https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

जानिए बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन का आगामी समय कैसा रहेगा

जानिए बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन का आगामी समय कैसा रहेगा

बॉलीवड के विख्यात स्टंटमैन वीरू देवगन के पुत्र अजय देवगन ने सिनेमा के पर्दे पर सफलता हेतु या प्रशंसकों के दिन में अपना अलग स्थान बनाने के लिए कभी भी पिता या बॉलिवुड के गॉडफॉदर का सहारा नहीं लिया। केवल अपने अभिनय के दम पर संघर्षपूर्वक सफलता के शिखर पर अजय पहुंचे हैं। वर्ष1991 में अायी फिल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने कैरियर की शुरूआत करने वाले अजय ने अब तक 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। खरेखर अजय ने वर्ष 1985 में आयी फिल्म ‘कालीचरण’ में बाल कलाकार के रूप में भी काम किया। अपने अभिनय के जादू से करोड़ों लोगों के प्रशंसक अजय देवगन ने नेशनल अवार्ड, फिल्म फेयर अवार्ड और पद्मश्री सहित अनेक इनाम हासिल किया है। यहां जन्म तारीख के आधार पर ज्योतिष सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुई अजय देवगन की कुंडली का विश्लेषण करते हुए आगामी वर्ष का फलादेश दिया जा रहा है। इस लेख को पढ़ें और इनके निकट भविष्य के हाल को जानें।

जन्म तिथि: 02-04-1969
जन्मदिन: अज्ञात
जन्मस्थान: नई दिल्ली

अंकशास्त्र के अनुसार स्थिति

बॅालीवुड अभिनेता अजय देवगन की जन्म तारीख 02-04-1969 है। इसलिए, इनका मूलांक 0+2= 2 होगा। जबकि भाग्यांक
0+2+0+4+1+9+6+9 = 31 = 3+1=4 होता है। अजय देवगन का मूलांक (2) चंद्र का अंक है। वहीं भाग्यांक (4) राहु का अंक है।

अब नाम के अनुसार नामांक की चर्चा करते हैं

AJAY DEVGAN = 1+1+1+7 और 4+5+4+7+1+5 यानी कुल जोड़ 36 = 3+6 = 9 होता है।
वर्ष 2018 का वर्षांक 2 है जो चंद्र का अंक है। वर्ष 2019 का वर्षांक 3 जो गुरू का अंक है।

अजय का मूलांक 2 चंद्र का और भाग्यांक 4 राहु का है। इन दोनों का परस्पर शत्रु होना संघर्षमय स्थिति को दर्शाता है। अंकशास्त्र के अनुसार साल 2018 के अंतिम चरण में अजय देवगन की प्रगति की पुरजोर संभावना है। वहीं वर्ष 2019 के वर्षांक में गुरु का अंक 3 बन रहा है। अजय का भाग्यांक राहु का अंक है। वर्ष 2019 का वर्ष गुरु का अंक है। गुरु और राहु के शत्रु होने से मेहनत करने के सिवाय दूसरा कोई रास्ता शेष नहीं है। हालांकि, मेहनत के अंत में सफलता मिलने की संभावना इससे प्रबल हो जाती है।

सूर्य कुंडली के अनुसार भविष्य:

जन्म के ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव पर एक नजर

अजय देवगन की सूर्य कुंडली मीन लग्न बन रहा है। वहीं राशि कन्या है। लग्नेश व कर्मेश गुरु सप्तम स्थान पर वक्री है। वहीं सप्तमेश व सुखेश बुध मीन राशि में बन रहे लग्न में है। यहां बुध और गुरु का परिवर्तन योग भी बन रहा है। भाग्येश व धनेश मंगल भाग्य स्थान की वृश्चिक राशि में है। लाभेश व व्ययेश शनि दूसरे स्थान की मेष राशि में है। तृतियेश और अष्टमेश शुक्र मीन राशि में है। पंचमेश चंद्र सप्तम स्थान की कन्या राशि में है। वहीं षष्ठेश सूर्य मीन राशि के पहले स्थान में है।

क्या आप अपने कैरियर से असंतुष्ट महसूस कर रहे हैं? पेशे में पॉजिटिव चेंज लाने के लिए हमारे माहिर ज्योतिषियों से सटीक उपाय प्राप्त करें।

