राशि के अनुसार खरिदारी

खरिदारी के लिए जा रहे हैं? सही राशि वाला साथी चुनिए ताकि आपका अनुभव बढ़िया हो |

मेष

मेष

बढ़िया खरिदारी के अनुभव के लिए मेष राशि के दोस्त पर विश्वास कीजिए क्योंकि ये बेहतर मोल-भाव करते हैं, बढ़िया जगहों पर जाते हैं और इस काम में मजा लेते हैं | अपनी अमूल्य सलाह से ये आपके शापिंग के अनुभव को यादगार बना देते हैं | इन्हे लेटेस्ट फ़ैशन और स्टोर्स की जानकारी होती है | ये आपको उचित खरिदारी की सही सलाह दे पाते हैं | खर्चिले स्वभाव के होने के कारण ये आपको खरिदरी पर नियंत्रण नही रखने देते हैं | उनके अति उत्साह का साथ दीजिए बस, जल्दबाजी में लिए गए बेकार निर्णय की उपेक्षा कीजिए क्योंकि ये आपको ज्यादा नुकसान भी नही पँहुचाने वाला है |

जानिए मेष राशि  के बारे में….

वृषभ

वृषभ

वृषभ राशि वाले काफ़ी दृढ़ स्वभाव के होते हैं | ये दुनिया की परवाह नही करते है कि कोई उनके बारे में क्या सोच रहा है इसलिए ये ब्रान्ड या लेबल की परवाह भी नही करते हैं | ये अपने में रहना पसंद करते हैं और भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं | ये काफ़ी बोल्ड और साहसी होते हैं जब इनके स्टाइल, कलर, प्रिंट या पैर्टन की बात आती है |ये बिना सोचे समझे किसी से प्रभावित नही होते हैं | जब स्टाइल स्टेटमेन्ट की बात आती है तो आप इन पर विश्वास कर सकते हैं | वृषभ राशि के पुरुषों को महिलाओं कि अपेक्षा खरिदारी करना कम अच्छा लगता है | ये डिस्काउन्ट और सेल से भी प्रभावित नही होते हैं, जबकि इस राशि कि महिलाओं को सेल और डिस्काउन्ट बहुत पसंद होते है |

जानिए वृषभ राशि  के बारे में….

मिथुन

मिथुन

मिथुन राशि के लोग अभिमानी होते हैं और खरिदारी में भी इनका स्वभाव यही रहता है | इनकी प्राथमिकता यह होती है कि सब इनकि सुने | शापिंग के लिए कहां जाना है, कब जाना है यह निर्णय लेना ये पसंद करते हैं | जब आप किसी मिथुन राशि वाले के साथ जायें तो दुकानदार के साथ उलझनें और मोल-भाव करने के लिए तैयार हो जाइए | जब आप लोकल मार्केट जैसी जगहों पर शापिंग के लिए जाएं तो इन्हे जरुर साथ में ले जाए | इन्हे शापिंग मौल या बुटिक में जाना पसंद नही है | मिथुन राशि के पुरुष महिलाओं की अपेक्षा शांत और ठहरे हुए होते हैं | ये धैर्य के साथ शापिंग बैग उठाना पसंद करते हैं, अत: आप ज्यादा स्वतंत्रता से शापिंग कर पाते हैं |

जानिए मिथुन राशि के बारे में….

कर्क

कर्क

कर्क राशि के पुरुष अति उत्तम शापिंग पार्टनर होते हैं | शांत और सहृदयता से साथ देते हैं और बहुत कम ही क्रेडिट कार्ड लिमिट का ध्यान दिलाते हैं, चाहे शापिंग गर्ल फ़्रेन्ड कर रही हो या पत्नी | और इस असीमित खरिदारी से इनका खर्च अधिक हो जाता है | ये खर्च पर या शापिंग पर बिन मांगे सलाह नही देते हैं, जबकि इस राशि की महिलायें सलाह देती हैं पर ज्यादातर ये भी शांत दर्शक बन कर समानों का पहाड़ बनते देखती हैं और मजा लेती हैं | जब इनके खुद के खरिदारी की बात आती है तो ये खुद का साथ चाहते हैं और अपनी बारी आने का इत्मिनान से इंतजार करते हैं | जब इनका साथी शापिंग कर रहा हो तो ये शापिंग नही करते हैं |

जानिए कर्क राशि के बारे में….

