुफ्त पाएं!