अजय देवगन की कुंडली में शुक्र और चंद्र प्रतियुति की स्थिति में है। एेसी स्थिति जातक को अभिनय और कलाक्षेत्र में बहुत सफलता दिलाती है। इसके उपरांत, बुध और गुरु का परिवर्तन योग सार्वजनिक जीवन में यश, सम्मान, कीर्ति और प्रतिष्ठा दिलाने वाला होता है। दूसरे शब्दों में यदि कहें तो ग्रहों की यह स्थिति नाम व ख्याति दिलाती है। अजय की कुंडली में लाभेश व व्ययेश शनि काम में बड़ा परिश्रम कराता है। भाग्येश मंगल के स्वगृही होने से भाग्य का पूरा साथ मिलता रहेगा।

गोचर के ग्रहों की स्थिति पर एक नजर

अजय देवगन की सूर्य कुंडली को ध्यान में रखते हुए गोचर के ग्रहों पर नजर रखें तो गोचर का सूर्य मीन राशि में जन्म के सूर्य, बुध, राहु और शुक्र के ऊपर से गुजरते हैं। गोचर का मंगल और शनि दसवें स्थान की धन राशि से गुजरते हैं। गोचर का बुध मीन राशि में से जन्म के सूर्य, राहु, बुध और शुक्र के ऊपर से गुजर रहे हैं। गोचर का शुक्र मेष राशि में दूसरे स्थान और जन्म की राशि से प्रसार होता है। गोचर का गुरु अष्टम स्थान की तुला राशि में से गुजरता है। गोचर का राहु पंचम स्थान की कर्क राशि में से और गोचर का केतु ग्यारहवें स्थान की मकर राशि में से भ्रमण कर रहा है।

आगामी वर्ष का फलकथन

अगर आगामी वर्ष पर जरा नजर डालें तो जन्म के सूर्य से पांचवें और जन्म के चंद्र से ग्यारहवें में भ्रमण कर रहे कर्क राशि का राहु प्रगति कराएगा। इसके उपरांत, ग्यारहवें स्थान में से मकर राशि में प्रसार कर रहा केतु कहीं न कहीं लाभ मिलने में अवरोध पर लाएगा। दिनांक 2-5-2018 तक शनि व मंगल की युति दसवें स्थान में होने से तब तक कार्यक्षेत्र में संघर्ष की संभावना अधिक रहेगी।

क्या आप अपनी नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं? क्या आपने सोचा कि क्या आपका यह निर्णय सही है या नहीं? अनुभवी पंडितों के मार्गदर्शन से अपने सभी दुविधाओं का अंत करें

हालांकि, इसके बाद दिनांक 2-5-2018 से 4-11-2018 तक ग्यारहवें स्थान में केतु और मंगल की युति होती है। यह आर्थिक मामलों में थोड़ी अनिश्चितता के बाद सफलता मिलने का संकेत देती है। दिनांक 6-11-2018 से 23-12-2018 तक कुंभ राशि के बारहवें स्थान में से प्रसार हो रहा मंगल इस अवधि में आकस्मिक खर्च की संभावनाओं को दर्शाता है। इस समय इनको शारीरिक चोटों से भी अपनी रक्षा करनी होगी। दिनांक23-12-2018 से 5-2-2019 तक मीन राशि यानी लग्न स्थान में विद्यमान चार ग्रहों के ऊपर से गोचर का मंगल प्रसार होगा जो कि बड़ी विकट स्थिति को दर्शाता है। मुख्य रूप से इस समय में स्वास्थ्य की रक्षा करनी होगी। इसके कारण बिना किसी चिंता के टेंशन बढ़ सकती है।

नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे इनके ग्रह

दिनांक 5-2-2019 से 22-3-2019 तक मेष राशि में से गुजर रहा मंगल किसी न किसी प्रकार से नवसर्जन योग का संकेत देता है। दिनांक 9-3-2018 से 10-7-2018 के दौरान तुला राशि में वक्री गुरु अजय देवगन को आर्थिक मोर्चे पर खूब लाभ मिलने का संकेत दे रहा है। दिनांक 10-7-2018 से 12-10-2018 के दौरान तुला राशि में मार्गी गुरु विचारों में सकारात्मकता लाएगा। इस समय में इनकी रचनात्मकता बढ़ेंगी। गुरु का सपोर्ट अच्छा रहेगा। इसके बाद दिनांक 12-10-2018 से वृश्चिक राशइ में गुरु का भ्रमण होगा। यह कामकाज में होने वाली प्रगति को काफी ऊपर ले जाएगा, एेसा संकेत मिलता है। इस प्रकार से आगामी वर्ष में बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन की मेहनत के साथ प्रगति करने की उम्मीद जताई जा रही है।

गणेश जी के आशीर्वाद से,
प्रकाशभाई पंड्या
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

अपनी परेशानियों के समाधान के लिए! अब हमारे ज्योतिषी से बात करें।

Continue With...

Chrome Chrome