जब भी भारत की सबसे बड़ी कंपनी के मालिक, सबसे ज्यादा अमीर आदमी या सबसे अधिक कामयाब व्यक्ति की बात आती है तो सबकी जबान पर केवल एक ही नाम हुआ करता है – श्री मुकेश अंबानी। देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी अब तक गैस और पेट्रोलियम के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय रहते हुए देश की अर्थ व्यवस्था में औद्योगिक रूप से उल्लेखनीय योगदान दिया है। गणेशास्पीक्स.काम के ज्योतिषीगण जन्म विवरण के आधार पर अंक शास्त्र और वैदिक ज्योतिष की मदद से आपको उद्योगपति मुकेश अंबानी जन्म कुंडली के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं जो आपको भी हैरत में डाल देगी। जानिए, कुंडली में शामिल उन विशेषताओं के बारे में…
अंक शास्त्र के अनुसार देखें तो मुकेश अंबानी की जन्म तारीख19-04-1957 होने से इसका मूलांक1+9=10=1 होता है जो सूर्य का अंक है। इसके अलावा, इसका भाग्यांक 1+9+0+4+1+9+5+7=36=3+6=9 होता है जो मंगल ग्रह का अंक है। भाग्यांक और मूलांक के ग्रह इनकी साहसिकता और सफलता को दर्शाते हैं। जहां मूलांक 1 सूर्य का अंक तो 9 मंगल का अंक है। अर्थात1+9= 10=1 यानी दोनों का योग करें तो सूर्य का ही अंक आता है। इसके कारण इनके भीतर एक गजब का आत्मविश्वास देखने को मिलता है। बड़े जोश से काम करते हैं। इनकी जन्म की तारीख पर यदि आप गौर करेंगे तो पाएंगे कि इसमें दो बार सूर्य का अंक, दो बार मंगल का अंक और एक बार बुध और एक बार केतु का अंक आता है। इनके सामूहिक संयोजन से मंगल का अंक मिलता है। यही कारण है कि ये भीषण परिश्रम करने से भी नहीं चूकते। दूरदृष्टि और कुशाग्र बुद्धि इसमें इनका साथ देती है। इन ताकतों की वजह से मुकेश अंबानी भारत के सबसे धनाड्य व्यक्ति और बड़े उद्योगपति हैं।
ये तो रही मुकेश अंबानी के जन्मदिन की भविष्यवाणी। क्या आप भी अपनी भविष्यवाणी जानने के लिए बेताब हैं तो अपनी जन्मदिन की प्रीमियम रिपोर्ट खरीदें और अगले वर्ष के भविष्य को जानें।
यदि बात करें साल 2018 की तो वर्षांक का योग 2+0+1+8 =11=2 होता है। यहां वर्षांक 2 (चंद्र) और मूलांक 1 (सूर्य ) दोनों मित्र है। इनका वर्षांक 2 (चंद्र) और भाग्यांक 9 (मंगल) भी एक दूसरे का मित्र होने से वर्ष 2018 इनके लिए प्रगतिकारक रहेगा।
वर्ष 2019 के वर्षांक को देखते हुए 2+0+1+9 = 12 = 3 यानी गुरु का अंक आता है। वर्ष 2019 का वर्षांक 3 (गुरु) और मूलांक1 (सूर्य) एक दूसरे के मित्र हैं। वर्षांक 3 (गुरु) और भाग्यांक 9 (मंगल) के एक दूसरे के मित्र होने से इनकी वर्ष 2019 में भी खूब अच्छी प्रगति करने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के सीएमडी मुकेश अंबानी की सूर्य कुंडली के अनुसार मेष लग्न आता है। लग्नेश मंगल दूसरे स्थान की वृषभ राशि में है। पंचमेश सूर्य प्रथम स्थान में है। सुखेश चंद्र भाग्य स्थान की धनु राशि में है। तृतियेश और षष्ठेश बुध मेष राशि में हैं। भाग्येश और व्ययेश गुरु पंचम स्थान में हैं। वहीं धनेश और सप्तमेश शुक्र प्रथम स्थान में हैं। कर्मेश और लाभेश शनि अष्टम स्थान में हैं। राहु सप्तम स्थान और केतु प्रथम स्थान में है।
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कुंडली को जांचने पर मालूम होता है कि सूर्य उच्च राशि में है। इस पर गुरु की दृष्टि है। इससे आत्मविश्वास से युक्त होकर अपना काम करते हैं और सुदृढ़ फैसले लेते हैं। चंद्र पर गुरु की दृष्टि गजकेसरी योग जैसा फल देती है। भाग्येश गुरु की शुक्र, बुध और सूर्य पर दृष्टि होने से इनको काम–धंधे में एक अच्छी सफलता मिलेगी। व्यवसाय में इनके द्वारा लिए गए फैसलों के परिणाम दूरगामी सिद्ध होंगे। वहीं शनि व मंगल की प्रतियुति का बनना एक संघर्षदायक स्थिति की ओर इशारा कर रहा है। इन सब वजहों से ये बिजनेस में काफी मेहनत और प्रतिस्पर्धियों से संघर्ष करते हुए आगे आए हैं। मंगल और शनि पर गुरु की स्क्वायर दृष्टि भी पॉजिटिव रिजल्ट देती है।
