उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र
पुर्वाफ़ाल्गुनी और उत्तराफ़ाल्गुनी कई तरह से समान नक्षत्र हैं |क्योंकि इनके ईष्टदेव आदित्या एक ही हैं | इनका भी चिह्न बिस्तर या झूला हैं | और इसके पीठासीन देव आर्यमन एक आदित्य हैं |ये संरक्षण, परोपकार, दया, और भाग्य के साथ अक्सर संयुक्त रूप में लिया जाता हैं वैवाहिक और यौनसुख के लिए भी जाना जाता हैं | इस नक्षत्र के अंर्तगत जन्मे लोग बड़ी जिन्दादिली से जीवन जीते हैं | इनके लिए इनकी दोस्ती बहुत महत्वपूर्ण होती हैं | ये प्रशंसा पाना चाहते हैं और बड़े सुशील आदत के होते हैं |ये बड़े वाचाल होते हैं | बुद्धि की वजह से सार्वजनिक संबंध में उत्कृष्टता दिखाते हैं | समृद्धि इनके पास इनकी कड़ी मेहनत और समर्पण की वजह से आती हैं | दुसरो की सहायता करने की इनकी तड़प इन्हे दुसरो से अलग बनाती हैं | पर जब ये अपना आपा खो देते हैं तब जानलेवा उन्माद दिखाते हैं |जिसके लिए इन्हे बाद में पछताना पड़ता हैं |
जो ग्रह उत्तराफ़ाल्गुनी नक्षत्र में होते हैं वे इनके मित्रों की ओर संकेत करते हैं | ये अपने मित्रो और दोस्तों के साथ बहुत प्रसन्न रहते हैं |क्योंकि अकेलापन ये बिल्कुल भी नहीं बर्दाश्त कर पाते हैं | कभी कभी ये खुफिया व्यवहार दिखाते हैं, विलक्षण व्यवहार और जीवन के लिए उत्साह भी इनकी आदतों में शुमार हैं | लेकिन प्रभुत्व जमाने की आदत की वजह से इनके आस पास के लोग परेशान रहते हैं |दुसरो पर जरुरत से ज्यादा निर्भर रहना भी इनके लिए समस्या खड़ी कर देता हैं | यह नक्षत्र रोमांस,कामुक रोमांच या अनैतिक आचरण को प्रदर्शित करता हैं | चन्द्रमा की वजह से गणित और विज्ञान में रुचि रखते हैं | इन्हे अच्छे परिवार का आशिर्वाद मिला होता हैं | इन्हे अपनी सेवानिवृत्ति कि योजना अच्छे से और विवेकपूर्ण तरीके से बनानी चाहिए |क्योंकि उम्र के दुसरे पड़ाव में मुसीबत आ सकती हैं | इन्हे अपनी वाचालता और यौन इच्छा काबू में रखनी चाहिये | ये सामाजिक कार्यकर्त्ता या परोपकारी हो सकते हैं | ये मीडिया,खेल सेक्स से सबंधित कार्य कर सकते हैं |
2026 विवाह रिपोर्ट पढ़कर पता लगाएं कि 2026 में आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज…
FAQs
उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र के व्यक्तित्व की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र के अंतर्गत जन्मे लोग जिन्दादिल होते हैं और दोस्ती उनके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। ये लोग प्रशंसा पाना पसंद करते हैं और बड़े वाचाल होते हैं।
उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोगों के करियर विकल्प क्या हैं?
उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोग मीडिया, खेल, और सामाजिक कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं। ये लोग परोपकारी भी हो सकते हैं।
उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र के लोग किस ग्रह से प्रभावित होते हैं?
उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र के लोग चन्द्रमा से प्रभावित होते हैं, जिससे इन्हें गणित और विज्ञान में रुचि होती है।
उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र के जातकों के लिए कौन से उपाय लाभदायक हो सकते हैं?
उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र के जातकों को अपनी वाचालता और यौन इच्छा को काबू में रखना चाहिए और सेवानिवृत्ति की योजना विवेकपूर्ण तरीके से बनानी चाहिए।
उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र के जातकों के संबंध कैसे होते हैं?
उत्तरा फ़ाल्गुनी नक्षत्र के जातक अपने मित्रों के साथ बहुत प्रसन्न रहते हैं और अकेलापन सहन नहीं कर पाते। रोमांस और कामुक रोमांच इनके जीवन का हिस्सा हो सकते हैं।