सिंह

सिंह

सिंह राशि के लोग अभिमानी और इतने अधीर होते हैं कि इन्हे शापिंग पर ले जाना उचित नही होता है जब तक कि उनका सीधा संबध न हो | यदि सिंह राशि वालों के साथ कहीं जाना है तो घूमना-फ़िरना, पार्टी करना, मजा करना अच्छा आइडिया हो सकता है | पर अपनी निजी शापिंग के लिए उन्हे बोर करना उचित नही है | यदि फ़िर भी आप इनके साथ जा रहे हैं तो ऎसे मार्केट में जायें जो सिंह के राजसी और शाही प्रकृति के अनुकुल हो | अधीर और स्वार्थी सिंह राशि के लोगों की पसंद की जगह यदि नही होगी तो इन्हे गुस्सा भी आ सकता है | ये याद रखें कि आप इन्हे तभी निमंत्रण दें जब इनकि इच्छा हो |

अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें|

कन्या

सिंह

कन्या राशि के लोग अपने प्रिय लोगों के साथ अचानक प्लान की हुई शापिंग ट्रिप पर जाना बहुत पसंद करते हैं | ये अति व्यस्त बाजार के धूल-धक्कड़ भरे रास्ते पर भी जाने से परहेज नही करते हैं जब अपनी पसंददीदा चीज की खोज हो| परंतु यह ध्यान रखिये कि कन्या राशि वाले दुकानदार के लिए दु:स्वप्न हो सकते है | अपने अति शकी स्वभाव के कारण ये बहुत सी जगहों पर मोल-भाव कर के ही आपको कुछ खरीदने की अनुमति देते हैं | यँहा तक कि ये ई-बे और इस जैसे दुसरे शापिंग वेबसाइट से भी पहले जानकारी हासिल कर लेते हैं | अगर आप इस तरह के एक-एक पैसे का हिसाब रखने वाले शापर नही हैं तो हो सकता है आप इस राशि के लोगों के साथ फ़ंसा हुआ महसूस करें | जब आपको कुछ अति विश्वसनीय चीज खरीदनी हो तब इनकी रिसर्च की हुई सलाह जरुर लें |

अपनी कन्या राशि के बारे में और पढ़ें|

तुला

तुला

तुला राशि के लोग शापिंग के लिए इतने उत्साही नही होते हैं पर इनकी सूक्ष्म नजर क्लासी, महंगे और अति उत्तम चीजो पर होती है, जो उनकि इस कमी को पूरा कर देती है | ये ब्रान्डेड वस्तुएं ही पसंद करते हैं और आपको भी प्रोत्साहित करते हैं कि आप डिजाईनर ब्रान्ड ही खरीदें | ये शापिंग करते वक्त मीन-मेख नही निकालते हैं और न परेशान होते हैं | इन्हे अपनी पसंददीदा चीजें चुनने में ज्यादा वक्त नही लगता है फ़िर वें अपनी शादी का जोड़ा भी क्यों न खरीद रहें हों | ये अपनी पसंद की चीजें कही से भी उठा लेते हैं और अगर कोई इनके लिए यह काम करता है तो भी ये खुश होते हैं | इनकी सुरुचिपूर्ण पसंद और सहायक व्यवहार दुसरों के शापिंग अनुभव को सरल और रुचिपूर्ण बना देता है | अगर आप अपने लिए कोई सजीली पोशाक खरिदने की सोच रहें हैं तो अब आपको पता है आप किस पर विश्वास कर सकते हैं |

जानिए तुला राशि के बारे में….

वृश्चिक

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के पुरुष ही नहीं बल्की महिलाएं भी अच्छी शापिंग पार्टनर होती हैं | ये जिंदगी के दूसरे क्षेत्रों में जितने उत्साही होते हैं उतने उत्साही शापिंग के क्षेत्र में नही होते | ये उनके लिये किसी अन्य दैनिक कार्य की तरह ही है |शापिंग के मामले में ये थोड़ा पीछे ही हटते हैं, खास करके पुरुष | ये पीछे बैठना और इधर-उधर देखना पसंद करते हैं जब तक दुसरा शापिंग कर रहा हो | जैसे इन्हे पक्का हो जात है कि इनके पार्टनर कि शापिंग पूरी हो गयी है, ये तुरंत बिल पटा कर वापस जाने को तत्पर हो जाते हैं | जब आपकी शापिंग पूरी हो जाए तो आप उन्हे एक बढ़िया लंच या चाकलेट ट्रीट दे सकते हैं |

वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.

