श्रवण नक्षत्र

रंगः हलका नीला
भाग्यशाली अक्षरः क

श्रवण नक्षत्र के देव विष्णु हैं जो पूरे ब्रह्मांड के शक्तिशाली परिरक्षक हैं | श्रवण का शाब्दिक अर्थ है, ‘श्रुति’ | जिसका मतलब है कि जो सुना गया है ( वेदों के रूप में)| | यह नक्षत्र मौखिक परंपरा और सुन कर अनन्त ज्ञान अर्जित करने की परम्परा को बताता हैं | श्रवण नक्षत्र के तहत पैदा हुए लोग कान से बड़े संवेदनशील होते हैं |और जो कहा जाने वाला है उसे भी समझ जाते हैं | और सबसे बड़ी बात हैं कि शब्दों के बीच में जो नहीं कहा गया हैं उसे भी समझ जाते हैं | ये शिक्षण की प्राचीन परंपरा जैसे मंत्र का उच्चारण आदि की ओर संकेत करते हैं | भाषाओं के अध्ययन के अलावा यह नक्षत्र गपशप की आदत की ओर भी इंगित करता हैं | ये खुद को लगातार बातचीत में शामिल किए रहते हैं | या सूचनाएं एकत्र करने के लिए सुनते रहते हैं | इस नक्षत्र के अंतर्गत जन्मा व्यक्ति या तो एक उत्साही छात्र होता हैं या एक अच्छी तरह से जानकार शिक्षक हो सकता हैं |

ये उत्कृष्ट परामर्शदाता हो सकते हैं और सुन कर और अपने विशाल ज्ञान के आधार पर सलाह देने की अद्भुत कला के स्वामी होते हैं | ये भगवान से डरने वाले और बड़ों का आदर करने वाले होते हैं | ये परमार्थ करते हैं, लेकिन शायद ही कभी दूसरों से कुछ प्राप्त करते हैं | वास्तव में, ये धोखाघड़ी का शिकार भी हो जाते हैं | श्रवण नक्षत्र में यदि चंद्रमा उपस्थित हो तो यह इसके मूल निवासी को दयालु और दिल से मानवीय बनाता हैं | ये आम तौर पर साधारण जीवन जीते हैं लेकिन इनका परिवार जीवन की असाधारण खुशी और सुख भोगता हैं | श्रवण नक्षत्र किसी की चाल को भी प्रभावित करता हैं, जो एक हानिकर प्रभाव के रुप में सामने आता हैं | जैसे की लंगड़ा हो जाना आदि | ये बेचैन आत्मा हैं, और इसलिए ये बहुत यात्रा करते हैं | चेहरे की विरूपता जैसी समस्या पर श्रवण नक्षत्र के लोगों को ध्यान देना चाहिए | इन्हे कान की समस्या, त्वचा के विकार, एक्जिमा, गठिया, तपेदिक और अपच से संभल कर रहना चाहिए | ये धर्म, सत्य, मौखिक परंपरा, शिक्षा, भाषा विज्ञान, गपशप कॉलम, समाचार प्रसारण, और कहानी कहने से संबंधित व्यवसायों में शामिल हो सकते हैं | ये प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, तेल, पेट्रोलियम से संबंधित व्यवसाय भी अच्छी तरह से कर सकते हैं |

2026 में अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में अधिक जानने के लिए 2026 की विस्तृत माह-वार रिपोर्ट पढ़ें।

FAQs

श्रवण नक्षत्र का अर्थ क्या है?

श्रवण का शाब्दिक अर्थ है ‘श्रुति’, जो वेदों के रूप में सुना गया है। यह मौखिक परंपरा और सुन कर अनन्त ज्ञान अर्जित करने की परम्परा को दर्शाता है।

श्रवण नक्षत्र के व्यक्तित्व की विशेषताएँ क्या हैं?

श्रवण नक्षत्र के तहत पैदा हुए लोग संवेदनशील सुनने वाले होते हैं और जो कहा नहीं गया है उसे भी समझ जाते हैं। ये शिक्षण की प्राचीन परंपरा की ओर संकेत करते हैं और गपशप की आदत भी रखते हैं।

श्रवण नक्षत्र के लोग किन व्यवसायों में सफल हो सकते हैं?

श्रवण नक्षत्र के लोग धर्म, सत्य, मौखिक परंपरा, शिक्षा, भाषा विज्ञान, गपशप कॉलम, समाचार प्रसारण, और कहानी कहने से संबंधित व्यवसायों में शामिल हो सकते हैं। प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, तेल, पेट्रोलियम से संबंधित व्यवसाय भी इनके लिए उपयुक्त हैं।

श्रवण नक्षत्र के लोगों के स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?

श्रवण नक्षत्र के लोगों को कान की समस्या, त्वचा के विकार, एक्जिमा, गठिया, तपेदिक और अपच से संभल कर रहना चाहिए।

श्रवण नक्षत्र के देवता कौन हैं?

श्रवण नक्षत्र के देवता विष्णु हैं, जो पूरे ब्रह्मांड के शक्तिशाली परिरक्षक हैं।

Exit mobile version