भारत की नई सनसनी पीवी सिंधु (पुसरला वेंकट सिंधु) को आज देश में कौन नहीं जानता। हाल के दिनों में उनके चकाचौंध कर देने वाले प्रदर्शन से लोग चकित हैं। विश्व बैडिमिंटन चैंपियनशिप जैसे कई मौकों पर इन्होंने भारत को गौरवान्वित किया है। एशियन गेम्स 2018 में उनके धुआंधार प्रदर्शन से भारत महिला एकल में सिल्वर मेडल हासिल कर पाया है। फाइनल में उन्हें दुनिया की पहले नंबर की खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग ने हराया। गणेशास्पीक्स के ज्योतिषाचार्य ने उनकी कुंडली का विश्लेषण किया और पाया कि वे आने वाले दिनों में बेहतर और नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।
जन्म के गुरु पर गुरु का शुभ गोचर इनके लिए लाभकारी होने वाला है। बैडमिंटन खेल में इनकी सफलताएं और बढ़ेगी। ज्योतिष भविष्याणी के अनुसार पीवी सिंधु का आत्मविश्वास आने वाले दिनों में बढ़ने वाला है। भारतीय शटलर पी.वी. सिंधु पहले की तुलना में अब कड़ी मेहनत करेंगी। निष्ठा से काम पर ध्यान केंद्रित करेगी। इस प्रकार, वह अपने अच्छे परफॉरमेंस के जरिए बहुत सम्मान प्राप्त करेगी। क्या आप करियर में किसी भी भ्रम का सामना कर रहे हैं? करियर – एक प्रश्न रिपोर्ट पूछें।
इस समय दौरान पीवी सिंधु को अपने अंदर एक नई ऊर्जा उत्पन्न महसूस होगी। इन्हें कड़ी मेहनत के फल मिलेंगे। कॅरियर में मिल रही सफलता इनको एक नई पहचान दिलाएगी और दुनिया भर में सफ़लता के झंडे फहराएंगी, लेकिन, ठीक उसी समय, इन्हें अपनी फिटनेस को लेकर भी अलर्ट रहना चाहिए। आप अपनी जन्म कुंडली को निःशुल्क रूप से प्राप्त करके अपने भविष्य को जान सकते हैं।
ज्योतिषीय दृष्टि से एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि सिंधु की कुंडली में शनि इनके 7 वें भाव से आगे बढ़ रहा है। यह सबसे महत्वपूर्ण पारगमन में से एक है। इसके कारण पी.वी. सिंधु अपने कॅरियर की चोटी तक पहुंचने में सक्षम हो सकती हैं। ग्रहों की शक्तियां इन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का दमखम रखती हैं।
पी.वी. सिंधु आने वाले महीनों में अधिक ध्यान केंद्रित करेंगी। ये पूरी एकाग्रता के साथ अपने टारगेट की ओर काम करेगी। इससे इनकी धन–संपत्ति में भी इजाफा होगा। भारतीय बैडमिंटन स्टार पी.वी. सिंधु अपने सलाहकारों और कोचों के साथ एक एक्सीलेंट रिलेशनशिप कायम करेंगी। इनका सद्व्यवहार करियर और रिश्तों दोनों के लिए अच्छा साबित होगा। आने वाले दिन, पी.वी. सिंधु के लिए शांति और सुकून वाले होने की भविष्यवाणी है।
आशा है सिंधु भारत को आगे भी पदक जरूर दिलाएंगी। गणेशास्पीक्स की ओर से उन्हें शुभकामनाएं।
गणेश जी के आशीर्वाद से,
आचार्य भट्टाचार्य
04 Sep 2018