धनु

धनु

धनु राशि के लोग अपनी पसंद के पोशाख पहनना पसंद करते हैं | विशेषत: धनु राशि कि महिलाएं अप-टू-डेट रहती हैं और नये फ़ैशन व ट्रेण्ड के कपड़े पहनती हैं | ये खुद तो अच्छे खरिददार होते हैं पर ये उतने अच्छे शापिंग पार्टनर नहीं होते हैं | ये अपने में ही व्यस्त रहते हैं, अत: आपको अपना समय इनके अनुसार ढालना पड़ता है| पर एक अच्छा दोस्त उनके इस स्वभाव को अपने फ़ायदे में बदल लेता है | उनके स्टाइल की प्रशंसा कीजिए और उनके समय के अनुसार चलिये, ये आपको अमूल्य सलाह देंगे | कुछ विशेष शापिंग के लिए इन्हे जरुर साथ में लिजिए | इस राशि के पुरुष महिलाओं कि तुलना धैर्यवान होते हैं | इन्हे कपड़ों की तुलना में किताबों और सी डी की खरिदारी करनी अच्छी लगती हैं |

धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

मकर

मकर

वैसे तो इन्हे शापिंग करना पसंद हैं पर काम में उलझे हुए मकर राशि के लोगों को अचानक बना हुआ शापिंग प्लान अच्छा नही लगता हैं | ये शांत और धैर्यवान शापिंग पार्टनर हैं | आवेग में शापिंग करना इन्हे पसंद नहीं हैं | ये विंडो शापिंग पर जाने के लिए तैयार रहते हैं | यदि आप इन्हे अपने प्लान के बारे में पहले से बता दें तो ये अच्छे पार्टनर साबित होते हैं | क्लास के लिए जागरुक इस राशि के लोग छोटे-मोटे बाजार में जाना पसंद नही करते हैं | ये डिजाइनर बुटिक और लींक से हट कर शापिंग करते हैं | चैन-स्टोर्स और विश्वसनिय ब्रान्ड भी इन्हे लुभाते हैं | इस राशि के पुरुष छोटी से छोटी चीज के लिए घण्टो मेहनत करना पसंद करते हैं जबकि महिलाएं दुसरों के लिए शापिंग करना पसंद करती हैं |

मकर राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

कुंभ

कुंभ

इस राशि के लोग हमेशा नये आइडिया से भरे रहते हैं | अत: इन्हे कँहा और क्या शापिंग करना हैं पता होता हैं | ये शुरु में तो हिचकिचाते हैं पर बाद में ये अच्छे शापिंग पार्टनर साबित होते हैं | अपनी उंची पसंद के कारण ये अपने दोस्तों या पार्टनर के मार्गदर्शक बन पाते है और उन्हे अलग और क्लासी चीजे दिला पाते हैं | इनके मित्रों का समूह बहुत बड़ा होता है और ये नेट सर्फ़र भी होते हैं, इसलिए इन्हे सेल, ऎक्सचेन्ज आफ़र आदि की जानकारी बढ़िया होती हैं | आप इन पर बेहतर मोल-भाव के लिए विश्वास कर सकते हैं | इन्हे खर्च करना पसंद नही होता हैं, इसलिए इन्हे आप यदा-कदा ही अपने लिए शापिंग करते देखेंगे |

कुंभ राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

मीन

मीन

भावुक और शांत चित्त के मीन राशि के लोगों को आफ़िस बंक करना और शापिंग जाना पसंद है | रोमान्टिक और अपने दिल के आग्रह पर इन्हे उपहार देना पसंद हैं | ये दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए छोटी-छोटी चीजे खरीदना पसंद करते हैं और अगर आप ऎसे किसी शापिंग के लिए जा रहें हैं तो ये आपका साथ खुशी-खुशी देंगे | हो सकता है आपका साथ देते-देते ये आपसे ज्यादा शापिंग कर लें | ये बड़े आवेगी शापर होते हैं, बड़े आराम से शापिंग करवाते हैं और शायद ही कभी टाईम की याद दिलाते हैं | इनकि सहनशक्ति का फ़ायदा लेते हुए आप तनाव मुक्त शापिंग कर सकते हैं | ये थोड़े भ्रमित प्रकार के होते हैं, अत: इनसे शापिंग की सलाह लेना उचित नही हैं |

मीन राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

लेखक

Continue With...

Chrome Chrome