उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र

रंगः जांबली
भाग्यशाली अक्षरः ड, झ, न और य

इस नक्षत्र का प्रतीक अंतिम संस्कार के खाट के पीछे दो पैर हैं , और इष्टदेव गोरखनाथ और अहिरभैरव और कुंडलिनी शक्ति के लिए ‘नागिन’ हैं | इस नक्षत्र के प्रतीक का मतलब ‘शुभ पैर’ होता हैं | इस नक्षत्र के गुण बहुत कुछ पूर्वा भाद्रपद के तरह ही होते हैं, लेकिन इन व्यक्तियों का गुस्से पर अधिक नियंत्रण होता हैं ये क्रूर और विनाशकारी कम होते हैं | उत्तर भाद्रपद लोग अपने विचारों को संचारित करने में ज्यादा उग्र नहीं होते है क्योंकि ये आलसी होते हैं | इनमें आत्म त्याग की प्रवृत्ति पायी जाती हैं | ये बहुत संकोची होते हैं और केवल कुछ ही लोगो से मिल्ते जुलते हैं | इस नक्षत्र के प्रभु शनि होते हैं |ये त्यागी, तनहाई को प्यार करने वाले और मानसिक रुप से आवेगी हो सकते हैं | इनकी ज्ञान की गहराई और सामूहिक चेतना इन्हे अहंकार के बंधन में नहीं बांध पाती हैं | ये परम ज्ञान प्राप्त करते हैं |

यह एक योद्धा सितारा भी हैं और इसलिए इस तरह के लोग अपने लेखन और भाषण के माध्यम से अपनी राय व्यक्त करते हैं | ये हंसमुख, उदार, और आत्म त्याग, और अपने प्यारो के प्रति अत्यंत रक्षात्मक होते हैं | इनका उग्र गुस्सा और यौन गतिविधियों में अधिक लिप्तता मुसीबत पैदा कर सकती हैं | ये अपने दुश्मनों का सफाया करने की ताकत रखते हैं | ये सीखने की अपार क्षमता रखते हैं और किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर लेते हैं | उत्तर भाद्रपद में जब चंद्रमा आता हैं तो इन्हें उपहार या विरासत धन प्राप्त होता हैं | इन्हे पक्षाघात, पेट की समस्याएं, बवासीर, और हर्निया से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं | पेशे से ये दान से संबंधित काम, तंत्र, श्मशान, और पुर्वा भाद्रपद की तरह कई नौकरियां कर सकते हैं |

यदि आप 2026 में अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानना चाहते हैं, तो 2026 विस्तृत रिपोर्ट पढ़ें…

FAQs

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के प्रमुख व्यक्तित्व और विशेषताएं क्या हैं?

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के व्यक्तित्व में गुस्से पर अधिक नियंत्रण, आलस्य, आत्म त्याग की प्रवृत्ति, और संकोच शामिल होते हैं। इनके इष्टदेव गोरखनाथ और अहिरभैरव होते हैं। ये लोग अपने विचारों को संचारित करने में उग्र नहीं होते और मानसिक रूप से आवेगी हो सकते हैं।

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के लिए भाग्यशाली रंग और अक्षर क्या हैं?

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के लिए भाग्यशाली रंग जांबली है और भाग्यशाली अक्षर ड, झ, न और य हैं।

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के लोग किन स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं?

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के लोग पक्षाघात, पेट की समस्याएं, बवासीर, और हर्निया से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं।

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के लोगों के पेशेवर क्षेत्र क्या हो सकते हैं?

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के लोग दान से संबंधित काम, तंत्र, श्मशान, और पूर्वा भाद्रपद की तरह कई नौकरियों में शामिल हो सकते हैं।

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के लोग अपनी राय कैसे व्यक्त करते हैं?

उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के लोग अपने लेखन और भाषण के माध्यम से अपनी राय व्यक्त करते हैं। ये हंसमुख, उदार, और आत्म त्यागी होते हैं।

Exit mobile version