क्या आप भी अंबानी जैसे उड़ान के सपने देखते हैं तो जानिए कुंडली के अनुसार अपना सक्सेस मंत्र। नि:शुल्क 2018 वित्त रिपोर्ट को पढ़ें और मार्गदर्शन प्राप्त करें।
मुकेश अम्बानी की कुण्डली और गोचर के ग्रहों की स्थिति का आकलन करने पर हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि सूर्य व बुध 12वें भाव की मीन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। मंगल और शनि जन्म के चंद्र और धनु राशि के ऊपर से होकर भ्रमण कर रहे हैं। गोचर का शुक्र मेष राशि में जन्म के सूर्य, बुध, शुक्र और केतु के ऊपर से भ्रमण करते हैं। गोचर का राहु चौथे स्थान और कर्क राशि में से और गोचर का केतु दशम स्थान और मकर राशि से भ्रमण करता है। वहीं गोचरवश गुरु सातवें स्थान में जन्मस्थ राहु के ऊपर से भ्रमण करता है।
जन्म और गोचर के ग्रहों की स्थिति का अध्ययन करने पर कहा जा सकता है कि चौथे स्थान में राहु और दशम स्थान पर केतु का भ्रमण इनको हाल में इनके कार्यक्षेत्र में थोड़ा संघर्ष कराएगा। यह स्थिति 8-3-2019 तक रहेगी। इसके अलावा, भाग्य स्थान में चंद्र के ऊपर से गुजरने वाला शनि इनके लिए साढ़े साती की अवधि भी बनाएगा। इसके कारण मुकेश अंबानी बिजनेस में अपेक्षित सफलता हासिल करने के लिए कठोर परिश्रम करेंगे तो ही सफलता मिलेगी। गोचर का गुरु सप्तम स्थान में सार्वजनिक जीवन के क्षेत्र से प्रसार होता है। ये जन्म के सूर्य, शुक्र, बुध को पूर्ण दृष्टि से देखता है। गुरु के शुभ प्रभाव से कारोबारी मुकेश अंबानी को सार्वजनिक जीवन और कार्यक्षेत्र में एक अच्छी सिद्धि और सफलता मिल सकती है। इनको यश, मान, प्रतिष्ठा और कीर्ति मिलेगी। जीवन में चहल–पहल बढ़ेंगी।
गुरु बृहस्पति दिनांक 12-10-2018 के बाद वृश्चिक राशि में जन्म के शनि के ऊपर से गुजरते हुए जन्म के मंगल को पूर्ण दृष्टि से देखेगा। यह गुरु इनको कार्यक्षेत्र और आर्थिक मोर्चे दोनों में बहुत ही बढ़िया सफलता दिलाएगा। इनकी तन्दुरुस्ती भी अच्छी बनी रहेगी। दिनांक 2-5-2018 से 6-11-2018 तक मकर राशि का मंगल इनको इनके कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता देगा। दिनांक 6-11-2018 से 23-12-2018 तक कुंभ राशि का मंगल इनकी लाइफ में अनुकूलताओं की वृद्धि करेगा।
इसके उपरांत, 23-12-2018 से 5-2-2019 तक मीन राशि में मंगल रहेगा जिसकी वजह से इनको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी। इसके उपरांत, दिनांक 5-2-2019 से 22-3-2019 तक मेष राशि में मंगल रहेगा जो संघर्ष का संकेत देता है। ता. 22-3-2019 से 7-5-2019 तक वृषभ राशि में मंगल का वास रहेगा जिसे आर्थिक मोर्चे पर प्रगति का साफ तौर पर संकेत कहेंगे। धन कुबेर मुकेश अंबानी की जन्म कुंडली में हैं ये ग्रह योग, कहीं ये आप में भी तो नहीं! जल्द ही पता करें हो सकता है कि आप भी अंबानी जैसे ही खुशकिस्मत वाले हों। तो, कुल मिलाकर यदि मुकेश अंबानी की कुंडली को देखें तो 2018-19 का साल इनको थोड़े संघर्ष के साथ सफलता दिलाते हुए मान और यश दिलाने वाला साबित होने की संभावना है।
गणेश जी के आशीर्वाद से,
प्रकाश पंड्या
अपनी परेशानियों के समाधान के लिए! अब हमारे ज्योतिषी से बात करें।
19 Apr 2018