कन्या मासिक
Feb 2026
विद्यार्थियों का ध्यान इस महीने मटका रहेगा, उनका पढ़ाई में मन कम लगेगा और इधर-उधर के कामों में ध्यान ज्यादा लगेगा और वह मनोरंजन के कामो व दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर देंगे, जिससे कि उनके पढ़ाई में भी विघ्न आएंगे। आप इस महीने किसी नये कोर्स को लेकर सलाह ले सकते हैं और यदि धन को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आप मेहनत में कोई कसर न छोड़ें।.
2026 आने वाला है – बिना तैयारी के कदम मत बढ़ाएं।
50% OFF – अभी देखें >>
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए यह समय परीक्षा का रहेगा, क्योंकि उनके साथी उनकी भावनाओं का सम्मान करेंगे और उन्हें जानने की कोशिश करेंगे, जिससे कि वह अपना आगे का जीवन बेहतर तरीके से बिता सके। परिवार के सदस्यों के द्वारा इस महीने आपके विवाह की मंजूरी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी को प्रमोशन आदि मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी बात को लेकर यदि मतभेद चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए खत्म हो जाएगा।
और पढ़ेंइस महीने आपको तनाव रहने से आपकी दिनचर्या भी अस्त-व्यस्त रहेगी और आपके कामों को करने में भी आपको समस्या आएगी। आपको कोई नसों से संबंधित समस्या इस महीने होने की संभावना है, जो कि आपकी पुरानी है, इसमें आप लापरवाही ना करे। माताजी की सेहत को लेकर भी आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप कुछ काम को लेकर यात्रा भी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, जिससे कि आपको कोई इंफेक्शन ना हो।
और पढ़ेंधन को लेकर इस महीने आपको थोड़ी टेंशन रहेगी, क्योंकि आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी करनी पड़ेंगे, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं व उन्हें समय से निपटाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप कोई लेनदेन भी बहुत ही सोच समझ कर करें और जमीन जायदाद में इन्वेस्टमेंट करने से पहले आप जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है, जिससे आपकी मुश्किलें और बढ़ेंगी, लेकिन शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए यह महीना काफी लाभदायक साबित होगा।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोग यदि कुछ नया करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए यह महीना अच्छा है, इसमें भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे आपको किसी नए काम को करने में कोई समस्या नहीं आएगी। आप यदि कोई निर्णय इस समय लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट के मिलने से खुशियां भरपूर रहेंगी। नौकरी में कार्यरत लोगों की मेहनत उनके खूब काम आएगी। आप अपने कर्मचारियों से भी काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आप घबराएंगे नहीं।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
अपने शिक्षा और ज्ञान से संबंधित जानकारी जानने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषो से परामर्श लें और पहली चैट बिल्कुल मुफ्त पाएं